PCOD Symptoms: PCOD यानी पॉलिसिस्टिक ओवरी डिजीज में महिलाओं की ओवरी में छोटी-छोटी सिस्ट हो जाती हैं। इनका असर महिलाओं के पीरियड्स और फर्टिलिटी दोनों पर होता है। इसमें होने वाले हार्मोनल इंबैलेंस का असर, महिलाओं की ओवरऑल हेल्थ पर होता है। PCOD के लक्षणों में वजन का बढ़ना, चेहरे पर अनचाहे बालों का आना, पीरियड्स का अनियमित होना, एक्ने और डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतें शामिल हैं। इसके अलावा भी PCOD के कई लक्षण हो सकते हैं, जिसके बारे में अक्सर महिलाएं नहीं जानती हैं। यहां हम आपको PCOD के कुछ ऐसे लक्षण हैं, जिनके बारे में आपको जानना चाहिए। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। मनप्रीत ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।
PCOD की वजह से होने वाले हार्मोनल उतार-चढ़ाव के चलते महिलाओं को माइग्रेन या सिरदर्द की परेशानी हो सकती है। ऐसा टेस्टेस्टेरोन और कोर्टिसोल लेवल के बढ़ने व इंसुलिन रेजिस्टेंस के कारण होता है।
PCOD का असर महिलाओं के इंसुलिन लेवल पर होता है। इंसुलिन लेवल के बढ़ने की वजह से गर्दन या बगल के आस-पास स्किन का कलर डार्क हो जाता है। इसे एकैन्थोसिस नाइग्रिकन्स (Acanthosis Nigricans) कहा जाता है।
अनियमित ओव्युलेशन के कारण, गर्भाशय की लाइनिंग मोटी हो जाती है और इसके चलते पीरियड के दिनों में हैवी ब्लीडिंग व तेज दर्द हो सकता है। अनियमित पीरियड के अलावा यह भी PCOD का लक्षण है।
एंड्रोजन लेवल के बढ़ने की वजह से सेबासियस ग्रंथि से अधिक तेल का उत्पादन होता है और इसकी वजह से ऑयली स्किन और डैंड्रफ की समस्या हो जाती है। इसलिए, अगर आपकी स्किन बहुत अधिक ऑयली रहती है, एक्ने ज्यादा होते हैं या फिर डैंड्रफ की अधिक समस्या है, तो यह PCOD का लक्षण हो सकता है।
PCOD में इंसुलिन रेजिस्टेंस की वजह से शरीर में अधिक फैट इकट्ठा होने लगता है और इसके चलते कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ जाता है। इसलिए, हाई कोलेस्ट्रॉल बढ़ना भी PCOD का एक लक्षण है।
ग्लूकोक अपटेक में इंबैलेंस या इंसुलिन रेजिस्टेंस की वजह से वेजाइना के पीएच लेवल में इंबैलेंस होने लगता है। इसके चलते यूटीआई या वेजाइनल इंफेक्शन की समस्या हो सकती है।
यह भी पढ़ें- PCOD से परेशान महिलाओं को वजन कम करने के लिए फॉलो करनी चाहिए यह डाइट
PCOD के इन लक्षणों पर समय रहते ध्यान देना बहुत जरूरी है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
यह भी पढ़ें- PCOD में इस 1 गलती से बढ़ सकता है वजन
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।