Thu Apr 2, 2026 | Updated 08:36 AM IST HZ Awards 2026
image

Aaj Ka Panchang 2 April 2026: हनुमान जयंती के दिन बन रहे हैं हस्त नक्षत्र और ध्रुव योग, जानें आज का पंचांग

हनुमान जयंती के दिन बन रहे हैं हस्त नक्षत्र और ध्रूव योग। ऐसे में आप पंचांग को देखकर पूजा या अन्य कार्यों को करने के बारे में विचार कर सकते हैं, ताकि आपके जीवन में बजरंगबली का आशीर्वाद बना रहे।
Editorial
Updated:- 2026-04-02, 07:00 IST

आज गुरुवार, 02 अप्रैल 2026 का दिन बहुत ही पवित्र, बड़ा और खास है। आज संकटमोचन महाबली हनुमान जी का जन्मोत्सव यानी हनुमान जयंती बहुत ही धूम-धाम से मनाई जा रही है। हिंदू पंचांग के अनुसार, आज सुबह 07:44 बजे तक पूर्णिमा तिथि रहेगी और उसके ठीक बाद वैशाख महीने के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा लग जाएगी। आज शाम 05:39 बजे तक हस्त नक्षत्र रहेगा और उसके बाद चित्रा नक्षत्र लग जाएगा। इसके साथ ही, आज दोपहर 02:18 बजे तक अपने नाम की ही तरह कामों को पक्का और अटल करने वाला ध्रुव योग रहेगा, जिसके बाद व्याघात योग शुरू हो जाएगा। गुरुवार के दिन हनुमान जयंती, हस्त नक्षत्र और ध्रुव योग का एक साथ आना, जीवन की हर बड़ी से बड़ी परेशानी, डर और कर्ज को जड़ से खत्म करने के लिए बहुत ही चमत्कारिक संयोग है। आइए,  मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी से आज के इस खास पंचांग की पूरी जानकारी, आज के दिन का महत्त्व, ग्रह-नक्षत्रों का फल और बेहद आसान व घरेलू उपाय विस्तार से जानते हैं।

1 - 2026-04-01T125838.108

आज का पंचांग-2 अप्रैल 2026

तिथि नक्षत्र दिन/वार योग करण
पूर्णिमा (सुबह 07:44 बजे तक) हस्त  गुरुवार    ध्रुव  बव

सूर्य और चंद्रमा की स्थिति 2 अप्रैल 2026

प्रहर  समय
सूर्योदय  सुबह 06 बजकर 02 मिनट पर होगा
सूर्यास्त शाम 06 बजकर 26 मिनट पर होगा
चंद्रोदय शाम 06 बजकर 45 मिनट पर होगा
चंद्रास्त आज नहीं होगा

आज का शुभ मुहूर्त और योग 2 अप्रैल 2026   

मुहूर्त नाम मुहूर्त समय
ब्रह्म मुहूर्त  (सूर्य पूजन का शुभ समय) सुबह 04 बजकर 23 मिनट से 05 बजकर 11 मिनट तक
अभिजीत मुहूर्त (सूर्य पूजन का शुभ समय) सुबह 11 बजकर 49 मिनट से 12 बजकर 38 मिनट तक
विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 18 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त  शाम 06 बजकर 28 मिनट से 06 बजकर 52 मिनट तक

आज का अशुभ मुहूर्त 2 अप्रैल 2026

मुहूर्त नाम  मुहूर्त समय 
राहु काल दोपहर 01 बजकर 47 मिनट से 03 बजकर 20 मिनट तक
यमगंड  सुबह 06 बजकर 02 मिनट से 07 बजकर 35 मिनट तक
गुलिक काल सुबह 09 बजकर 08 मिनट से दोपहर 10 बजकर 41 मिनट तक

गुरुवार को राहु काल दोपहर के समय होता है। इस दौरान किसी भी तरह की नई खरीदारी, जरूरी यात्रा की शुरुआत, या बड़े पैसों के लेन-देन से पूरी तरह बचना चाहिए।

आज के दिन का विस्तृत महत्त्व

आज का दिन बहुत ही खास है क्योंकि आज राम भक्त हनुमान जी का जन्म हुआ था। हनुमान जी को कलियुग का सबसे जागृत देवता माना जाता है। आज के दिन सच्चे मन से हनुमान चालीसा का पाठ करने या उनके दर्शन मात्र से जीवन का बड़े से बड़ा संकट, बीमारी और मन का डर तुरंत खत्म हो जाता है। इसके साथ ही आज ध्रुव योगबन रहा है। ध्रुव का मतलब होता है स्थिर, पक्का या जो कभी न बदले। आज के दिन आप जो भी अच्छा काम शुरू करेंगे या जो भी संकल्प लेंगे, उसमें आपको पक्की सफलता मिलेगी और उसका फायदा लंबे समय तक बना रहेगा। वहीं शाम 05:39 बजे तक हस्त नक्षत्र है, जो हाथ की कला और मेहनत से जुड़े कामों में बहुत तरक्की दिलाता है।

आज के दिन का विशेष संयोग

यदि हनुमान जयंती के दिन हस्त नक्षत्र और ध्रुव योग का संयोग बन जाए, तो यह साधारण धार्मिक उत्सव नहीं बल्कि अत्यंत प्रभावशाली आध्यात्मिक अवसर बन जाता है, क्योंकि हनुमान जयंती स्वयं का पर्व है जो शक्ति, भक्ति, साहस और अडिग संकल्प का प्रतीक है, और जब उसी दिन हस्त नक्षत्र तथा ध्रुव योग साथ हों तो किए गए जप, अनुष्ठान, व्रत, हनुमान चालीसा पाठ, सुंदरकांड या संकल्प आधारित साधना का प्रभाव लंबे समय तक टिकने वाला माना जाता है यह संयोजन विशेष रूप से उन लोगों के लिए शक्तिशाली है जो जीवन में स्थिरता, शत्रु बाधा से मुक्ति, मानसिक दृढ़ता या किसी बड़े लक्ष्य में सफलता चाहते हैं।

2 - 2026-04-01T125810.754

आज का विशेष उपाय:

  • आज हनुमान जयंती के दिन भगवान हनुमान जी को गुड़ और भुने हुए चने का भोग जरूर लगाएं। भोग लगाने के बाद यह प्रसाद परिवार और आस-पास के लोगों में बांट दें।
  • आज हनुमान जी को एक मीठा पान या फिर लाल रंग का ताज़ा फूल अर्पित करें। पूजा करते समय उनके सामने चमेली के तेल या शुद्ध घी का एक दीपक जरूर जलाएं।
  • आज शाम को घर के मंदिर में बैठकर एक साफ लाल धागा लें और हनुमान चालीसा पढ़ते हुए उसमें 7 छोटी गांठे लगा लें। फिर इस धागे को अपने या बच्चों के दाहिने हाथ की कलाई पर बांध लें।
  • आज एक साफ तुलसी का पत्ता लें, उस पर रोली से राम लिखें और हनुमान जी के चरणों में रख दें।
  • आज घर से किसी भी जरूरी काम के लिए बाहर निकलने से पहले एक चम्मच मीठा दही खाकर और अपने माता-पिता के पैर छूकर ही निकलें।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image credit-Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;