हिंदू धर्म में वैशाख माह को भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की का प्रतीक माना जता है। इस माह में इनकी पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति को सभी दुखों और कष्टों से छुटकारा मिल सकता है। ऐसी मान्यता है कि इस माह में दान-पुण्य किया जाए तो व्यक्ति को मनोवांछित फलों की प्राप्ति हो सकती है और भाग्योदय हो सकता है। आपको बता दें, इस माह में शनिदेव की पूजा भी विधिवत रूप से करने का विधान है। अब ऐसे में इस माह में कुछ ऐसी चीजें हैं, जिसकी खरीदारी करना शुभ माना जाता है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
वैशाख माह को सभी सुखों और मनोकामना पूर्ति का कारक माना जाता है। इस माह में भगवान विष्णु की पूजा भी विधि-विधान के साथ की जाती है। इसलिए इस माह में नए वस्त्र खरीदना चाह रहे हैं, तो आप खरीद सकते हैं। इससे व्यक्ति को शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है और व्यक्ति को दरिद्रता से भी छुटकारा मिल सकता है।
वैशाख माह भगवान विष्णु को समर्पित है। कलश को भगवान विष्णु का प्रतीक माना जाता है, इसलिए इस माह में नया कलश खरीदना शुभ माना जाता है। आपको बता दें, नया कलश खरीदना एक शुभ शुरुआत का प्रतीक है। यह माना जाता है कि नया कलश घर में समृद्धि और खुशहाली लाता है। वैशाख माह में कलश की पूजा भी विधिवत रूप से की जाती है। इसलिए इस माह में आप पीतल का कलश जरूर खरीदें।
इसे जरूर पढ़ें - Vaishakh Month 2025 Date: कब से शुरू है वैशाख का महीना? जानें महत्व और नियम
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार वैशाख माह में शनिदेव की पूजा-अर्चना करने का भी विधान है और जूते-चप्पल का संबंध भी शनिदेव से है। इसलिए अगर किसी जातक की कुंडली में शनिदोष है या फिर साढे़साती के अशुभ प्रभाव देखने को मिल रहे हैं तो वैशाख माह में जूते-चप्पल खरीद सकते हैं। इससे उत्तम फलों की प्राप्ति हो सकती है और ग्रहदोष से भी छुटकारा मिल सकता है। आपको बता दें, अगर आप जूते-चप्पल खरीद रहे हैं तो शुक्रवार के दिन ही खरीदें। इससे भाग्योदय हो सकता है।
इसे जरूर पढ़ें - Vaishakh Month 2025: वैशाख माह को क्यों कहते हैं माधव मास?
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- HerZindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।