
ज्योतिषशास्त्र में ऐसा कहा जाता है कि जब भी किसी ग्रह का गोचर होता है तब उसका प्रभाव राशियों के जीवन में भी दिखाई देता है। ऐसे ही जब शुक्र ग्रह किसी अन्य नक्षत्र में गोचर करता है तब कुछ राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलते हैं। यह लाभ धन, प्रॉपर्टी, सुख-सुविधाओं, प्रमोशन, फॉरेन ट्रैवल और शेयर मार्केट में सफलता के रूप में देखने को मिल सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि शुक्र ग्रह लग्जरी के देवता हैं और इनके गोचर से सुख सुविधाओं और धन में अपार वृद्धि होती है। इस साल 15 मार्च 2026 को शुक्र का महागोचर रेवती नक्षत्र में होने जा रहा है। इस दौरान पांच राशियों के जीवन में मुख्य रूप से बदलाव देखने को मिल सकते हैं। ज्योतिष की मानें तो यह समय इन राशियों के लिए आर्थिक उन्नति, करियर ग्रोथ और जीवन में सुख-समृद्धि लाने वाला साबित हो सकता है। आइए सेलेब्रिटी एस्ट्रोलॉजर प्रदुमन सूरी से जानें कि शुक्र गोचर क्या होता है और शुक्र के रेवती नक्षत्र में गोचर से किन राशियों का भाग्योदय होने वाला है।
ज्योतिष में शुक्र को लग्जरी, कंफर्ट, सौंदर्य, धन, सुख-सुविधा और आकर्षण का कारक माना जाता है। यह ग्रह व्यक्ति को भीड़ से अलग पहचान दिलाने का काम करता है। किसी भी व्यक्ति की कुंडली में यदि शुक्र मजबूत होता है तो उसके जीवन में धन, प्रतिष्ठा और सुख-सुविधाओं की कभी भी कमी नहीं होती है। वहीं यदि शुक्र कमजोर हो जाए तो आपके जीवन में आर्थिक परेशानियां और रिश्तों में तनाव जैसी समस्याएं देखने को मिल सकती हैं। ऐसा कहा जाता है कि किसी जरूरतमंद को सताने से व्यक्ति का शुक्र कमजोर हो सकता है। आइए जानें शुक्र का गोचर किन राशियों के लिए शुभ हो सकता है।

वृषभ राशि के स्वामी स्वयं शुक्र देव हैं, इसलिए जब भी शुक्र का गोचर होता है तो इसका सबसे पहला प्रभाव वृषभ राशि पर ही देखने को मिलता है। 15 मार्च 2026 को शुक्र रावटी नक्षत्र में गोचर करेंगे जिससे वृषभ राशि के लोगों को जीवन में आय के नए स्रोत देखने को मिल सकते हैं। अगर आपने किसी चीज में निवेश किया है तो उसका लाभ हो सकता है। यदि आप नया घर लेने की योजना बना रही हैं तो यह बहुत अच्छा समय हो सकता है। इस दौरान अविवाहित लोगों को अच्छा रिश्ता मिल सकता है और जल्द ही शादी के योग बन सकते हैं।
View this post on Instagram
मिथुन राशि के स्वामी बुध हैं और रेवती नक्षत्र को बुध से संबंधित माना जाता है। ऐसे में शुक्र का रेवती नक्षत्र में गोचर मिथुन राशि के लोगों के लिए बहुत लाभकारी साबित हो सकता है। यदि आप इस दौरान किसी प्रतियोगी परीक्षा में हिस्सा लेने जा रही हैं तो अवश्य ही सफलता के योग बन सकते हैं। इस दौरान आपकी नई नौकरी या मौजूदा प्रमोशन में प्रमोशन के साथ करियर ग्रोथ के संकेत भी मिल रहे हैं। अगर आप काफी लंबे समय से किसी कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले में फंसे हैं तो आपको इसका लाभ मिल सकता है।

कन्या राशि के स्वामी भी बुध हैं, इसलिए शुक्र का रेवती नक्षत्र में गोचर कन्या राशि के लिए भी बहुत शुभ माना जा रहा है। इस दौरान आपके लिए अचानक धन लाभ के योग बन सकते हैं और आपको अपने निवेशों से लाभ मिल सकता है। जो लोग बिजनेस से जुड़े हैं उनके लिए भी शुक्र का यह महागोचर अत्यंत लाभकारी हो सकता है। इस दौरान जो लोग फैमिली प्लानिंग कर रहे हैं उनके लिए भी सफलता के योग बन रहे हैं।
वृश्चिक राशि के लोगों के लिए 15 मार्च 2026 के बाद का समय आर्थिक रूप से बेहद लाभकारी हो सकता है। जनवरी से मार्च के बीच जिन लोगों को काम में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ा है, उनके लिए यह समय बड़ी राहत लेकर आ सकता है। इस दौरान शेयर मार्केट या किसी भी निवेश से अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। बिजनेस से जुड़े लोगों को इस दौरान मुनाफा हो सकता है। आपको पार्टनरशिप में भी लाभ हो सकता है और जो लोग नौकरी में हैं उन्हें इस दौरान कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं जिससे आपके प्रमोशन के योग भी बन सकते हैं।

कुंभ राशि के लोगों के लिए 15 मार्च 2026 शुक्र के रेवती नक्षत्र में गोचर करने के बाद का समय गोल्डन पीरियड साबित हो सकता है। इस दौरान आपको अचानक धन लाभ हो सकता है और आपका अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। इस दौरान नौकरी से जुड़े मामलों में आपको सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं। बिजनेस से जुड़े लोगों को भी इस दौरान मुनाफा हो सकता है।
मार्च महीने में होने वाला शुक्र का गोचर कुछ राशियों के लिए अत्यंत शुभ हो सकता है। अगर आपकी राशि भी इनमें से है तो जल्द ही आपके अच्छे दिन शुरू होने वाले हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Shutterstock.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।