
सफेद पानी (White Discharge) या ल्यूकोरिया की समस्या अक्सर शरीर में बढ़ी हुई गर्मी, हार्मोनल असंतुलन या पोषण की कमी का संकेत होती है। हालांकि यह एक नॉर्मल प्रोसेस है, लेकिन जब यह बढ़ने लगे तब शरीर में कमजोरी और बेचैनी महसूस होने लगती है। अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि किचन में मौजूद 2 चीजों की मदद से आप इसका इलाज कर सकती हैं। इसकी जानकारी मुंबई की सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट और Eatfit 24/7 की फाउंडर श्वेता शाह ने शेयर की है।
एक्सपर्ट का कहना है कि महिलाओं के शरीर में होने वाली कई समस्याओं की जड़ इंटरनल हीट होती है। महंगे इलाज और दवाइयों से पहले, आयुर्वेद और किचन के ये दो आसान नुस्खे आपके शरीर को अंदर से ठंडा करने और हार्मोनल संतुलन बनाए रखने में काफी मददगार होते हैं। आइए इन्हें इस्तेमाल करने के तरीके और फायदों के बारे में विस्तार से जानें।
बेकिंग सोडा शरीर के पीएच लेवल को संतुलित करने में मदद कर सकता है। योनि का प्राकृतिक वातावरण थोड़ा एसिडिक होता है और जब यह संतुलन बिगड़ता है, तब डिस्चार्ज और खुजली की समस्या बढ़ जाती है। इसके लिए 1/2 छोटा चम्मच बेकिंग सोडा को 1/2 कप गुनगुने पानी या दूध में मिलाएं। फिर इसे पिएं।

धनिया को आयुर्वेदिक में अमृत माना जाता है। इसकी तासीर ठंडी होती है, इसलिए यह महिलाओं के हार्मोनल हेल्थ के लिए अच्छी होती है। साथ ही धनिए में एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। यह रिप्रोडक्टिव अंगों में मौजूद किसी भी हल्के इंफेक्शन को दूर और सूजन को कम करने में मदद करता है।
यह भी पढ़ें- 1 हफ्ते में व्हाइट डिस्चार्ज को कम करने के 5 असरदार घरेलू नुस्खे महिला डॉक्टर से जानें
यह बहुत अच्छा मूत्रवर्धक है, जो किडनी को साफ करता है और शरीर से टॉक्सिंस को बाहर निकालता है, जिससे शरीर अंदर से शुद्ध होता है। यह शरीर की गर्मी (पित्त) को कम करता है और व्हाइट डिस्चार्ज को नेचुरली कंट्रोल कर सकता है। धनिए का पानी बनाने के लिए 1 बड़ा चम्मच धनिया लें और इसे 1 गिलास पानी में रातभर के लिए भिगो दें। इस पानी को सुबह छान लें और खाली पेट पिएं।

बेकिंग सोडा का सेवन करने से पहले ध्यान दें कि यदि आपको हाई ब्लड प्रेशर या किडनी की समस्या है, तो इसका सेवन बिल्कुल न करें। साथ ही, यदि डिस्चार्ज से तेज स्मैल आती है या खुजली महसूस होती है, तो यह इंफेक्शन हो सकता है। इस कंडीशन में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
यह भी पढ़ें- व्हाइट डिस्चार्ज होने पर कमर में दर्द क्यों होता है? गाइनेकोलॉजिस्ट से जानें
हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।