Significance Of Chewed Coin Taking From Transgender: हिन्दू धर्म में किन्नरों को विशेष स्थान प्राप्त है। किन्नरों को बहुत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि किन्नर जिस घ में जाते हैं उस घर का भाग्य खुल जाता है। किन्नरों की दुआओं में बहुत असर होता है।
किन्नर जिसे भी अपनी दुआ दिल से दे दें उसका जीवन संवर जाता है। उसके जीवन से सभी प्रकार के संकट दूर हो जाते हैं। जहां एक ओर किन्नरों से दुआ लेना शुभकारी होता है वहीं, एक और ऐसी वस्तु है जो किन्नरों से लेना लाभकारी होता है। वह वस्तु है एक सिक्का।
किन्नरों से जुड़ी कई मान्यताएं हैं, उन्हीं में से एक है यह भी है कि किन्नर अगर किसी को अपने दांत से काटकर या चबा कर एक सिक्का दे दें तो उसके जीवन में कभी धन की कमी नहीं होती है। ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं इस बारे में विस्तार से।
ऐसा कहा जाता है कि अगर किन्नर कुछ दे उसे चुप चाप सिर झुका कर ले लेना चाहिए क्योंकि किन्नर (क्यों फलती है किन्नरों की दुआ) जब दुआ के साथ कुछ देते हैं तो उसके प्रभाव से व्यक्ति दिन दोगुनी रात चौगुनी तरक्की करता है। उसके घर में समृद्धि का आगमन होता है और सब शुभ होता है।
यह भी पढ़ें:Transgenders Facts: क्या वाकई किन्नरों को हो जाता है अपनी मृत्यु का आभास?
ठीक ऐसे ही अगर किन्नर किसी को एक का सिक्का दे वह भी बहुत शुभ माना जाता है। बहुत ही कम ऐसा होता है जब किन्नर किसी को अपने दांत से चबाकर कोई सिक्का दें। ऐसे में अगर आपको कभी कोई किन्नर दांत से चबा हुआ सिक्का दे तो उसे फौरन ले लें।
मान्यता है कि किन्नरों के दांत से चबाया हुआ सिक्का घर के मंदिर (मंदिर जाने का लाभ) में रखना चाहिए। ऐसा करने से घर में कभी भी धन की कमी नहीं होती है। घर धन से भर जाता है। नौकरी-व्यापार आदि में उन्नति होती है और आय के नए-नए मार्ग भी खुलते हैं। धन हानि रुक जाती है।
यह भी पढ़ें:Astro Beliefs: भूल से भी गिनकर नहीं बनानी चाहिए रोटी, जानें कारण
ऐसा माना जाता है कि किन्नर के दांत से चबाया गया सिक्का लेने से किस्मत ही पलट जाती है। कल तक रंक की तरह जीने वाला व्यक्ति राजा की भांति जीने लगता है। किन्नर का दांत से चबाकर सिक्का देने का अर्थ है कि घर के सभी संकटों का दूर हो जाना।
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर क्यों लेने चाहिए किन्नरों द्वारा उनके दांत से चबाए गए सिक्के औए क्या है इसकी मान्यता। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों