herzindagi
nuskhe for minor burns

कुकिंग के वक्त जल गई है स्किन, दादी मां के नुस्खों से मिलेगा आराम

खाना बनाते समय अगर छोटी-मोटी जलन की समस्या हो जाए तो परेशान ना हो हम आपको कुछ आसानी और प्रभावी घरेलू नुस्खे बता रहे हैं,जिससे जलन से राहत मिल सकता है।
Editorial
Updated:- 2024-08-28, 15:06 IST

किचन में काम करते वक्त अक्सर हाथ पैर पर तेल के छींटे पड़ जाते हैं। इससे छोटी-मोटी जलन की समस्या हो जाती है। हालांकि यह थोड़ा दर्दनाक भी होता है। अगर आप भी कुकिंग के वक्त माइनर बर्न की शिकार होती हैं तो आप को हम दादी मां के पुराने और भरोसेमंद नुस्खे बता रहे हैं। यह नुस्खे जलन काम करते हैं, बल्कि स्किन को तेजी से ठीक करने में भी सहायक होते हैं। यह मेरा आजमाया हुआ नुस्खा है आइए जानते हैं क्या है वो नुस्खे।

खाना बनाते हुए जल जाए हाथ तो अपनाएं ये नुस्खे

minor burn

  • हाथ जलने पर आप फटाफट एलोवेरा जेल लगा सकते हैं। इसमें ठंडक और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो जलन को कम करने में मदद करते हैं। बेहतर होगा कि आप ताजा एलोवेरा का इस्तेमाल करें।
  • इसके अलावा आप नारियल का तेल भी लगा सकते हैं। यह त्वचा को नमी प्रदान करता है और जलन से राहत दिलाने में भी मदद करता है।
  • शहद लगाना भी फायदेमंद होता है, शहद में एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं जो जलन को ठीक करने में मदद करते हैं।
  • आप कच्चे आलू के रस भी लगा सकते हैं या आप आलू को काटकर जलन वाली जगह पर रगड़ लें, इससे भी आपको जलन में तुरंत आराम मिल सकता है।

यह भी पढ़ें-क्या पीरियड्स में दर्द से राहत दिलाता है गर्म पानी?

chopped potato bowl

  • अगर गूंथा हुआ आटा है तो एक छोटी लोई लेकर जलन वाली जगह पर लगाएं,इससे भी जलन में तुरंत राहत मिलती है। यह त्वचा को ठंडक पहुंचाने के साथ-साथ आंतरिक गर्मी को भी अवशोषित करता है। इसके अलावा इसमें मौजूद स्टार्च जलन को कम करने में सहायक होते हैं।
  • यह नुस्खा छोटी-मोटी जलन के लिए उपयुक्त है। अगर गंभीर रूप से जल जाए या छाले पड़ जाए तो आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए

यह भी पढ़ें-बार-बार होती है UTI की परेशानी, ये आयुर्वेदिक टिप्स दिला सकते हैं राहत

अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।

Image Credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।