Weak Planet: इन ग्रहों के कमजोर होने से प्रेमी और प्रेमिका के मध्य होता है ब्रेकअप

ज्‍योतिष शास्‍त्र में 9 ग्रहों का महत्व बताया गया है। इनमें से कुछ ऐसे ग्रह हैं, जिनके कमजोर होने पर आपके पार्टनर से संबंध खराब हो सकते हैं और टूट भी सकते हैं। जानने के लिए लेख पढ़ें। 

love breakup hindi pic

ऐसा कहा जाता है कि कुछ रिश्ते हमें ईश्वर की ओर से जन्म के साथ ही बने-बनाएं मिलते हैं और कुछ रिश्ते हम खुद बनाते हैं। प्रेम संबंध भी ऐसे ही होते हैं। ऐसा भी कहा जाता है कि वो लोग बहुत नसीब वाले होते हैं, जिनको जीवन में किसी से प्रेम मिल पाता है। एक सच्चा साथी मिलना भी अपने आप में एक उपलब्धि जैसा ही होता है। मगर कई बार स्थितियां और परिस्थितियां ऐसी भी बन जाती हैं, कि रिश्तों में दरार आ जाती है और संबंध बनाने से पहले ही बिगड़ जाते हैं। ऐसे में कुछ ग्रहों की कमजोरी होती है, जो रिश्तों की मजबूरी का कमजोर बनाती है। यदि हम यह जान सकें कि किस ग्रह के कमजोर होने पर रिश्तों में क्‍या परेशानियां आती हैं, तो शायद हम किसी भी रिश्ते को टूटने से बचा सकते हैं। इस विषय पर हमारी बातचीत पंडित एवं ज्योतिषाचार्य विनोद सोनी जी से हुई है, " हर ग्रह का अलग स्वभाव होता है और उसके स्वभाव के मुताबिक कोई भी काम न हो तो वह रुष्ट हो जाते हैं। इसका मनुष्य के जीवन पर असर पड़ता है। इस असर का सीधा प्रभाव मनुष्य के रिश्‍तों पर पड़ता है। ऐसे में जो रिश्ता कमजोर कड़ियों से जुड़ा होता है, उसके सबसे ज्यादा बिखरने के अवसर होते हैं। बात अगर प्रेमी और प्रेमिका की हो तो यह रिश्‍ता पहले आकर्षण, फिर प्रेम और सबसे आखिरी में भावनाओं के बल पर जुड़ा होता है। ऐसे में ग्रहों की चाल जरा भी कमजोर होती है, तो सीधा असर संबंधों पर पड़ता है। "

astrology for love breakup

सूर्य

सूर्य का संबंध सीधा पिता से बताया गया है। अगर आपका सूर्य कमजोर है तो पिता से आपके संबंध कभी ठीक नहीं हो सकते हैं। इतना ही नहीं, पिता तुल्य लोगों से भी आपके संबंध बिगड़ सकते हैं। आपकी प्रेमिका के पिता या बड़े भाई से आपका झगड़ा हो सकता है। इस बात के आधार पर प्रेमिका आप से संबंध विच्छेद कर सकती हैं या फिर आप दोनों के मध्य मतभेद हो सकते हैं।

चंद्र

चंद्र का संबंध माता से होता है। यदि आपका चंद्रमा कमजोर है, मां की सेहत पर प्रभाव पड़ सकता है, मां से आपके संबंध बिगड़ सकते हैं या मां किसी ऐसी बात को आपसे मनवाना चाह सकती है, जिसे मानने के लिए या तो आप तैयार नहीं होंगे या बाध्‍य हो जाएंगे। हो सकता है कि आपकी पसंद आपकी मां की पसंद से अलग हो और पार्टनर से आपके संबंधों को लेकर मां से मंजूरी न मिल रही हो। ऐसे में या तो आप खुद ही रिश्तों को खत्म कर देंगे या आपके पार्टनर की तरफ से रिश्‍तों की डोर कमजोर होने लग

मंगल

जिन जातकों का मंगल कमजोर होता है, उनके रिश्तों में भी बहुत विवाद होता है। मंगल के कमजोर होने पर रिश्ता टॉक्सिक हो जाता है और बातचीत ही बंद हो जाती है। आप कितनी ही बार पैचअप कर लें, कुछ ही दिन बाद किसी छोटी सी बात पर आपका विवाद हो जाएगा। ऐसे में मंगल ग्रह को मजबूत बनाने के लिए आपको अपने जीवन में लाल रंग का ज्यादा से ज्‍यादा इस्‍तेमाल करना चाहिए।

love breakup according to astro

बुध

लव रिलेशनशिप के असफल होने के पीछे बुध का कमजोर होना भी है। अगर आपका बुध कमजोर है, तो आपके अंदर प्रेम भाव ही खत्म हो जाता है। ऐसा होने पर आप अपने पार्टनर को रिश्‍ते में वो इज्जत और प्रेम नहीं दे पाते हैं, जिसका वो हकदार होता है। ऐसे में रिश्ते का टूटना तय होता है।

बृहस्पति

बृहस्पति के कमजोर होने से आपका ईमान डगमगा सकता है। आप अपनी रिलेशनशिप में वफादार नहीं हो सकते हैं। इस स्थिति में अगर आपके पार्टनर को यह पता चल जाए कि आप उसके साथ संबंध में होते हुए भी किसी के साथ नाजायज रिश्ता रख रहे हैं, तो यह आपके रिश्ते के लिए नुकसानदायक भी होता है।

शुक्र

आपकी लव लाइफ कैसी होगी? साथी के साथ आपका रिश्ता कैसा होगा और कितने दिन तक चलेगा? यह सब तय करता है शुक्र ग्रह। शुक्र का हमारी लव लाइफ से सीधा संबंध होता है। यह ग्रह तय करता है कि आप दिखने में कैसे होंगे और आपका स्वभाव कैसा होगा। यदि शुक्र कमजोर है तो आपका स्वभाव खराब हो सकता है। ऐसे में आपके रिलेशन में रोमांस की कमी आ सकती है और आपका पार्टनर आपसे जो चाहता है, वो आप उसे नहीं दे पाएंगे। इसलिए आपको शुक्र को मजबूत बनाने का प्रयास करना चाहिए।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP