herzindagi
how can i lower my stress hormone

स्ट्रेस हार्मोन कोर्टिसोल को कम करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके

शरीर में स्ट्रेस हार्मोन का बढ़ना सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है। स्ट्रेस हार्मोन कोर्टिसोल को समय रहते कंट्रोल कर लेना चाहिए वरना कई समस्याएं हो सकती हैं। आप इन 3 तरीकों की मदद ले सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2023-06-01, 17:20 IST

आज के वक्त में शायद ही कोई ऐसा शख्स होगा जो तनाव में नहीं है। तनाव किस तरह हमारे शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है, यह जानते हुए भी चाहे-अनचाहे हम सभी स्ट्रेस में रहते हैं। शरीर में जब स्ट्रेस हार्मोन कोर्टिसोल बढ़ जाता है यह सेहत पर बुरा प्रभाव डालता है। शरीर के सही तरह से फंक्शन करने के लिए हार्मोन्स का बैलेंस होना बहुत जरूरी है। हार्मोनल इंबैलेंस होने पर इसके लक्षण साफ दिखाई देते हैं। खासकर, अगर बात करें स्ट्रेस हार्मोन की तो इसकी वजह से ब्लड प्रेशर, दिल से जुड़ी बीमारियां और भी कई समस्याएं हो सकती हैं। वहीं शरीर में हैप्पी हार्मोन्स का अधिक उत्सर्जन होने पर स्वास्थ्य पर इसका अच्छा असर पड़ता है।

स्ट्रेस हार्मोन के अधिक होने की वजह से हमारा इम्यून सिस्टम भी कमजोर होने लगता है जिसके चलते हम बीमारियों की चपेट में जल्दी आ सकते हैं। इसलिए इसका नियंत्रण में रहना बहुत जरूरी है। स्ट्रेस हार्मोन कोर्टिसोल को कम करने के लिए आप 3 तरीके अपना सकती हैं। इस बारे में न्यूट्रिशनिस्ट सिमरन कौर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से जानकारी शेयर की है।

रोजाना एक्सरसाइज करें

cortisol hormone

हमारी फिजिकल हेल्थ और मेंटल हेल्थ आपस में जुड़ी हुई है। एक्सरसाइज से हमारे शरीर और दिमाग दोनों पर ही पॉजिटिव असर पड़ता है। अगर आपके शरीर में स्ट्रेस हार्मोन अधिक है, आप खुद को ज्यादा तनाव में महसूस कर रहे हैं तो आपको रोज कम से कम 30 मिनट एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए। कार्डियो एक्सरसाइज,योग और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग सभी स्ट्रेस को कम करने के लिए अच्छी हैं। हल्की-फुल्की एक्सरसाइज से शुरुआत करें और फिर अपनी क्षमता के अनुसार आप एक्सरसाइज कम या ज्यादा कर सकती हैं। इससे स्ट्रेस लेवल कम होगा।

स्ट्रेस मैनेजमेंट की तकनीकें

स्ट्रेस को दूर करने के लिए स्ट्रेस मैनेजमेंट की तकनीकों को अपने डेली रूटीन में शामिल करें। ब्रीदिंग एक्सरसाइज, मेडिटेशन, प्राणायाम(प्राणायाम के फायदे) और भी कई तरह की चीजें कर आप स्ट्रेस हार्मोन को कम कर सकती हैं। जब आप अधिक तनाव महसूस करें तो कुछ ऐसा करें जो आपको खुशी दे। कोर्टिसोल लेवल को कम करने के लिए यह बहुत जरूरी है। स्ट्रेस मैनेजमेंट से जुड़ी ये प्रैक्टिस स्ट्रेस को कम कर कोर्टिसोल लेवल को कम करती हैं।

पूरी नींद लें

sleep to control stress hormone

भागदौड़ से भरी जीवनशैली में सबसे अधिक हमारी नींद(अच्छी नींद के लिए टिप्स) प्रभावित होती है और हमें इसका ख्याल भी नहीं रहता है। नींद, कोर्टिसोल लेवल को रेगुलेट करने में अहम भूमिका निभाती है। रोज 7-9 घंटे की नींद लें। अपने बेडटाइम रूटीन को बार-बार न बदलें। सोने से कुछ देर पहले मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक चीजों से दूरी बना लें।

इस बात का भी रखें ध्यान

इन तीनों बातों के साथ यह भी समझें कि आपको किन चीजों को लेकर तनाव महसूस हो रहा है। अकेले रहने के बजाय अपनी परेशानी दोस्तों और परिवार के साथ बांटे। इसके अलावा सही आहार और हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करें।

यह भी पढ़ें- असंतुलित हार्मोन्स को बैलेंस करने के लिए अपनाएं यह 5 नेचुरल तरीके

यहां देखें एक्सपर्ट का पोस्ट

View this post on Instagram

A post shared by Simran Kaur | Diet & Lifestyle Coach (@fitnutrilicious)

यह भी पढ़ें-Stay Happy: इन नेचुरल तरीकों से हार्मोन्स को संतुलित रखें, खुशहाल होगी जिंदगी

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।