Mandir Jane Ke Labh: जब भी कोई मुसीबत आती है तो हम सबसे पहले भगवान को याद करते हैं और उनके पास भागते हैं। भगवान को पुकारते हैं और उनसे सहायता की गुहार लगाते हैं। बस अंतर इतना सा होगा कि जहां कुछ लोग घर में ही भगवान को याद करते हैं तो वहीं कुछ लोग मंदिर जाते होंगे।
मंदिर जाने से न सिर्फ एक सुकून सा मिलता है बल्कि भगवान के पास होने का भी एहसास होता है। हिन्दू धर्म में मंदिर जाना बहुत ही शुभ और लाभकारी माना गया है। इसी कड़ी में ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं रोजाना मंदिर जानें के कुछ बेहद ही रोचक लाभों के बारे में विस्तार से।
- ब्रह्म मुहूर्त में उठकर मंदिर जानें से ब्रह्म ज्ञान की प्राप्ति होती है। ज्ञान का संचार होता है और मस्तिष्क में विस्तार होता है।

- उगते सूर्य के समय पर मंदिर जाने से सूर्य (सूर्य के रथ में क्यों होते हैं 7 घोड़े) की लालिमा आपके शरीर पर पड़ती है जिससे शरीर में ऊर्जा और तेज का विकास होता है।
- रोजाना नियमित रूप से मंदिर जाने से मन में शांति स्थापित होती है और किसी भी प्रकार का भय दूर होता है।
- रोजाना नियमित रूप से मंदिर जाने से सोच सकारात्मक होती है और नकारात्मकता दूर होती है।
- रोजाना नियमित रूप से मंदिर जाने से मानसिक विकास होता है और बुद्धि को बल प्राप्त होता है।
- रोजाना नियमित रूप से मंदिर जाने से व्यक्ति के भीतर की क्षमता बढ़ती है और वह संकटों का सामना निर्भीक होकर करता है।

- रोजाना नियमित रूप से मंदिर जाने से भगवान के समीप आने में मदद मिलती है और आध्यात्म की ओर मन लगा रहता है।
- रोजाना नियमित रूप से मंदिर जाने से जब हम आध्यात्म की ओर बढ़ते हैं तो सहराह पर चलते हैं और गलत कर्मों से दूरी बन जाती है।
- रोजाना नियमित रूप से मंदिर जाने से संकल्प शक्ति बढ़ती है और निर्णय लेने की क्षमता में भी बढ़ोतरी होती है।
- रोजाना नियमित रूप से मंदिर (मंदिर की सीढ़ियां क्यों छूनी चाहिए) जाने से मन भगवत भजन में लगा रहता है जिससे हृदय में सुख का संचार होता है।

- रोजाना नियमित रूप से मंदिर जाने से हम सत्कर्म, सद्वचन और सात्विक नियमों का पालन करते हैं।
तो ये थे मंदिर जाने के लाभ। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
Image Credit: Freepik, Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों