Ganga Dussehra Par Kare Ye Ek Kaam: सनातन परंपरा में गंगा दशहरा का बड़ा महत्व माना जाता है। पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को गंगा दशहरा मनाया जाता है। इस साल गंगा दशहरा 16 जून, दिन रविवार को मनाया जाएगा। गंगा दशहरा के दिन मां गंगा की पूजा के साथ ही, गंगा में स्नान का विशेष महत्व माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि गंगा दशहरा के दिन गंगा में स्नान करने से व्यक्ति को सभी पापों से छुटकारा मिल जाता है। हालांकि इसके अलावा, एक ओर काम है जिसे इस दिन करने से व्यक्ति को उसके बुरे कर्मों का फल नहीं मिलता है और उसके बुरे कर्म भी नष्ट हो जाते हैं। ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं इस बारे में विस्तार से।
गंगा दशहरा के दिन पापों से मुक्ति के लिए करें ये काम
गंगा दशहरा के दिन पापों से मुक्ति पाने के लिए गंगा मां का स्मरण करते हुए घर में गंगाजल डालकर स्नान करना चाहिए और गंगा मैय्या के मंत्रों का जाप करना चाहिए।
यह भी पढ़ें:June Vrat & Tyohar List 2024: जून में पड़ने वाले तीज-त्योहारों के बारे में विस्तार से जानें
जहां एक ओर गंगाजल पानी में मिलाकर स्नान करने से शारीरिक दिशों का नाश होता है तो वहीं, मंत्र जाप करते हुए स्नान करने से आतंरिक दोषों एवं पापों का नाश होता है।
गंगा दशहरा के दिन गंगाजल से स्नान करने से व्यक्ति का ग्रह दोष भी दूर होता है। ऐसा माना जाता है कि अगर कुंडली में ग्रह अशांत हैं तो इस काम को अवश्य करना चाहिए।
यह भी पढ़ें:Weak Planet: इन ग्रहों के कमजोर होने से प्रेमी और प्रेमिका के मध्य होता है ब्रेकअप
गंगा दशहरा के दिन घर में गंगाजल से स्नान करने से एक प्रभाव यह भी पड़ता है कि सूर्य की स्थिति बेहतर होती है और कुडंली में सूर्य की शुभता के कारण अच्छे परिणाम मिलते हैं।
गंगा दशहरा के दिन घर में गंगाजल से स्नान करने से व्यक्ति को लगी बुरी नजर भी उतर जाती है और व्यक्ति को कैसी भी नकारात्मक ऊर्जा परेशान नहीं कर पाती है।
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर गंगा दशहरा के दिन कौन सा काम करना चाहिए जिसे करने के बाद पापों से छुटकारा मिल जाता है और पुण्यों की प्राप्ति होती है। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों