herzindagi
significance of applying rice tilak

माथे पर तिलक के साथ लगाएं किचन की एक सामग्री, धन से भर जाएगी तिजोरी

Tilak Significance: हमारी प्रथाओं में कई ऐसी बातें हैं जिन्हें विशेष रूप से जीवन के लिए प्रभावी माना जाता है। ऐसे ही माथे कई अन्य सामग्रियों से तिलक लगाना जीवन के लिए शुभ संकेत देता है। 
Editorial
Updated:- 2023-10-06, 09:27 IST

हिंदू धर्म में ऐसी ऐसी प्रथाएं हैं जो सदियों से हमारे बीच चली आ रही हैं और लोग उनका श्रद्धा से पालन करते हैं। ऐसे ही माथे पर तिलक लगाने को भी बहुत शुभ माना जाता है और इसे विजय का प्रतीक कहा जाता है।

हम जब भी किसी पूजा-पाठ में सम्मिलित होते हैं या फिर किसी शुभ काम के लिए घर से बाहर निकलते हैं माथे पर तिलक लगाया जाता है। यह तिलक उस आशीर्वाद का प्रतीक होता है जो हमें घर के बड़ों से या फिर पूजा के समय पंडित या पुरोहित से मिलता है।

तिलक कई सामग्रियों से लगाया जाता है जैसे कुमकुम, चंदन, हल्दी या फिर भस्म। वहीं जब भी माथे पर तिलक लगाया जाता है उसके ऊपर अक्षत यानी कि चावल अवश्य लगाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि तिलक के साथ अक्षत लगाने से तिलक को पूर्ण माना जाता है। आइए ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी जी से जानें माथे पर तिलक के साथ अक्षत लगाने के फायदों के बारे में। 

माथे पर तिलक लगाने के फायदे 

applying tilak on forehead

तिलक हमेशा माथे के बीचो-बीच लगाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि तिलक आपके पूरे शरीर के सातों ऊर्जा केंद्रों को नियंत्रित करने में मदद करता है। माथे के बीच में गुरु का स्थान भी होता है, इसलिए माथे पर तिलक लगाने से गुरु को मजबूत किया जा सकता है।

इससे हमारे शरीर में ऊर्जा का प्रवाह तेजी से होता है और मन मस्तिष्क स्वस्थ रहता है। ज्योतिष में तिलक लगाने को ईश्वर के सम्मान का प्रतीक भी माना जाता है और इस अनुष्ठान से दैवीय शक्तियों को आकर्षित किया जा सकता है। 

माथे पर तिलक के साथ क्यों लगाया जाता है चावल 

तिलक के साथ चावल लगाने से आध्यात्मिकता का विकास होता है। यह हमारे जीवन के सभी ग्रहों को संतुलित करने में मदद करता है जिससे ग्रहों के दुष्प्रभाव को कम किया जा सकता है। प्रत्येक ग्रह कुछ विशिष्ट गुणों, ऊर्जाओं और देवताओं से जुड़ा होता है।

तिलक पर चावल का प्रयोग उन दिव्य प्रभावों को बढ़ाता है जो ग्रहों की गति की वजह से संचालित होते हैं। मुख्य रूप से चावल सूर्य की ऊर्जा को केंद्रित करने और पूरे शरीर में फैलाने में मदद करता है।  इस प्रक्रिया से समस्त ग्रहों से एक साथ सामंजस्य स्थापित किया जा सकता है।

इसे जरूर पढ़ें: ज्योतिष के अनुसार माथे पर चंदन का तिलक लगाने के फायदे

तिलक पर लगाए जाने वाले चावल के दाने किस चीज का प्रतीक 

rice with tilak benefits

तिलक के ऊपर लगाए जाने वाले चावल के दाने किसी भी व्यक्ति को जीविका और प्रचुरता का प्रतीक माने जाते हैं और ये सौर ऊर्जा के वाहक बनते हैं। जो भी इस तरह का तिलक लगाता है उसके जीवन को शक्ति, साहस और दिव्य आशीर्वाद मिलता है। यह किसी भी व्यक्ति की आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक विकास को बढ़ावा देता है। इस तरह का तिलक शरीर और मन को सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर करता है। 

इसे जरूर पढ़ें: माथे पर हल्दी का तिलक लगाने से खुल सकता है भाग्‍य, जानें इसके फायदे

चावल को माना जाता है संपन्नता का प्रतीक 

यदि आप माथे पर तिलक के साथ चावल के कुछ दाने या अक्षत का इस्तेमाल करते हैं तो आपको सम्पन्नता का आशीर्वाद मिलता है और इससे आपके जीवन में धन धान्य की कभी भी कमी नहीं होती है। चूंकि ये एक ऐसा अनाज माना जाता है जो बढ़ोत्तरी को दिखाता है, इसलिए इसे तिलक के साथ लगाने से जीवन में सदैव समृद्धि बनी रहती है। 

तिलक में अक्षत का इस्तेमाल चन्द्रमा को नियंत्रित करता है 

significance of akshat in tilak

सूर्य की उग्र प्रकृति के साथ चंद्रमा को ऊर्जा को भी नियंत्रित करने के लिए माथे के बीचो बीच तिलक के साथ अक्षत लगाना जरूरी माना जाता है। यह चंद्रमा की सोलह कलाओं को नियंत्रित करता है।

तिलक में चावल शामिल करने से तिलक का प्रभाव बढ़ सकता है। बढ़ते चंद्रमा के दौरान यानी कि अमावस्या से पूर्णिमा तिथि के बीच के समय में तिलक के साथ चावल का इस्तेमाल करने से शरीर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सभी प्रकार की ऊर्जाओं को नियंत्रित करने में भी मदद मिलती है। 

तिलक के साथ अक्षत का इस्तेमाल करने से होता है धन लाभ 

ज्योतिष के अनुसार अक्षत का अर्थी होता है जिसका कभी नाश न हो या जो कभी समाप्त न हो। इसी वजह से इसका संबंध धन से होता है। जब आप माथे पर तिलक के साथ अक्षत लगाते हैं तो ये आपका भाग्योदय करता है और धन के मार्ग को खोलने में मदद करता है। यही नहीं यह एक ऐसा अनाज माना जाता है  जो माता लक्ष्मी को अति प्रिय है, इसलिए इसके इस्तेमाल से माता लक्ष्मी को प्रसन्न किया जा सकता है। 

तिलक के साथ चावल का इस्तेमाल आपके लिए कई तरह से लाभकारी हो सकता है, जहां एक तरफ यह शरीर की ऊर्जाओं को नियंत्रित करता है वहीं यह सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करने में भी मदद करता है।

 

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Images: Freepik .com 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।