PCOD Belly Fat: PCOD में होने वाले हार्मोनल इंबैलेंस का असर, महिलाओं के पूरे शरीर पर होता है। PCOD में वजन बढ़ना भी काफी आम है। खासकर, इस हार्मोनल डिसऑर्डर में पेट और कमर के इर्द-गिर्द चर्बी बढ़ने लगती है। इस हेल्थ कंडीशन में महिलाओं के शरीर में मेल हार्मोन बढ़ जाता है और महिलाओं की ओवरी में छोटी-छोटी सिस्ट हो जाती हैं। इसके चलते, महिलाओं को कंसीव करने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सही डाइट और हेल्दी लाइफस्टाइल के साथ, इसके लक्षणों को काफी हद तक रिवर्स किया जा सकता है। हालांकि, तनाव से दूर रहना और डॉक्टर की सलाह के हिसाब से दवाई देना भी बहुत जरूरी है। PCOD में महिलाओं को वजन कम करने में मुश्किल आती है। खासकर, इंसुलिन रेजिस्टेंस और अन्य कई कारणों के चलते, पेट की जिद्दी चर्बी टस से मस होने का नाम नहीं लेती है। अगर आपको PCOD है और आप बेली फैट कम करना चाहती हैं, तो एक्सपर्ट की बताई 10 चीजों को आज ही अपने रूटीन का हिस्सा बनाएं। इससे आप आसानी से लटके हुए पेट को अंदर कर पाएंगी। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।
PCOD में बेली फैट कम करने के लिए रोज करें ये 10 काम (How can I lose my PCOD Belly)
- PCOD में पेट की चर्बी कम करने के लिए, रोज सुबह सूर्य नमस्कार करें। इससे मेटाबॉलिज्म और इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार होता है और बेली फैट कम करने में मदद मिलती है।
- नाश्ते में प्रोटीन से भरपूर चीजें लें। इससे ब्लड शुगर लेवल बैलेंस होता है और लंबे वक्त तक भूख नहीं लगती है।
- बेली फैट कम करने के लिए, दिन में एक बार दालचीनी, मेथी के बीज और धनिये के बीजों की चाय पिएं।
- आपको 1 चुटकी दालचीनी, आधा टीस्पून मेथी के बीज और 1 टीस्पून धनिये के बीज लेने हैं। इन्हें पानी में अच्छे से उबालें। इसे दिन में एक बार पिएं। इससे इंसुलिन रेजिस्टेंस कम होगा और पेट की चर्बी कम करने में मदद मिलेगी।
- खाना खाने के बाद तुरंत न सोएं। डिनर और सोने से बीच कम से कम 3 घंटे का गैप रखें। आपको डिनर के बाद, लगभग 1000 कदम रोज चलना है। इससे भी बेली फैट कम करने में मदद मिलेगी।
यह भी पढ़ें-PCOD के लक्षणों को कम करने के लिए डाइट में करें बस यह 1 बदलाव
- इसके साथ ही, स्ट्रेस हार्मोन कोर्टिसोल को मैनेज करने के लिए प्राणायाम और मेडिटेशन जरूर करें। कोर्टिसोल का बढ़ा होने भी, बेली फैट की वजह हो सकता है।
- बेली फैट को कम करने के लिए, सुबह खाली पेट मेथी के बीजों का पानी भी पिएं। आप एप्पल साइडर विनेगर को भी डाइट का हिस्सा बना सकती हैं। हालांकि, अगर आपको इससे कोई एलर्जी है, तो इसे न लें।
- इसके अलावा, डाइट में फाइबर से भरपूर चीजों को शामिल करने की कोशिश करें। प्रोसेस्ट फूड्स को पूरी तरह अवॉइड करें।
PCOD की वजह से अगर आपका बेली फैट भी बढ़ रहा है, तो एक्सपर्ट के बताए कामों को रोजाना करने से आपको पेट की चर्बी को कम करने में मदद मिलेगी। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Freepik, Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों