basant panchami 2026 saraswati puja vidhi aur mantra

Saraswati Puja Vidhi aur Mantra 2026: क्या है बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की पूजा विधि और मंत्र? पंडित जी से जानें

Saraswati Puja Mantra 2026: साल 2026 में बसंत पंचमी का यह शुभ अवसर 22 जनवरी को पड़ रहा है। इस दिन चारों ओर पीले फूलों की छटा बिखरी होती है और प्रकृति का कण-कण देवी शारदा की वंदना करता प्रतीत होता है।
Editorial
Updated:- 2026-01-22, 14:06 IST

बसंत पंचमी का पर्व विद्या, बुद्धि और कला की देवी मां सरस्वती के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को यह उत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। साल 2026 में बसंत पंचमी का यह शुभ अवसर 22 जनवरी को पड़ रहा है। इस दिन चारों ओर पीले फूलों की छटा बिखरी होती है और प्रकृति का कण-कण देवी शारदा की वंदना करता प्रतीत होता है। छात्र-छात्राओं, संगीतकारों और लेखकों के लिए यह दिन विशेष फलदायी माना जाता है क्योंकि इस दिन मां सरस्वती की आराधना से ज्ञान के चक्षु खुलते हैं और वाणी में मधुरता आती है। ऐसे में वृंदावन के ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि कैसे करें मां सरस्वती की पूजा और किन मंत्रों का करें जाप?

सरस्वती पूजा विधि (Saraswati Puja Vidhi 2026)

साल 2026 में मां सरस्वती की पूजा को विधि-विधान से करने के लिए सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि से निवृत्त होकर पीले रंग के वस्त्र धारण करने चाहिए। पीला रंग ज्ञान और ऊर्जा का प्रतीक है और माता सरस्वती को अत्यंत प्रिय है।

saraswati puja vidhi 2026

पूजा की चौकी पर पीला कपड़ा बिछाकर मां सरस्वती की मूर्ति या तस्वीर स्थापित करें। उनके साथ ही अपनी पुस्तकें, कलम और वाद्य यंत्र भी वहां रखें। पूजा की शुरुआत में मां को पीले फूलों की माला, पीले वस्त्र और पीले चंदन का तिलक लगाएं।

भोग में मां को पीली मिठाई जैसे बेसन के लड्डू, बूंदी या पीले मीठे चावल अर्पित करें। इसके बाद धूप-दीप जलाकर कलश स्थापना करें और गणेश जी की वंदना के साथ सरस्वती पूजन आरंभ करें। पूजा के दौरान मन को शांत और एकाग्र रखना आवश्यक है।

यह भी पढ़ें- Saraswati Puja Samagri List 2026: बसंत पंचमी के दिन सरस्वती पूजा में रह न जाए कोई कमी, यहां देखें संपूर्ण सामग्री लिस्ट

अंत में आरती करके प्रसाद वितरण करें और गुरुओं व बड़ों का आशीर्वाद लें।

सरस्वती पूजा मंत्र (Saraswati Puja Mantra 2026)

मां सरस्वती को प्रसन्न करने के लिए मंत्रों का जाप अत्यंत प्रभावशाली माना जाता है। साल 2026 की बसंत पंचमी पर आप इन सरल और शक्तिशाली मंत्रों का उच्चारण कर सकते हैं। मां सरस्वती का मूल मंत्र 'ॐ ऐं सरस्वत्यै नमः' का जाप करें।

saraswati puja mantra 2026

मां सरस्वती से विद्या प्राप्त करने के लिए 'सरस्वती महाभागे विद्ये कमललोचने। विद्यारूपे विशालाक्षि विद्यां देहि नमोऽस्तुते।।' मंत्र का जाप करें। अपनी वाणी को प्रभावशाली बनाने के लिए 'ॐ ह्रीं ऐं ह्रीं सरस्वत्यै नमः' मंत्र का जाप करना श्रेष्ठ रहेगा।

यह भी पढ़ें- Saraswati Puja Niyam 2026: मां सरस्वती की पूजा के दौरान न करें ये गलतियां, करियर में आ सकती हैं अड़चनें

इन मंत्रों का उच्चारण करते समय शुद्धता का ध्यान रखें। अगर आप बहुत अधिक मंत्र याद नहीं रख सकते तो केवल 'ऐं' बीज मंत्र का जाप करना भी पर्याप्त और अत्यंत शुभ माना जाता है। इस एक बीज शब्द के जाप के समय अत्यंत शुद्धता का पालन आवश्यक है।

यह भी पढ़ें- Basant Panchami 2026: सफेद रंग भी है मां सरस्वती का प्रिय, फिर क्यों बसंत पंचमी के दिन सिर्फ पीला रंग माना जाता है शुभ?

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। 

image credit: herzindagi 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;