Best places to visit in himachal pradesh: हिमाचल प्रदेश अपनी खूबसूरती के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। इस खूबसूरत प्रांत में ऐसी कई खूबसूरत जगहें मौजूद हैं, जहां जाने से बाद उथल-पुथल शरीर भी शांत हो जाता है।
हिमाचल प्रदेश देश का एक ऐसा राज्य है, जहां हर दिन हजारों की संख्या में देशी और विदेशी पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं। इस प्रान्त में स्थित शिमला, कुल्लू-मनाली, डलहौजी, धर्मशाला या स्पीति वैली जैसी खूबसूरत पर जगहों पर सबसे अधिक सैलानी घूमने और मौज-मस्ती के लिए पहुंचते हैं।
हिमाचल की हसीन वादियों में मौजूद चितकुल भी एक ऐसी जगह है, जहां घूमने के बाद मन बिल्कुल शांत हो सकता है। इस आर्टिकल में हम आपको चितकुल की खासियत और यहां मौजूद कुछ अद्भुत जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं।
चितकुल कई चीजों के लिए पर्यटकों के बीच है। यह खूबसूरत जगह हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में मौजूद है। चितकुल को भारत का आखिरी गांव भी बोला जाता है, क्योंकि यह भारत-तिब्बत सीमा पर मौजूद है।
किन्नौर में स्थित छोटी जगह किसी जन्नत से कम नहीं है। यहां की अद्भुत नजारे चंद मिनटों में दीवाना बना लेते हैं। घास के मैदान और बर्फ से ढके पहाड़ इस जगह की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं। यह स्थान एडवेंचर प्रेमियों के बीच भी प्रसिद्ध है। चितकुल में घूमने के लिए एक से एक बेहतरीन और अद्भुत जगहें मौजूद है-
इसे भी पढ़ें: गुरदासपुर के आसपास स्थित इन शानदार हिल स्टेशन को बनाएं अपना ट्रैवल डेस्टिनेशन
चितकुल की हसीन वादियों में मौजूद किसी बेहतरीन और शानदार जगह की बात होती है, तो सबसे पहले सांगला मेदो का नाम जरूर शामिल होता है। यह जगह चंद मिनटों में पर्यटकों का मनमोहित कर सकती है।
हरे-भरे खास के मैदान, देवदार के पड़, झील-झरने और बर्फ से ढके हिमालय के पहाड़ चितकुल की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं। यहां घूमने के बाद पर्यटक का मन अपने आप शांत हो जाता है। आपको बता दें कि सांगला मेदो चिटकुल के पहाड़ों में मौजूद एक खुबसुरत बस्ती है।
बसपा नदी को चितकुल का जान या धड़कन बोलना गलत बात नहीं है। जी हां, यह नदी हर समय चिटकुल की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करती है। यह चितकुल में सबसे अधिक घूमे जाने वाली जगह है।
बसपा नदी सिर्फ अपनी खूबसूरती के लिए ही नहीं, बल्कि कई रोमांचक गतिविधियों के लिए भी प्रसिद्ध है। छोटे और बड़े-बड़े पहाड़ों से होकर नदी का पानी बहता है, तो नजारा देखकर दिल खुश हो जाता है। नदी के किनारे-किनारे कई क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए नजर आते हैं। नदी के किनारे-किनारे ट्रेकिंग और कैंपिंग का भी लुत्फ उठा सकते हैं। (हिमाचल के कोटखाई को एक्सप्लोर करें)
कमरू किला पर्यटकों के लिए सिर्फ एक फोर्ट ही नहीं, बल्कि एक पवित्र मंदिर के साथ-साथ एक ऐतिहासिक फोर्ट भी है। यह एक ऐसा फोर्ट है जिसके कई हिस्सों को लकड़ी से बनाया गया है। (हिमालय की गोद में स्थित एक भव्य फोर्ट की कहानी)
कमरू किला के बारे में कहा जाता है कि अब इसे एक मंदिर में बदल दिया गया है और यह मंदिर हिंदू देवी कामाख्या देवी को समर्पित है। मंदिर के द्वार पर भगवान भगवान बुद्ध की एक विशाल प्रतिमा भी मौजूद है। पहाड़ी की चोटी पर मौजूद होने के चलते यहां काफी अधिक संख्या में पर्यटक घूमने पहुंचते हैं।
इसे भी पढ़ें: Rajasthan Travel: मालदीव का अद्भुत नजारा अब आपको राजस्थान के किशनगढ़ में देखा दिखाई, आप भी पहुंचें
चितकुल सैलानियों के बीच सिर्फ अपनी खूबसूरती के लिए ही नहीं, बल्कि एडवेंचर एक्टिविटीज एक लिए भी प्रसिद्ध है। रोमांच से परिपूर्ण चितकुल सैलानियों के बीच ट्रेकिंग के लिए काफी लोकप्रिय माना जाता है।
चितकुल सिर्फ ट्रेकिंग के लिए भी नहीं बल्कि, कैंपिंग के लिए भी जाना जाता है। यहां देश के हर कोने से लोग ट्रेकिंग और कैंपिंग करने के लिए पहुंचते हैं। यहां यादगार फोटोग्राफी भी कर सकते हैं।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image-@natgeotravellerindia, capturedbypiyush
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।