(Ganga Dussehra 2024) हिंदू पंचांग के अनुसार, गंगा दशहरा ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाई जाती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, गंगा दशहरा बेहद शुभ और महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन पवित्र नदी में स्नान करने से व्यक्ति को शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है और जीवन में चल रही परेशानियों से भी छुटकारा मिल सकता है। वहीं इस दिन दान-पुण्य करना भी बेहद शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन मां गंगा धरती पर अवतरित हुई थी। अब ऐसे में गंगा दशहरा के दिन कुछ ऐसी चीजें हैं, जिसे खरीदने से व्यक्ति को शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। अब ऐसे में आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं कि गंगा दशहरा के दिन क्या खरीदने से व्यक्ति को लाभ हो सकता है।
झाड़ू को नए जीवन और नई शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। गंगा दशहरा पर झाड़ू खरीदकर अपने घर लाना सौभाग्य में वृद्धि का कारक माना जाता है। घर में झाड़ू लाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। गंगा दशहरा पर झाड़ू खरीदकर आप अपने घर में लक्ष्मी जी का आगमन आमंत्रित कर सकते हैं और धन-समृद्धि प्राप्त कर सकते हैं। यह भी माना जाता है कि झाड़ू खरीदने से पापों का नाश होता है और पुण्य फल की प्राप्ति होती है।
गंगा दशहरा के दिन नए वस्त्र खरीदना उत्तम माना जाता है। नए वस्त्र नया जीवन का कारक माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन जो व्यक्ति नए वस्त्र खरीदता है। उसे जीवन में चल रही परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है।
इसे जरूर पढ़ें - Ganga Dussehra 2024: गंगा दशहरा पर जरूर करें ये काम, पापों से मिलेगा छुटकारा
गंगा दशहरा के दिन गुड़ खरीदना शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि गंगा दशहरा के दिन गुड़ खरीदने और बांटने से पुण्य मिलता है और समृद्धि आती है। वहीं गंगा दशहरा के दिन गुड़ खरीदकर सूर्यदेव को अर्पित करने से यश की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही मनोवांछित फलों की भी प्राप्ति हो सकती है।
इसे जरूर पढ़ें - June Vrat & Tyohar List 2024: जून में पड़ने वाले तीज-त्योहारों के बारे में विस्तार से जानें
गंगा दशहरा के दिन इन चीजों की खरीदारी करने से व्यक्ति को शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image Credit- HerZindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।