herzindagi
honey with lemon

इन 5 तरीकों से करें शहद का इस्तेमाल, मिलेंगे कई फायदे

शहद गुणों से भरपूर होता है। अगर आप शहद की सही मात्रा में कुछ चीजों के साथ इस्तेमाल करेंगी, तो इससे आपको कई लाभ मिल सकते हैं।
Editorial
Updated:- 2023-07-07, 03:00 IST

शहद को गुणों की खान माना जाता है। अगर शहद शुध्द है, तो यह न केवल खाने में मिठास लाता है बल्कि इसके हेल्थ को भी बहुत फायदा होता है।  'दिल से इंडियन' में हम आपको ऐसे ही चीजों और नुस्खों के बारे में बता रहे हैं, जो हमारे घरों में पीढ़ियों से इस्तेमाल की जा रही हैं और जिनके गुणों को एक्सपर्ट भी मानते हैं। शहद के गुणों को एक्सपर्ट भी मानते हैं। साथ ही आयुर्वेद में इसकी अहमियत को माना गया है। आइए आपको बताते हैं कि शहद को किन 5 तरीकों से लेकर आप इससे अनेक लाभ पा सकते हैं। इस बारे में डाइटिशियन, पब्लिक हेल्थ एक्सपर्ट, स्वाति बथवाल जानकारी दे रही हैं।

शहद के फायदे

how to use honey for weight loss

शहद का इस्तेमाल कई तरीकों से किया जाता है। स्वाद के साथ-साथ इसमें गुण भी खूब होते हैं। यह बॉडी को डिटॉक्स करता है साथ ही लिवर हेल्थ के लिए भी अच्छा होता है। हमारे किचेन में मौजूद कई ऐसी चीजें हैं, जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हैं। शहद इन्ही में से एक है। शहद में एंटीऑक्सीडेंट्स, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम कॉपर, पोटेशियम, मैंगनीज और जिंक भरपूर मात्रा में होते हैं। स्किन के लिए भी इसे अच्छा माना जाता है इसलिए कई तरह के फेश वॉश, स्क्रब और फेस पैक्स में भी इसका उपयोग होता है।

यह भी पढ़ें- Health Tips: सिर्फ 1 चम्‍मच शहद इन 20 बीमारियों को करता है दूर

यहां देखें एक्सपर्ट का पोस्ट

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Swati Bathwal (@swati_bathwal)

शहद का 5 तरीकों से इस्तेमाल

honey with buttemilk

  • शहद में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं। यह डाइजेशन को सुधारने में मदद करता है।
  • अगर आप शहद को दूध के साथ लेती हैं, तो यह ब्रेन हेल्थ (ब्रेन हेल्थ के लिए हर्ब्स) के लिए अच्छा होता है। ब्रेन हेल्थ को सुधारने का काम करता है। इससे स्ट्रेस दूर रहता है और दिमाग शांत होता है।
  • शहद में एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टी पाई जाती है। अगर आप इसे मसूड़ों पर लगाती हैं,तो इससे ओरल हेल्थ को फायदा मिलता है। इसे मसूड़ों पर हल्के हाथों से रगड़ना फायदेमंद होता है।
  • वहीं, अगर आप शहद को छाछ में मिलाकर पीती है, तो इससे मेमोरी बूस्ट होती है। जिन लोगों की याददाश्त कमजोर है, चीजें याद रखने में मुश्किल होती है, उन्हें इसका सेवन करना चाहिए।
  • अगर आप शहद को नींबू के साथ लेती हैं, तो इससे शरीर में मौजूद हीट कम होती है। जिन लोगों को गर्मियों में हीट अधिक परेशान करती है, या शरीर में गर्मी हो जाती है, उन्हें इसे पीना चाहिए।
  • अगर आप वजन कम करना चाहती हैं, तो आपको शहद को पानी के साथ लेना चाहिए। इससे बॉडी डिटॉक्स होती है और वजन कम करने में आसानी होती है।

यह भी पढ़ें- रोजाना 4 भीगे हुए खजूर खाने से मिलते हैं ये 14 जादुई फायदे, लेकिन जान लें ये बात

यह है एक्सपर्ट की राय

expert advice on uses of honey

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Freepik

 

 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।