Top places to visit in kishangarh: भारत के पश्चिम में मौजूद राजस्थान एक बेहद ही खूबसूरत और ऐतिहासिक राज्य है। इस खूबसूरत राज्य को पूर्व में राजाओं की भूमि के नाम से भी जाना जाता था।
राजस्थान की खूबसूरती इस कदर प्रचलित है कि यहां हर दिन हजारों देशी और विदेशी पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं। इस राज्य के कुछ शहर जैसे-जयपुर, जैसलमेर, उदयपुर, जोधपुर या बीकानेर हर दिन हजारों देशी-विदेशी पर्यटकों की मेहमान नवाजी करते हैं।
राजस्थान का किशनगढ़ की एक खूबसूरत शहर है। इस खूबसूरत शहर को कई लोग राजस्थान के मालदीव के नाम से भी जानते हैं। इसलिए यहां पर्यटक भी कुछ अधिक संख्या में घूमने पहुंचते हैं।
इस आर्टिकल में हम आपको किशनगढ़ में मौजूद कुछ बेहतरीन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप परिवार, दोस्त और पार्टनर के साथ घूमने के लिए पहुंच सकते हैं।
किशनगढ़ में मौजूद सबसे चर्चित और खूबसूरत जगह का जिक्र होता है, तो सबसे पहले मार्बल स्लर्री डंपयार्ड का नाम जरूर शामिल रहता है। इस जगह की खूबसूरती इस कदर प्रचलित है कि इसे राजस्थान का मालदीव भी कहा जाता है।
सफेद परत के बीच में दिखने वाला नीला पानी मार्बल स्लर्री डंपयार्ड को बेहद खास बनता है। यहां हर तरफ मालदीव जैसे नजारा भी दिखाई देता है। आपको बता दें कि यहां कई बॉलीवुड की फिल्में और गाने की शूटिंग भी हो चुकी है। यह डंपयार्ड करीब 302 बीघा में फैला हुआ है। आपको यह भी बता दें कि इसे राजस्थान का राजस्थान का स्विट्जरलैंड भी कहा जाता है।
इसे भी पढ़ें: पंचकूला के आसपास स्थित इन बेहतरीन हिल स्टेशन को वीकेंड में बनाएं ट्रेवल डेस्टिनेशन
अगर आप राजस्थान के साथ-साथ किशनगढ़ का इतिहास करीब से जानना चाहते हैं, तो फिर आपको किशागढ़ फोर्ट को एक्सप्लोर करने जरूर पहुंचना चाहिए। यह फोर्ट पर्यटकों को भी आकर्षित करता है।
कहा जाता है कि किशनगढ़ फोर्ट का निर्माण करीब 1649 में महाराजा रूप सिंह ने करवाया था। इस फोर्ट की राजपूताना और मुगल वास्तुकला सैलानियों का काफी आकर्षित करती है। इसे फोर्ट को कई लोग रूपगढ़ के नाम सभी जानते हैं। (राजस्थान में घूमने की बेस्ट जगहें)
किशनगढ़ के सफर में आप गोंडुलव झील की भी सैर कर सकते हैं। इस झील के बारे में कहा जाता है कि किशनगढ़ के महाराजओं के स,आय पीने में योग पानी के रूप में इस्तेमाल किया जाता था। गोंडुलव झील की खूबसूरती लोगों को काफी प्रभावित करती है।
मानसून के समय इस झील की खूबसूरती चरम पर होती है। मानसून में झील के किनारे दर्जन से भी अधिक किस्म की पक्षियों को देख सकते हैं। झील के किनारे आप बैठकर सुकून का पल बिता सकते हैं। यह झील शांतिप्रिय स्थलों में भी शामिल रहता है। आपको बता दें कि झील के पास ही फूल महल मौजूद है, जिन्हें एक्सप्लोर करना न भूलें।
मोखम विलास किशनगढ़ के साथ-साथ राजस्थान का भी एक चर्चित स्थान है। कहा जाता है कि इस खूबसूरत विलास का निर्माण किशनगढ़ के 15वें राजा पृथ्वी सिंह ने मोखम विलास का निर्माण कराया था।
मोखम विलास के अंदर स्थित बावडी, उद्यान, मंदिर और कुंआ सैलानियों को काफी आकर्षित करते हैं। इस विलास के बारे में यह ही बोला जाता है कि पुत्र प्रति के लिए किशागढ़ के एक राजा ने इसी स्थान पर यज्ञ कराया था, तब से इसे पवित्र स्थल भी माना जाने लगा।
इसे भी पढ़ें: Northeast India Travel: नॉर्थ ईस्ट इंडिया को स्वर्ग बनाती है यह मनमोहक घाटी, आप भी ट्रिप बनाएं
किशनगढ़ में घूमने के साथ-साथ आप ऊंट सफारी का भी लुत्फ उठा सकते हैं। किशनगढ़ में मार्बल स्लर्री डंपयार्ड के आसपास ऊंट की सवारी का मजा उठा सकते हैं। इसके अलावा किशनगढ़ में बेहतरीन फोटोग्राफी का भी लुत्फ उठा सकते हैं। आपको बता दें कि किशनगढ़ कई लोग प्री वेडिंग फोटोशूट के लिए पहुंचते हैं। इसके अलावा यहां पेपर या मैगजीन फोटोशूट के लिए कई कम्पनियां आती हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image-insta
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।