पेट में दर्द होना एक बेहद आम समस्या है। इसके कई कारण होते हैं मगर कई बार पेट में दर्द की वजह गैस्ट्राइटिस होता है। यह अवस्था पेट में सूजन की वजह से होती है। दरअसल इस समस्या में पेट के म्यूकस में सूज जाते हैं। म्यूकस सेल एसिड और एंजाइमों को प्रोड्यूस करते हैं, जो खाने को पचाने में मददगार होता। यह खाने के बड़े टुकड़ों को छोटे छोटे हिस्सों में करने में मदद करता है जिससे भोजन को पचाना आसान हो जाता है। इससे पेट में एसिड भी नहीं बनता।
सीधे शब्दों में कहा जाए तो गैस्ट्राइटिस की समस्या पेट में गैस बनने की वजह से होती है। गैस बनने से पेट फूलता है और फिर पेट में दर्द होने लगता है। गैस्ट्राइटिस की समस्या में पेट में गैस बनती है। ऐसे में पेट फूल जाता है और पेट में दर्द होता है। महिलाओं को भी गैस्ट्राइटिस की समस्या हो जाती है खासतौर पर अगर महिला प्रेगनेंट है तो इस समस्या के होने की संभावनाएं और भी बढ़ जाती है। अमातौर पर इस समस्या की वजह बैड फूड हैबिट होती है। इसलिए अगर आपको यह समस्या है तो आपको अपनी डाइट का खास ख्याल रखना चाहिए। इसके साथ ही आपको और भी कई बातों का ध्यान रखना चाहिए। चलिए जानते हैं कि वो कौन-कौन सी बाते हैं।
गैस्ट्राइटिस की समस्या का सबसे बड़ा कारण है गैस बनाने वाले भोजन का सेवन करना है। अगर आप इस समस्या से बचना चाहती हैं तो आपको अपनी डाइट से उन फूड आइटम्स को आउट करना पड़ेगा जो पेट में गैस बनाते हैं। कोशिश करें कि सेम, मटर, कार्बोनेट युक्त फूड आइटम्स, खट्टे फल, फूल गोभी और बंद गाभी आदि को खाना कम कर दें।
बीजी होने के चलते महिलाएं अपने खाने पर बिलकुल भी ध्यान नहीं देती हैं। कई बार तो काम में व्यस्त होने के चक्कर में वे घंटों भूखी भी रह जाती हैं। आपको बता दें की अगर आप समय पर भोजन नहीं करेंगी और भूखी रहेंगी तो आपको गैस की समस्या हो सकती है। खासतौर पर कुछ महिलाओं की आदत होती है कि वो सुबह उठकर काम पर लग जाती हैं और कुछ भी नहीं खातीं जबकि एक स्टडी के मुताबिक अगर सुबह उठने के 1 घंटे के अंदर आप कुछ भी नहीं खाती तो आपको गैस की समस्या हो सकती है। इसलिए सुबह का नाशता बेहद जरूरी है। इसके साथ अगर जल्दबाजी में ठीक से चबाकर खाना नहीं खातीं तब भी आपको गैस की दिक्कत हो सकती है। इसलिए अपनी इस आदत को भी सुधारें।
भारतीय रसोइयों में जबतक चटपटा और मसालेदार खाना न बने तब तक खाने वाले को मजा नहीं आती है। मगर ज्यादा मसालेदार भोजन आपकी सेहत को बिगाड़ सकता है। इससे आपको गैस की समस्या हो सकती है। खासतौर पर अगर आप खाने में ज्यादा तेल और मिर्च मसाला लेती हैं तो आपको गैस्ट्राइटिस की समस्या हो सकती है।
अगर आप ज्यादा कैफीन का इनटेक करती हैं तो भी आपको गैस्ट्राइटिस की समस्या हो सकती है। क्योंकि कैफीन से एसीडिटी होती है। खासतौर पर अगर आप सुबह उठकर खाली पेट चाय पीटी हैं तो इस आदत को सुधार लें।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।