image

Saraswati Puja Katha 2026: बसंत पंचमी के दिन ज्ञान और कला की देवी मां सरस्वती की जरूर पढ़ें कथा, जानें इसका महत्व

Saraswati Puja Ki Vrat Katha: हिंदू धर्म में हर कथा का अलग महत्व होता है। ऐसे ही 23 जनवरी को पड़ने वाली बसंत पंचमी की कथा भी बेहद खास होती है। इसे पढ़ने से आपकी पूजा पूरी होती है। साथ ही मां सरस्वती का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है।
Editorial
Updated:- 2026-01-23, 17:42 IST

हिन्दू धर्म में हर त्योहार की अलग महत्वता होती है। इसलिए पूजा-पाठ और सभी त्योहारों की कथा भी अलग होती है। 223 जनवरी को बसंत पंचमी पड़ रही है। ऐसे में हर कोई इस दिन मां सरस्वती की पूजा करेगा। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन अगर आप सरस्वती मां की पूजा करेंगे, तो आपको शिक्षा, कला और संगीत के क्षेत्रों में उन्नत प्राप्त होगी। इस दिन आप मां सरस्वती की कथा का वर्णन जरूर करें। इससे आपकी पूजा भी पूरी हो जाएगी। साथ ही आप इस दिन का महत्व भी अच्छे से जान पाएंगे।

बसंत पंचमी पर पढ़ें मां सरस्वती की कथा (Maa Saraswati Puja Katha 2026)

पौराणिक कथाओं के अनुसार, जब भगवान ब्रह्मा ने इस सृष्टि की रचना की, तो उन्होंने मनुष्यों, जीव-जंतुओं और वनस्पतियों को तो बना दिया, लेकिन वे अपनी रचना से पूरी तरह संतुष्ट नहीं थे। उन्हें चारों ओर एक मौन और सन्नाटा महसूस हो रहा था। इस समस्या के समाधान के लिए ब्रह्मा जी ने अपने कमंडल से जल छिड़का और भगवान विष्णु का ध्यान किया। तभी एक ज्योति प्रकट हुई, जिसमें से एक चतुर्भुज देवी प्रकट हुईं। उनके एक हाथ में वीणा, दूसरे में पुस्तक, तीसरे में माला और चौथा हाथ वर मुद्रा में था।

1 - 2026-01-22T135604.392

ब्रह्मा जी के अनुरोध पर जैसे ही देवी ने अपनी वीणा का मधुर नाद किया, संसार के समस्त जीवों को वाणी प्राप्त हुई। हवा में सरसराहट होने लगी, नदियों में कल-कल की ध्वनि गूंजने लगी और पक्षी चहकने लगे। देवी ने संसार को स्वर और ज्ञान दिया, इसलिए उनका नाम सरस्वती पड़ा। यह शुभ घटना माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को हुई थी, इसीलिए हर वर्ष इस दिन को बसंत पंचमी के रूप में मनाया जाता है।

यह भी पढ़ें- Saraswati Puja Samagri List 2026: बसंत पंचमी के दिन सरस्वती पूजा में रह न जाए कोई कमी, यहां देखें संपूर्ण सामग्री लिस्ट

बसंत पंचमी पर कथा का महत्व

  • इस दिन छोटे बच्चों की शिक्षा की शुरुआत करने से पहले आप इस कथा को पढ़कर सुनाएं। इससे उनकी शिक्षा के रास्ते और आसान हो जाएंगे।
  • कथा में जैसे संगीत का वर्णन किया गया है। आप भी पढ़ने के बाद संगीत के रास्ते में कुछ अच्छा कर सकती हैं।
  • इस कथा को पढ़ने से ज्ञान के रास्ते खुलते हैं। साथ ही आप इस दिन की महत्तता के बारे में जानते हैं।
  • मां सरस्वती की ये कथा हमें अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने का संदेश देती है।
  • मां की ये कथा पढ़ने से जीवन में अनुशासन और मधुरता का भी संचार होता है।

1 - 2026-01-22T135546.990

यह भी पढ़ें- Saraswati Puja Vidhi aur Mantra 2026: क्या है बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की पूजा विधि और मंत्र? पंडित जी से जानें

इस कथा को आप भी बसंत पंचमी के दिन पढ़ सकती हैं और मां सरस्वती का आशीर्वाद प्राप्त कर सकती हैं। इसे पढ़ने से आपके जीवन के कई सारे रास्ते आसान हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें- Maa Saraswati Aarti 2026: बसंत पंचमी के दिन करें मां सरस्वती की आरती, सफलता के साथ सुख-समृद्धि में होगी वृद्धि

यह भी पढ़ें- Basant Panchami 2026 Daan: बसंत पंचमी के दिन राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, घर में सदैव रहेगी माता सरस्वती की कृपा

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit-Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;