
वजाइनल डिस्चार्ज महिलाओं में होने वाली एक सामान्य प्रक्रिया है। असल में ये वजाइना के खुद को साफ करने का एक तरीका है, लेकिन ये डिस्चार्ज क्लियर और दुर्गंध रहित होना चाहिए। अगर आपको वजाइना से सफेद पानी आ रहा है, चिपचिपा डिस्चार्ज हो रहा है या इसमें दुर्गंध आ रही है, तो यह सही नहीं है। कई बार ज्यादा व्हाइट डिस्चार्ज होने पर महिलाओं को पेंटी में गीलापन और असहजता महसूस होती है। ऐसे में महिलाएं दाग और गीलेपन से बचने के लिए पेंटी लाइनर्स का इस्तेमाल करती हैं। इससे गीलापन महसूस नहीं होता है और हाइजीन भी मेंटेन रहती है, लेकिन कई महिलाओं को पेंटी लाइनर्स के इस्तेमाल का सही तरीका नहीं पता है। वहीं कई महिलाएं इसका इस्तेमाल तो कर रही हैं, लेकिन उनके मन में ये कंफ्यूजन है कि क्या ये सेफ है या नहीं, चलिए इसका जवाब एक्सपर्ट से जानते हैं।
यह जानकारी हम डॉक्टर सोनू खोखर, एमबीबीएस, हेल्थ एंड वेलनेस एक्सपर्ट (Dr. Sonu Khokhar, MBBS Doctor, Health and Wellness Expert) संग हुई बातचीत के आधार पर शेयर कर रहे हैं।

पेंटी लाइनर्स देखने में सैनिटरी पैड्स की तरह ही होते हैं, लेकिन असल में ये पैड्स से काफी छोटे और हल्के होते हैं। इनका इस्तेमाल पीरियड्स में नहीं, बल्कि नॉन पीरियड्स डे में किया जाता है। आमतौर पर महिलाएं स्पॉटिंग, वजाइनल डिस्चार्ज से होने वाले गीलेपन और दाग से बचने के लिए पेंटी लाइनर्स का इस्तेमाल करती हैं। इसे पेंटी में पैड की तरह ही इस्तेमाल किया जाता है। कई बार इसे महिलाएं उन दिनों में इस्तेमाल करती हैं, जब उन्हें पूरा दिन बाहर रहना हो या लंबा ट्रैवल करना हो। व्हाइट डिस्चार्ज या पेशाब की कुछ बूंदे पेंटी में लगे, इसके लिए महिलाएं पेंटी लाइनर्स लगाती हैं।
यह भी पढ़ें- 1 हफ्ते में व्हाइट डिस्चार्ज को कम करने के 5 असरदार घरेलू नुस्खे महिला डॉक्टर से जानें


यह भी पढ़ें- Safed Pani Ki Samasya: क्या आप भी ल्यूकोरिया से परेशान हैं? किचन की इन 2 चीजों से करें इलाज, 1 हफ्ते में दिखेगा असर
व्हाइट डिस्चार्ज के लिए अगर आप भी पेंटी लाइनर्स का इस्तेमाल करती हैं, तो एक्सपर्ट की सलाह पर जरूर ध्यान दें। साथ ही, अगर आपको सफेद पानी की समस्या अधिक परेशान कर रही है, तो डॉक्टर को जरूर दिखाएं। हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।