Thu Feb 19, 2026 | Updated 03:52 AM IST
sun transit surya gochar

Surya Gochar February 2026: 19 फरवरी को सूर्य करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, कर्क समेत इन तीन राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

सूर्य को ऊर्जा और आत्मविश्वास का प्रतीक माना जाता है और जब सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन होता है तो राशियों के जीवन में कई तरह के बदलाव होते हैं। इसी तरह से 19 फरवरी को होने वाला सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन कुछ राशियों के जीवन में उतार-चढ़ाव लेकर आ सकता है। आइए जानें कौन सी हैं वो राशियां जिन्हें समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
Editorial
Updated:- 2026-02-18, 19:59 IST

फरवरी के महीने में कुछ ग्रहों का गोचर आपके जीवन में अच्छे-बुरे प्रभाव डाल सकता है। इस महीने में सूर्य का गोचर भी हो रहा है जो कुछ राशियों के जीवन को प्रभावित कर सकता है। यह गोचर जहां कुछ राशियों के जीवन में सकारात्मक संकेत लेकर आ रहा है वहीं कुछ राशियों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। ज्योतिष में सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना होती है, क्योंकि सूर्य को आत्मा, ऊर्जा, स्वास्थ्य, पद और प्रतिष्ठा का कारक ग्रह माना जाता है। जब सूर्य किसी एक नक्षत्र से दूसरे नक्षत्र में प्रवेश करता है, तो उसका प्रभाव सभी राशियों के जीवन पर किसी न किसी रूप में दिखाई देता है। इस साल 19 फरवरी 2026 को सूर्य नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं। इससे पहले सूर्य कुंभ राशि में थे और 17 फरवरी को सूर्य ग्रहण था। सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन से राशियों के करियर, वैवाहिक जीवन और आर्थिक जीवन में कुछ बदलाव हो सकते हैं। आइए ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी से जानें कि सूर्य का यह गोचर किन राशियों के जीवन में उथल-पुथल मचा सकता है।

कर्क राशि

सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन कर्क राशि के जीवन में बदलाव ला सकता है और इससे कुछ नकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं। आपकी राशि के लिए सूर्य का यह नक्षत्र परिवर्तन कई तरह से नुकसानदेह हो सकता है। ऐसा माना जा रहा है कि इस बदलाव से कर्क राशि की नौकरी में समस्याएं आ सकती हैं या बिजनेस में घाटा होने के योग हैं। यही नहीं यदि आप किसी प्रतियोगी परीक्षा में हिस्सा लेने जा रही हैं तो अभी असफलता के योग बन रहे हैं। इस दौरान आपको नौकरी में कुछ नई जिम्मेदारियां भी मिल सकती हैं जिसका आपके वर्कप्लेस में अच्छा प्रभाव नहीं पड़ेगा। इस दौरान आपको अपने कलीग का सपोर्ट नहीं मिलेगा जिससे तनाव की स्थिति बन सकती है। अगर आप पार्टनरशिप में कोई बिजनेस कर रहे हैं तो नुकसान हो सकता है।

kanya rashi par prabhav

कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों के लिए सूर्य का गोचर नुकसानदेह हो सकता है। इस दौरान आपको वर्कप्लेस में भी सावधानी रखनी होगी क्योंकि आपके साथ ऑफिस पॉलिटिक्स हो सकती है। बिजनेस में विरोधियों से सतर्क रहें और परिवार में भी आपको करीबी लोगों का साथ नहीं मिलेगा। इस दौरान किसी भी नकारात्मक सोच वाले व्यक्ति से दूर रहना ही आपके लिए अच्छा होगा। आपको वैवाहिक जीवन में भी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपको संयम बनाए रखने की जरूरत है और कोई भी बड़ा निर्णय लेने से बचें।

यह भी पढ़ें- Grah Gochar Muhurat 2026: जनवरी से लेकर दिसंबर तक साल 2026 में हो रहे हैं ये विशेष ग्रह गोचर, आप भी जानें शुभ मुहूर्त और सही तिथि

वृश्चिक राशि

सूर्य 19 फरवरी के दिन राहु नक्षत्र में प्रवेश कर रहे हैं जिससे वृश्चिक राशि के जीवन में समस्याएं आ सकती हैं। इस दौरान आपके आत्मविश्वास में कमी आ  सकती है और आपको बिना वजह धन हानि का सामना करना पड़ सकता है। इस अवधि में आपको मानसिक अस्थिरता और आत्मविश्वास में कमी महसूस हो सकती है। जिन कार्यों को आप पहले सहजता से पूरा कर लेते थे, उनमें भी देरी हो सकती है। आपके वर्कप्लेस मतभेद या गलतफहमी बढ़ सकती है, इसलिए कुछ भी बोलने से पहले जरूर सोचें और अपने व्यवहार में संयम बनाए रखें।

सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन आपकी जीवन में मिले-जुले संकेत लेकर आ रहा है। अगर आपकी राशि भी इनमें से है तो यह अनुमान आपके लिए हो सकता है, लेकिन किसी भी समस्या से घबराने के बजाय आपको संयम से काम लेने की आवश्यकता है और उपाय के रूप में आप सूर्य को नियमित रूप से सरघी दें और सूर्य के मंत्रों का जाप करें। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Shutterstock.com   

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;