Dopahar Mein Mandir Jane Se Kya Hoga: शास्त्रों में रोजाना मंदिर जाने की बात कही गई है। माना जाता है कि मंदिर जानें से कई लाभ मिलते हैं। मंदिर जाने से सारात्मकता बढ़ती है। जीवन में खुशहाली आती है। भगवान का आशीर्वाद आप पर बना रहता है। पुण्यों में बढ़ोतरी होती है। हालांकि शास्त्रों में यह भी कहा गया है कि मंदिर हमेशा सुबह और शाम के समय जाना चाहिए। दोपहर में मंदिर जाने से बचना चाहिए। ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स आइये जानते हैं इसके पीछे का कारण।
दोपहर में मंदिर जानें के लिए इसलिए मना किया जाता है क्योंकि इसके पीछे 3 कारण शास्त्रों में वर्णित हैं: पहला कारण यह कि दोपहर के समय हमारे शरीर में आलस्य भरा होता है। हमारा दिमाग नींद के आवेश में होता है। ऐसे में दोपहर के समय आलस्य से भरे मन से भगवान के दर्शन नहीं करने चाहिए।
यह भी पढ़ें: Temple Going Benefits: मंदिर जानें से मिलते हैं ये विशेष लाभ, आप भी जानें
दूसरा कारण यह है कि ज्यादातर मंदिरों के पट दोपहर के समय बंद कर दिए जाते हैं क्योंकि दोपहर का समय भगवान के लिए शयन का समय होता है। दोपहर के समय मंदिरों में भगवान निद्रा का आनंद उठाते हैं। ऐसे में दोपहर के समय मंदिर जाना भगवान की निद्रा में बाधा पैदा करने के समान होता है।
शास्त्रों के अनुसार, मंदिर जाने का सुबह और शाम का समय मनुष्यों एवं पवित्र जीवों का बताया गया है। जबकि दोपहर का समय प्रेतों, पितरों और अतृप्त आत्माओं का होता है। इस दौरान अदृश्य शक्तियां भगवान के दर्शनों के लिए मंदिर में मौजूद रहती हैं ताकि उन्हें पीड़ा से मुक्ति और मोक्ष मिले।(पितरों के प्रसन्न होने के संकेत)
यह भी पढ़ें: मंदिर जाते समय घर से ले जाएं जल का लोटा, पूजा का मिलेगा संपूर्ण फल
शास्त्रों में ऐसा बताया गया है कि दोपहर के समय जब हम मंदिर जाते हैं तो इन्हीं अदृश्य शक्तियों और भगवान के बीच होने वाली भेंट में अवरोध उत्पन्न होता है। इसी कारण से आपने देखा होगा कि भले ही मंदिर खुला हो लेकिन भक्तों के लिए भगवान के पट पर्दा लगाकर बंद कर दिए जाते हैं।
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर क्यों दोपहर के समय मंदिर नहीं जाना चाहिए और क्या है उसके पीछे का कारण। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।