Ganga Dussehra 2024 Par Kare In Cheezon Ka Daan: ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को गंगा दशहरा मनाया जाता है। इस साल गंगा दशहरा 16 जून, दिन रविवार को पड़ रहा है। गंगा दशहरा के दिन मां गंगा की पूजा का विधान है। साथ ही, इस दिन गंगा स्नान को भी बहुत पुण्यकर माना गया है। शास्त्रों में बताया गया है कि गंगा दशहरा के दिन ही भागीरथ मां गंगा को पृथ्वी पर लेकर आए थे।
यही वजह है कि जो भी कोई व्यक्ति इस दिन गंगा के पवित्र जल में स्नान करता है या फिर गंगाजल का सेवन करता है उसके पापों के साथ-साथ रोग और दोष भी दूर हो जाते हैं। इसके अलावा, धर्म ग्रंथों में इस दिन दान का भी विशेष स्थान माना गया है। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि गंगा दशहरा के दिन कौन सी वस्तुओं का दान करना चाहिए।
शास्त्रों में बताया गया है कि गंगा दशहरा के दिन मां गंगा की पूजा करने के बाद किसी जरूरतमंद को अन्न का दान अवश्य करें। अन्न का दान इस दिन करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। घर हमेशा धन-धान्य से भरा रहता है।
यह भी पढ़ें: Ganga Dussehra 2024: गंगा दशहरा के दिन जरूर खरीदें ये चीजें, सौभाग्य की होगी प्राप्ति
मां गंगा का प्रिय रंग सफेद है। ऐसे में गंगा दशहरा के दिन किसी भी जरूरतमंद को सफेद वस्त्रों का दान अवश्य करना चाहिए। इस दिन सफेद वस्त्रो का दान करने से पारिवारिक क्लेश दूर होता है और गृह शांति मिलती है।
यह भी पढ़ें: Ganga Dussehra 2024: गंगा दशहरा पर जरूर करें ये काम, पापों से मिलेगा छुटकारा
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जाना सकते हैं कि आखिर गंगा दशहरा के दिन कौन सी चीजों का दान करना चाहिए और क्या हैं उसके लाभ एवं महत्व। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।