herzindagi
lord sun horses

क्यों होते हैं सूर्य के रथ में सात घोड़े? जानें नाम और महत्व

सूर्य के रथ में साथ घोड़ों का वर्णन मिलता है। इन सात घोड़ों का आपके जीवन से गहरा नाता होता है। आइये जानते हैं कैसे।
Editorial
Updated:- 2023-01-19, 11:21 IST

Surya Dev Ke Saat Ghodo Ke Bare Mein: हिन्दू धर्म में सूर्य देव को अत्यंत पूजनीय माना गया है। ग्रंथों और शास्त्रों में सूर्य देव के बारे में बहुत कुछ विस्तार से बताया गया है। इन्ही में सूर्य देव के रथ, रथ में जुते घोड़ों और रथ चालक के बारे में भी दिलचस्प बातें वर्णित है। आज हम आपको हमारे ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर सूर्य देव के घोड़ों, उनके नाम और उनके महत्व के बारे में बताने जा रहे हैं।

सूर्य देव के 7 घोड़ों के नाम (Lord Sun Seven Horses Name)

  • भगवान सूर्य के रथ में लगे जिन सात घोड़ों का वर्णन शास्त्रों में मिलता है उनके नाम हैं- गायत्री, भ्राति, उस्निक, जगति, त्रिस्तप, अनुस्तप और पंक्ति। शास्त्रों के अनुसार, सूर्य (सूर्य देव के मंत्र) के ये सात घोड़े सप्ताह के सातों दिनों को दर्शाते हैं।

seven horses name

  • इसके अलावा, सात घोड़ों का संबंध सात रंगों से सजे इन्द्रधनुष से भी है। सूर्य की किरणों में 7 तरह की रौशनी पाई जाती है और उन्हीं सातों रौशनी के शुभ प्रभाव को दर्शाते हैं ये सात घोड़े।

इसे जरूर पढ़ें:क्यों बेटे ही करते हैं अंतिम संस्कार?

  • शास्त्रों में इन घोड़ों का विवरण बेहद सुंदर रूप में बताया गया है जिसके अनुसार, सूर्य देव के 7 घोड़े विशाल और मजबूत हैं। इन घोड़ों की लगाम अरुण देव के हाथों में है और वही सूर्य देव का रथ चलाते हैं।

sun seven horses name

  • सूर्य देव के रथ की बात की जाए तो उनके रथ में मात्र एक पहिया है जो एक साल को दर्शाता है और पहिये में लगी 12 तीलियां 1 वर्ष के 12 महीनों को दिखलाते हैं।

lord sun seven horses significance

  • हालांकि अमूमन तौर पर सूर्य देव की मूर्ति बनाते समय रथ में दो पहिये बनाए जाते हैं लेकिन असल उनका रथ एक पहिये का है। सूर्य देव के 7 घोड़ों (इस दिशा में लगाएं दौड़ते घोड़ों की तस्वीर) का कहीं न कहीं आपसे भी नाता है।

सूर्य देव के 7 घोड़ों का महत्व (Lord Sun Seven Horses Significance)

  • सूर्य देव के 7 घोड़े जीवन की सात सीख सिखाते हैं। इसके अलावा, वास्तु में इन्हें तरक्की का सूचक माना जाता है। मान्यता है कि घर में सूर्य देव के सात घोड़ों के साथ वाली तस्वीर लगाने से रुका हुआ काम बनने लग जाता है।

इसे जरूर पढ़ें:एक ऐसा जैन मंदिर जिसका आधे से ज्यादा हिस्सा है जमीन में धसा हुआ

  • व्यक्ति में साहस, समझदारी-धैर्य, बुद्धि, आध्यात्म, प्रेम-आनंद, ज्ञान, पवित्रता आदि गुणों का संचार होता है और उसके माध्यम से व्यक्ति जीवन में हर क्षेत्र में सफलता पाता है।

तो ये थे सूर्य के 7 घोड़ों के नाम और उनका महत्व। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Image Credit: Shutterstock, Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।