Northeast india travel in hindi: नॉर्थ ईस्ट इंडिया हिंदुस्तान का एक ऐसा हिस्सा है, जिसकी खूबसूरती दुनिया भर में प्रसिद्ध है। अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, असम, त्रिपुरा या सिक्किम राज्यों में ऐसी कई अद्भुत जगहें मौजूद हैं, जिन्हें एक्सप्लोर करने के लिए हर दिन हजारों पर्यटक पहुंचते हैं।
अरुणाचल प्रदेश नॉर्थ ईस्ट इंडिया का एक ऐसा राज्य जो सबसे अधिक घूमे जाने वाला राज्य है। इस राज्य में ऐसी कई मनमोहक और शानदार जगहें हैं, जिसकी खूबसूरती दुनिया भर में फेमस है।
अरुणाचल प्रदेश कई खूबसूरत और मनमोहक घाटियों के लिए जाता है। इस राज्य की हसीन वादियों में ऐसी कई घाटी मौजूद हैं, जिन्हें एक्सप्लोर करने के बाद पर्यटक खुशी से झूम उठता है।
अरुणाचल प्रदेश में मौजूद मेचुका घाटी भी किसी हसीन जन्नत से कम नहीं है। इस आर्टिकल में हम आपको मेचुका घाटी की खासियत और आसपास मौजूद कुछ बेहतरीन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं।
मेचुका घाटी अरुणाचल प्रदेश में है। यह खूबसूरत घाटी अरुणाचल प्रदेश के शि योमी जिले में स्थित है। यह अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर से करीब 484 किमी की दूरी पर मौजूद है।
यह खूबसूरत घाटी भारत-तिब्बत सीमा से सिर्फ 29 किलोमीटर की दूरी पर है।। समुद्र तल से करीब 6 हजार फीट की ऊंचाई पर मौजूद मेचुका घाटी को मेंचुखा वैली के नाम से भी जाना जाता है।
इसे भी पढ़ें: Mountain Passes: ये खूबसूरत पहाड़ी दर्रे हिंदुस्तान को बनाते हैं बेहद खास, आप भी एक्सप्लोर करें
मेचुका घाटी एक मंत्रमुग्ध कर देने वाली जगह है, जो अद्भुत प्राकृतिक सुंदरता के साथ आश्चर्यजनक दृश्य पेश करती है। मेचुका घाटी की खूबसूरती किसी और ही दुनिया में लेकर जाती है। (केटी घाटी)
ऊंचे-ऊंचे पहाड़, घने जंगल, बड़े-बड़े पेड़-पौधे, झील और झरने मेचुका घाटी की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करती हैं। इस घाटी की खूबसूरती नॉर्थ ईस्ट में इस कदर प्रचलित है कि इसे 'सपनों की दुनिया' भी कहा जाता है। कई लोग इसे नॉर्थ-ईस्ट इंडिया का 'मिनी स्विट्जरलैंड' के नाम से भी जानते हैं।
मेचुका घाटी पर्यटकों के लिए बेहद ही खास है। प्रकृति प्रेमियों के लिए यह घाटी जन्नत का काम करती है। अगर पर्यटक दुनिया की भाग-दौड़ से दूर किसी शांत जगह सुकून का पल बिताना चाहते हैं, तो उनके लिए यह घाटी स्वाग है। यह हर तरफ हरियाली ही हरियाली दिखाई देती है।
बर्फबारी के समय मेचुका घाटी की खूबसूरती चरम पर होती है। इसलिए कई सैलानी बर्फबारी के समय मेचुका घाटी पहुंचते हैं। यह घाटी ट्रेकिंग और हाईकिंग के लिए भी फेमस है। (एक साथ करें 3 देश की यात्रा)
मेचुका घाटी के आसपास ऐसी कई हसीन और अद्भुत जगहें मौजूद हैं, जहां घूमने के बाद हर कोई खुशी से झूम उठेगा। मेचुका बस्ती, हनुमान पॉइंट, गुरु नानक तपोस्थल, न्यू गोम्पा, शि योमी नदी और सिको डिडो झरना जैसी बेहतरीन जगह को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
मेचुका घाटी से कुछ ही दूरी पर मौजूद मेंगांग गांव में घूम सकते हैं। मेंगांग गांव में स्थित शहीद स्मारक जिसे 1962 युद्ध की याद में बनवाया गया था, इसे भी एक्सप्लोर कर सकते हैं। इसके अलावा मेचुका घाटी से कुछ ही दूरी पर मौजूद दोर्जिलिंग गांव भी घूमने जा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: दिल्ली वाले मात्र 5000 में घूम सकते हैं ये खास जगह, बस फॉलो करें ये टिप्स
मेचुका घाटी पहुंचना बहुत ही आसान है। इसके लिए आप अरुणाचल प्रदेश की राजधानी से टैक्सी या कैब लेकर आसानी से पहुंच सकते हैं। ईटानगर से मेचुका घाटी की दूरी करीब 484 किमी है। इसके अलावा डिब्रूगढ़ से मेचुका घाटी करीब 373 किमी है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image-insta
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।