हिंदू धर्म में चैत्र मास का बहुत महत्व है। यह हिंदू पंचांग के अनुसार वर्ष का पहला महीना है। वहीं इस माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से हिंदू नववर्ष का आरंभ हो जाता है। इस माह में मां दुर्गा की पूजा विधिवत रूप से करें। ऐसी मान्यता है कि इस माह में पूजा-पाठ करने से व्यक्ति के सौभाग्य में वृद्धि हो सकती है। अब ऐसे में इस माह मां दुर्गा के अलावा किन देवी-देवताओं की पूजा करने से लाभ हो सकता है। इसके बारे में इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
चैत्र माह में करें हनुमान जी की पूजा
चैत्र माह में हनुमान जी की पूजा करना बहुत ही शुभ माना जाता है। इस माह में हनुमान जी का जन्म हुआ था, इसलिए इसे हनुमान जयंती के रूप में मनाया जाता है। हनुमान जी को शक्ति, भक्ति और समर्पण का प्रतीक माना जाता है। हनुमान जी को संकटमोचन कहा जाता है। उनकी पूजा करने से जीवन में आने वाली सभी बाधाएं और परेशानियां दूर हो जाती हैं। हनुमान जी की पूजा करने से शनि और मंगल जैसे ग्रहों के दोषों का निवारण होता है।
चैत्र माह में करें मां दुर्गा की पूजा
चैत्र माह में मां दुर्गा की पूजा का विशेष महत्व है। इस समय को चैत्र नवरात्रि के रूप में जाना जाता है, जो नौ दिनों तक चलता है और इस दौरान मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। चैत्र नवरात्रि को वसंत नवरात्रि भी कहा जाता है, क्योंकि यह वसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक है। मां दुर्गा शक्ति और ऊर्जा का प्रतीक हैं। चैत्र नवरात्रि के दौरान उनकी पूजा करने से भक्तों को शक्ति, साहस और आत्मविश्वास प्राप्त होता है। ऐसी मान्यता है कि चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा की सच्चे मन से पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
इसे जरूर पढ़ें- Maa Durga ke 9 Swaroop ki Kahani: नवरात्रि के दिनों में होती है माता के इन नौ स्वरूपों की पूजा, हर रूप का है खास महत्व
चैत्र माह में करें सूर्यदेव की पूजा
चैत्र माह में सूर्य की किरणें तेज होती हैं, जो शरीर के लिए लाभदायक होती है। इस माह में सूर्यदेव की पूजा से मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है। र्य को सफलता और उन्नति का प्रतीक माना जाता है। चैत्र माह में सूर्य की उपासना करने से व्यक्ति को अपने कार्यों में सफलता मिलती है और जीवन में उन्नति होती है।
इसे जरूर पढ़ें - Maa Durga: सिर्फ 7 श्लोकों में समाया है दुर्गा सप्तशती का पूरा पाठ, जानें अर्थ और लाभ
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- HerZindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों