पीरियड्स को लेकर हर महिला के अपने-अपने एक्सपीरियंस होते हैं। कुछ महिलाओं को पीरियड्स में ब्लोटिंग, गैस की समस्या हो जाती है तो कुछ असहनीय दर्द सहन करती हैं। पीरियड्स में पेट के निचले हिस्से में दर्द और ऐंठन की परेशानी ज्यादातर महिलाओं को होती है, जिससे राहत पाने के लिए वह तरह-तरह के नुस्खे अपनाती हैं। जैसे- गर्म पानी से सिंकाई, गर्म पानी से नहाना और पीना। लेकिन क्या सच में गर्म पानी का सेवन करने से पीरियड्स के दर्द में राहत मिलती है।
पीरियड्स में गर्म पानी राहत दिलाता है या नहीं, इसे लेकर हमने डॉ. सुकृति जैन से बात की है। डॉ. सुकृति जैन, क्लाउडनाइन ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स में ऑब्सटेट्रिक्स और गायनेकोलॉजी कंसल्टेंट हैं। एक्सपर्ट के मुताबिक, पीरियड्स में गर्म पानी का सेवन करने की सलाह इसलिए दी जाती है क्योंकि यह क्रैम्प्स के दर्द में राहत दिलाता है। पीरियड्स में गर्भाश्य के सिकुड़ने की वजह से क्रैम्प्स होते हैं।
गर्म पानी का सेवन करने से ब्लड वेसेल्स यानी नसों को फैलने में मदद मिलती है, जिससे सर्कुलेशन बेहतर होता है। ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होने से गर्भाश्य की मस्लस को आराम मिलता है और क्रैम्प्स का दर्द भी कम हो सकता है।
गर्माहट से मांसपेशियों को आराम मिलता है। यही वजह है कि पीरियड्स में कुछ महिलाएं हीटिंग पैड से सिकाईं करती हैं और गर्म पानी का सेवन करती हैं। जब गर्म पानी का सेवन किया जाता है, तो उसकी गर्माहत होटी है उसे पेट एब्सोर्ब कर लेता है और शरीर के दूसरे हिस्सों को ट्रांसफर करता है, जिसमें पेल्विक एरिया भी शामिल है।
इसे भी पढ़ें- पीरियड्स के दर्द में आराम पहुंचाएंगे एक्सपर्ट के बताए ये 5 टिप्स
एक्सपर्ट के मुताबिक, पीरियड्स के दौरान हाइड्रेट रहना बहुत जरूरी होता है क्योंकि इससे क्रैम्प्स में राहत मिलती है। गर्म पानी सिर्फ आपको हाइड्रेट नहीं करता है बल्कि आपके शरीर में फ्लूड्स को भी मैनेज करता है। पीरियड्स में अच्छे से हाइड्रेट रहने से ब्लोटिंग और दर्द में भी राहत मिल सकती है।
एक्सपर्ट के मुताबिक, कुछ महिलाएं पीरियड्स में पाचन की परेशानियों को भी करती हैं, जिसमें ब्लोटिंग, गैस और कब्ज शामिल है। हार्मोन्स के ऊपर-नीचे होने की वजह से शरीर में एक ऐसे तत्व का प्रोडक्शन बढ़ जाता है जो पाचन और पेट की अन्य समस्याओं को बढ़ा सकता है।
डाइजेशन में आराम: गर्म पानी का सेवन करने से डाइजेस्टिव एन्जाइम्स में बढ़ोतरी होती है, जिससे पेट को खाना ब्रेक करने में मदद मिलती है। इससे पीरियड्स में ब्लोटिंग, कब्ज और पेट से जुड़ी परेशानियों में राहत मिलती है। गर्म पानी पीने से पेट और आंतों को भी आराम मिलता है, जिससे क्रैम्प्स में भी राहत मिल सकती है। जिन महिलाओं को पेट की समस्याएं रहती हैं, उनके लिए भी गर्म पानी फायदेमंद हो सकता है।
इसे भी पढ़ें- पीरियड्स में होता है तेज दर्द? हो सकते हैं ये कारण
एक्सपर्ट के मुताबिक, पीरियड्स में गर्म पानी का सेवन करने से जरूरी नहीं है कि सारी परेशानियों का हल मिल जाए। लेकिन गर्म पानी पीने से पीरियड्स में होने वाली दिक्कतों को कम या मैनेज किया जा सकता है। हालांकि, पीरियड्स के दौरान ज्यादा गंभीर समस्याएं होती हैं तो डॉक्टर की सलाह अवश्य लेनी चाहिए।
पीरियड्स में गर्म पानी का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है या नहीं, यह आप अब समझ ही गई होंगी। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।