आपने कई लोंगों को तांबे के बर्तन में पानी पीते देखा होगा। अक्सर आपने तांबे के बर्तन में रखें पानी को पीने के फायदे भी सुने होंगे। मगर, क्या आपको इस बात की पूरी जानकारी है कि साधारण पानी से तांबे के बर्तन रखा हुआ पानी किस तरह से आपके सेहत को लाभ पहुंचा सकता है। इस बात को बहुत कमी ही लोग जानते हैं कि तांबे के र्बतन में रखा पानी पीने से उन्हें क्या फायदे हो सकते हैं। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि अपनी सेहत को दुरुस्त रखने के लिए आपको क्यों तांबे के बर्तन में रखा पानी पीना चाहिए।
मानव शरीर को कई तत्वों की जरूरत होती है। यह सारे तत्व खाने पीने की चीजों में उपलब्ध होते हैं। मगर, कई बार अच्छा भोजन करने के बावजूद कुछ तत्वों की शरीर में कमी रह जाती है। इनमें से एक है कॉपर। अगर आपके शरीर में कॉपर की कमी हैं तो आपको कॉपर के बर्तन में रखा हुआ पानी जरूर पीना चाहिए। इससे आपके शरीर में मौजूद कॉपर की कमी भी पूरी हो जाती है और कॉपर की वजह से शरीर में पैदा होने वाले जीवाणुओं का अंत भी हो जाता है। आपको बता दें कि तांबे के बर्तन में रखा हुआ पानी बेहद शुद्ध होता है। साधारण पानी में डायरिया, पीलिया आदि बीमारी को उत्पन्न करने वाले जीवाणूं को नष्ट करने की क्षमता नहीं होती है मगर तांबे के पानी में इन बैक्टीरिया से लड़ने की ताकत होती है।
वैसे तो आप बाजार से कॉपर का कलश या बॉटल खरीद सकती हैं मगर, आपको यदि कॉपर वॉटर प्यूरीफायर की तलाश है तो वह आपको यहां मिल सकता है। इसकी कीमत 3499 रुपए है। इस में 16 लीटर पानी आता है।
इसे जरूर पढ़ें:पानी में ये चीजें मिलाकर पिएंगी तो कुछ ही दिनों में चेहरे पर दिखने लगेगा जादुई असर
अगर आपको शरीर दर्द, ऐठन और सूजन की शिकायत रहती हैं तो आपको तांबे के बर्तन में रखा पानी जरूर पीना चाहिए क्योंकि यइ एंटी इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज से भरपूर होता है। अगर आपको ऑर्थराइटिस की प्रॉब्लम है तो यह पानी आपको बहुत ही फायदा पहुंचाएगा। इसके अलावा इसमें कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से लड़ने की क्षमता होती है। क्योंकि यह एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। इसमें कैंसर विरोधी तत्व मौजूद होते हैं।
पेट के भी सारे विकार तांबे में रखे पानी को पीने से दूर हो जाते हैं। अगर आपको अक्सर गैस का दर्द होता है, कब्ज और एसिडिटी की प्रॉब्लम होती है तो आपको इन परेशानियों से निजात मिल सकती है, मगर, इसके लिए आपको रोज सुबह तांबे के बर्तन में रखा पानी पीना चाहिए। यह पानी आपके लीवर और किडनी को भी स्वस्थ रखता है। यह आपको हर तरह के इंफेक्शन से बचाता है। एंटी बैक्टीरियल, एंटीवायरल और एंटी इंफ्लेमेट्री होने की वजह से यह शरीर को हर तरह मजबूत बना रखता है।
आपको बाजार में तांबे का मटका आसानी से मिल जाएगा मगर आपको कम कीमत पर यह मटका चाहिए तो आप यहां से खरीद सकती हैं। बाजार में 7 लीटर का तांबे का मटका आपको 2999 रुपए का मिलेगा वहीं यहां आपको यही मटका 2300 रुपए का मिल जाएगा।
आप बेशक अपने शरीर को बहारी रूप से साफ रखने के लिए तरह-तरह के नुस्खे अपनाते होंगे मगर, क्या आपने कभी शरीर को अंदर से साफ करने के बारे में सोचा है। अगर नही तों तांबे के बर्तन में रखे पानी को पीना शुरू कर दें। यह शरीर को अंदर से साफ करता है। आपको बता दें कि तांबे के पानी में भरपूर मिनरल्स होते हैं जो थॉयराइड की समस्या को दूर करते हैं।
इसे जरूर पढ़ें:पानी पीना हेल्थ के लिए अच्छा होता है लेकिन अगर पीती हैं बहुत ज्यादा पानी, तो संभल जाएं
जाहिर कोई भी महिला कभी भी बूढ़ा दिखना नहीं चाहती और इसके लिए वह हमेशा कोई न कोई उपाय खोजती रहती है। मगर, उम्र की लकीरें चेहरे पर समय के साथ नजर आने ही लगती हैं। अगर आप इससे बचना चाहती हैं तो आपको तांबे के बर्तन में रखा पानी पीना चाहिए। यह पानी एंटी ऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। इस लिए अगर आपके चेहरे पर झुर्रियों, दाग धब्बों और मुंहासों की समस्या हो रही है तो आपको यह पानी जरूर पीना चाहिए। यह फ्री रेडिकल्स को कम करता है। यह पानी आपकी त्वचा को फोड़े फुंसी से भी दूर रखता है और त्वचा को ग्लोंइग बनाता है।
आप खुद ही नहीं बल्कि अपने बच्चों और घर के बड़े बूढ़ों को भी तांबे के बर्तन में रखा पानी पिला सकती हैं। क्योंकि यह स्मरणाशक्ति को तेज करने में भी अहम भूमिका निभाता है। बच्चों को रोज सुबह उठकर तांबे के बर्तन में रखा हुआ पानी पीने के लिए दें इससे आपके बच्चे की स्मरणशक्ति तेज होगी और वह पढ़ाई में अच्छा रहेगा।
तांबे के बर्तन में पानी पीने के यह अद्भुत लाभ जानकर आप भी अब इसे जरूर आजमा कर देखें। यह आपके स्वास्थ्य को तो दुरुस्त रखेंगे ही साथ ही यह आपकी त्वचा पर भी सकारात्मक प्रभाव डालेंगे।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।