(how do you apply chandan on your forehead) हिंदू धर्म में माथे पर तिलक लगाना सभ्यता और संस्कृति का प्रतीक है। किसी भी शुभ काम का आयोजन होने से पहले माथे पर तिलक लगाया जाता है। तिलक लगाने का आशय है कि किसी भी शुभ कार्य में लगाया जाने वाला शुभ चिह्न। तिलक दोनों भौहों के बीच लगाया जाता है।
जिस स्थान तिलक लगाया जाता है। उसे आज्ञाचक्र कहा जाता है। इसे चेतना का केंद्र भी माना जाता है। सही तिलक लगाने से ग्रहों की स्थिति भी मजबूत हो सकती है। वहीं ज्योतिष शास्त्र में तिलक लगाने से व्यक्ति को ग्रहदोष से भी छुटकारा मिल सकता है और शुभ परिणाम की प्राप्ति भी हो सकती है।
अब ऐसे में अगर आप चंदन का तिलक लगा रहे हैं, तो किस विधि से लगाना शुभ होता है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
ज्योतिष शास्त्र में अनामिका अंगुली या छोटी अंगुली के पास वाली अंगुली से माथे पर लाल चंदन लगाने से कुंडली में स्थित सूर्य (सूर्य मंत्र) की स्थिति मजबूत हो सकती है और व्यक्ति को कभी अशुभ प्रभाव का सामना नहीं करना पड़ेगा। अनामिका अंगुली से लाल चंदन लगाने पर व्यक्ति को मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है और शुभ योग भी बनते हैं।
अगर आप पीले चंदन को अपने माथे पर लगा रहे हैं, तो सीधे डिब्बे से निकालकर न लगाएं। उसे पहले अपनी हथेली पर रखें और उसे घिसकर फिर अपने माथे पर लगाएं। इससे हथेली में स्थित रेखाओं की स्थिति में सुधार हो सकता है और अगर कुंडली में ग्रहदोष (ग्रह दोष उपाय) होगा, तो उससे भी छुटकारा मिल सकता है।
इसे जरूर पढ़ें - माथे पर तिलक के साथ लगाएं किचन की एक सामग्री, धन से भर जाएगी तिजोरी
कनिष्ठा अंगुली या छोटी अंगुली से माथे पर तिलक लगाने से ग्रहों के राजकुमार बुधदेव की कुंडली में स्थिति मजबूत हो सकती है। साथ ही अशुभ प्रभाव से भी छुटकारा मिल सकता है। ज्योतिष शास्त्र में बुध संचार कौशल, तीव्र बुद्धि, याददाश्त, संचार कौशल का कारक ग्रह माने जाते हैं। साथ ही व्यक्ति के जीवन में चल रही परेशानियां भी दूर हो सकती है।
इसे जरूर पढ़ें - माथे पर तिलक लगाना क्यों होता है शुभ, जानें इसके ज्योतिषीय फायदे
माथे पर तिलक लगाने के दौरान इस मंत्र का जरूर बोलें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।