(conch shell remedies as per day for wealth and prosperity) हिंदू धर्म में शंख को शुभ माना जाता है। इसकी ध्वनि से नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह कम हो जाता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। वहीं शंख को ब्रध ग्रह का प्रतीक माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि शंख को बजाने से बुध ग्रह मजबूत हो सकती है और व्यक्ति को परिणाम स्वरूप बुद्धि, ज्ञान, वाणी और स्मरण शक्ति में वृद्धि होती है। इसके अलावा शंख का संबंध सूर्य ग्रह से भी है। सूर्योदय से पहले शंख बजाने से सूर्य ग्रह मजबूत होता है और इसके फलस्वरूप आरोग्य, यश और कीर्ति में वृद्धि होती है। अब ऐसे में दिन के अनुसार शंख से जुड़े कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं, जिसे करने से व्यक्ति को सुख-समृद्धि की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही सौभाग्य में भी वृद्धि हो सकती है। आइए ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
सोमवार को भगवान शिव और चंद्र ग्रह का दिन माना जाता है। इस दिन शंख में दूध भरकर भगवान शिव को अर्घ्य देना चाहिए। इससे चंद्रमा मजबूत होता है और मन शांत होता है।
मंगलवार को भगवान हनुमान और मंगल ग्रह का दिन माना जाता है। इस दिन सूर्योदय से पहले शंख बजाने से मंगल ग्रह मजबूत होता है और साहस और पराक्रम में वृद्धि होती है।
बुधवार को भगवान विष्णु और बुध ग्रह का दिन माना जाता है। इस दिन शंख में गंगाजल भरकर भगवान विष्णु को अर्घ्य देना चाहिए। इससे बुद्धि और वाणी में वृद्धि होती है।
गुरुवार को भगवान विष्णु और बृहस्पति ग्रह का दिन माना जाता है। इस दिन केसर और चंदन मिलाकर शंख में जल भरकर भगवान विष्णु को अर्घ्य देना चाहिए। इससे गुरु ग्रह मजबूत होता है और ज्ञान और समृद्धि में वृद्धि होती है।
शुक्रवार को माँ लक्ष्मी और शुक्र ग्रह का दिन माना जाता है। इस दिन शंख में गोपी चंदन और इत्र मिलाकर जल भरकर माँ लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। इससे शुक्र ग्रह मजबूत होता है और धन, वैभव और सुख-सुविधाओं में वृद्धि होती है।
इसे जरूर पढ़ें - Expert Tips: घर में रखती हैं शंख तो नियमित करें इसकी पूजा, जानें शंख रखने के नियम
शनिवार को भगवान शनि और शनि ग्रह का दिन माना जाता है। इस दिन शनिदेव की छाया में बैठकर शंख बजाने से शनि ग्रह शांत होता है और कष्टों से मुक्ति मिलती है।
इसे जरूर पढ़ें - घर के मंदिर में शंख रखने के अनगिनत फायदों के बारे में जरूर जानें
रविवार को भगवान सूर्य और सूर्य ग्रह का दिन माना जाता है। इस दिन सूर्योदय से पहले शंख बजाने से सूर्य ग्रह मजबूत होता है और आरोग्य, यश और कीर्ति में वृद्धि होती है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image Credit - herzindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।