शनि दोष से बचने के लिए इन मंत्रों का करें जाप


Pragati Pandey
04-01-2025, 07:00 IST
gbsfwqac.top

    शनि देव एक मात्र ऐसे देव हैं,जो प्रसन्न हो जाएं तो व्यक्ति का जीवन खुशियों से भर दें। अगर किसी से शनिदेव नाराज हो जाते हैं, तो वह उसके जीवन में तबाही भी ला सकते हैं। ऐसे में आज हम आपको शनि दोष से बचने के लिए 2 मंत्रों के बारे में बताएंगे, जिसे शनिवार के दिन जाप करने से व्यक्ति के ऊपर से शनि दोष कम होने लगता है। इस बारे में हमें ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने जानकारी शेयर की है।

शनि दोष से बचने के मंत्र

    अगर आपके ऊपर शनि दोष है, तो उसे दूर करने और बचने के लिए आप शनिवार के दिन भगवान शनि देव की पूजा करते हुए 'ॐ शं शनैश्चराय नमः' मंत्र का जाप कर सकते हैं।

'ॐ शं शनैश्चराय नमः' का जाप करने के लाभ

    'ॐ शं शनैश्चराय नमः' का हर शनिवार को नियमित जाप करने से भगवान शनि प्रसन्न होते हैं। ऐसे में आप शनि दोष से भी बच जाते हैं।

'ॐ शं शनैश्चराय नमः' का हिंदी अर्थ

    'ॐ शं शनैश्चराय नमः' का हिंदी अर्थ- सभी कर्मों के फल को देने वाले, हे शनि देव, आप हमारे सभी कु कर्मों का नाश करके, हमें शुभ वह अच्छे फल प्रदान करने की कृपा करें। हम आपके चरणों में कोटि-कोटि प्रणाम करते हैं।

'ॐ सूर्याय शनैश्चराय नमः' जाप करने से लाभ

    'ॐ सूर्याय शनैश्चराय नमः' का जाप भी हर शनिवार के दिन करने से भगवान शनिदेव प्रसन्न होते हैं। ऐसा नियमित करने से आपका शनि दोष कम होने लगता है।

'ॐ सूर्याय शनैश्चराय नमः' का हिंदी अर्थ

    'ॐ सूर्याय शनैश्चराय नमः' का हिंदी अर्थ- हे सूर्यपुत्र शनिदेव सर्व कर्म फल दाता, हमारे समस्त पाप कर्मों का नाश करके, हमे शुभ फल प्रदान करने की कृपा करें। हम आपके श्री चरणों में बार-बार नमस्कार करते हैं।

शनिदेव के मंत्रों का जाप कैसे करें?

    अगर आपके ऊपर शनि दोष है, तो आप प्रत्येक शनिवार को पूरी श्रद्धा के साथ इन दोनों मंत्रों का जाप करें। ऐसा करने से भगवान शनि आप पर प्रसन्न होंगे और आपको अच्छे फल प्रदान करेंगे।

शनिवार के दिन क्या नहीं करना चाहिए?

    शनिवार के दिन ऐसे कामों को करने से बचें, जो शनिदेव को नहीं पसंद हैं। जैसे-मांस खाना, शराब पीना, नाखून काटना और बाल काटना आदि।

    शनि दोष से बचने के लिए आप इन दोनों मंत्रों का जाप कर सकते हैं। खबर पसंद आई हो, तो शेयर करें। ऐसी ही अन्य खबरों के लिए herzindagi.com से जुड़े रहें।

Image Credit : herzindagi.com, canva