herzindagi
how can i get relief in period pain

पीरियड्स के दर्द में आराम पहुंचाएंगे एक्सपर्ट के बताए ये 5 टिप्स

पीरियड साइकिल शुरू होने से पहले और इस दौरान आप क्या खाती हैं, इसका भी पीरियड पेन पर असर होता है। अगर आपको पीरियड्स के दौरान अधिक दर्द होता है, तो इन टिप्स की मदद लें।
Editorial
Updated:- 2023-07-26, 12:48 IST

पीरियड के दिनों में महिलाओं को अपना खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। पीरियड्स के दिन यूं तो सभी महिलाओं के लिए मुश्किल भरे होते हैं, लेकिन कुछ महिलाओं को इन दिनों में दर्द अधिक होता है। हालांकि, आपको बता दें कि अगर आपको पीरियड्स में अधिक दर्द होता है, तो इसे नजरअंदाज न करें। ये शरीर में हार्मोनल इंबैलेंस या और किसी हेल्थ कंडीशन का संकेत हो सकता है। पीरियड में होने वाले दर्द को दूर करने के लिए अक्सर महिलाएं घरेलू नुस्खे आजमाती हैं। लेकिन आपको बता दें कि अगर आप नियमित तौर पर एक्सपर्ट के बताए कुछ टिप्स को फॉलो करेंगी, तो आपको पीरियड्स के दौरान दर्द कम महसूस होगा। इस बारे में न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर जानकारी दे रही हैं।

पीरियड के दर्द में राहत पहुंचाएगा केसर और किशमिश का सेवन

home remedies to manage period pain

पीरियड के दिनों में आपको दर्द कम महसूस हो या फिर दर्द न हो, इसके लिए पीरियड्स से 1 हफ्ते पहले रोज सुबह भीगे हुए किशमिश और केसर के पानी का सेवन करें। पीरियड पेन से निजात पाने में ये दोनों चीजें आपकी मदद कर सकती हैं। किशमिश शरीर में आयरन की कमी को दूर करेगी। काली किशमिश अधिक असरदार होती है। इससे पीरियड के दिनों में होने वाले दर्द, कब्ज और ऐंठन से राहत मिल सकती है।

पीरियड हेल्थ के लिए स्प्राउट्स

कई बार शरीर में न्यूट्रिशन्स की कमी से भी आपको पीरियड पेन हो सकता है। एक्सपर्ट की मानें तो अपनी डाइट में हर दूसरे दिन आपको अंकुरित और पकी हुई फलियों को शामिल करना चाहिए। 

हेल्दी पीरियड्स के लिए अरबी और गाजर खाएं

एक्सपर्ट के अनुसार, डाइट में रूट वेजिटेबल्स को शामिल करना भी जरूरी है। सूरन, अरबी और शकरकंदी जैसी सब्जियों में फाइबर और पॉलीफेनोल अधिक मात्रा में होते हैं। ये पीरियड पेन को मैनेज करने में मदद कर सकते हैं। हफ्ते में 2 दिन आप इन्हें खा सकती हैं।

पीरियड हेल्थ के लिए एक्सरसाइज भी है जरूरी

exercise for period pain

पीरियड हेल्थ पर आपकी फिजिकल एक्टिविटी का भी असर होता है। एक्सपर्ट की मानें तो आपको हर हफ्ते कम से कम 150 मिनट एक्सरसाइज करनी चाहिए। अगर आप बिगिनर हैं, तो शुरुआत भले ही कम समय से करें लेकिन धीरे-धीरे आपको हर हफ्ते 150 मिनट के एक्सरसाइज रूटीन को मेंटेन करना चाहिए।

यह भी पढ़ें- हेल्दी पीरियड्स के लिए शाम के वक्त खाएं ये चीजें, मिलेगा फायदा

पीरियड पेन में सुप्त बद्ध कोणासन है फायदेमंद

महिलाओं के लिए सुप्त बद्ध कोणासन लाभकारी होता है। यह पीरियड्स में होने वाली परेशानियों को दूर करता है। साथ ही, पेट और कमर के आस-पास की चर्बी को भी कम करता है।

 

यहां देखें एक्सपर्ट का पोस्ट

 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Rujuta Diwekar (@rujuta.diwekar)

यह भी पढ़ें- इन संकेतों से जानें क्या आपको हो रहे हैं हेल्दी पीरियड्स या नहीं ?

 

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

FAQ
पीरियड्स में दर्द के क्या कारण होते हैं?
पीरियड्स में हल्का-फुल्का दर्द आम है लेकिन अगर आपको इतना दर्द होता है कि रोजमर्रा के कामों पर असर पड़ता है तो इसके पीछे हार्मोनल बैलेंस जैसे कई कारण हो सकते हैं।
क्या पीरियड पेन में डाइट और एक्सरसाइज से राहत मिल सकती है?
हां, पीरियड के दर्द को कम करने के लिए डाइट में बदलाव और सही एक्सरसाइज जरूरी है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।