Women Health: महिलाओं को शुरुआती दौर से ही सेहत का खास ख्याल रखना चाहिए। दरअसल महिलाओं को कई सारी स्वास्थ्य चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। मासिक धर्म, प्रेग्नेंसी, मेनोपॉज सहित और भी कई सारी समस्याएं हैं जिससे उनके शरीर पर काफी असर पड़ता है। ऐसे में अगर आप इन 6 पोषक तत्वों को आज से ही सेवन शुरू कर दें तो आपके आगे का जीवन आसान हो सकता है। ये पोषक तत्व जीवन की उच्च गुणवत्ता को बढ़ावा देने में मदद कर सकते हैं।
हेल्दी जीवन जीने के लिए महिलाओं को फोलेट युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए। यह पोषक तत्व दिल के स्वास्थ्य, तंत्रिका कार्यों, स्किन,पाचन की समस्या, ब्लड सर्कुलेशन सहित एनर्जी के उत्पादन में मदद करता है। इसके लिए आप डाइट में केल, ब्रोकली, पालक जैसी हरी सब्जियों को शामिल करें। इसके अलावा दाल,छोले,राजमा,चुकंदर, नट्स भी फोलिक एसिड का समृद्ध स्रोत हैं।प्रेग्नेंट महिलाओं को या फिर आप प्रेग्नेंसी प्लान कर रही हैं तो इस पोषक तत्व को डाइट में जरूर शामिल करें।
जैसे जैसे उम्र बढ़ती है हड्डियां कमजोर होने लगती है। ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा बढ़ जाता है,इसमें हड्डियों के फ्रैक्चर होने का खतरा बढ़ जाता है।ऐसे में महिलाओं को शुरू से ही कैल्शियम से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए। दूध,दही,चीज़,योगर्ट, पनीर आदि जैसे फूड आइटम कैल्शियम से समृद्ध होते हैं।
विटामिन डी ओवरऑल हेल्थ को सही बनाए रखने के लिए जिम्मेदार होता है। विटामिन डी की कमी के कारण भी अर्थराइटिस, ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा बढ़ जाता है। दरअसल विटामिन डी कैल्शियम के अवशोषण के लिए जिम्मेदार हैं।वहीं विटामिन डी की कमी मूड स्विंग के लिए भी जिम्मेदार होता है। महिलाओं को विटामिन डी प्राप्त करने के लिए कुछ समय धूप में बिताना चाहिए इसके अलावा डेयरी उत्पादों और वसायुक्त मछली का सेवन करके भी विटामिन डी को मेंटेन किया जा सकता है
आयरन युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन जरूर करें। यह खून की कमी पूरी करने में मदद करता है। दरअसल आयरन की कमी के कारण महिलाएं एनीमिया की समस्या से पीड़ित हो जाती हैं। इसके कारण थकान, ऊर्जा में कमी, कमजोरी महसूस होती है। आयरन से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करने के लिए आप रेड मीट, मछली,चुकंदर, पालक, का सेवन कर सकते हैं। वहीं इसके लिए विटामिन सी युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन जरूरी होता है क्योंकि विटामिन सी आयरन का अवशोषण बेहतर तरीके से करता है।
सभी उम्र की महिलाओं को समग्र स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए प्रोटीन का सेवन करना चाहिए। टिशू रिपेयर से लेकर बॉडी मास को बनाए रखने में प्रोटीन की जरूरत होती है। इससे हार्मोन भी संतुलित होता है। इसके लिए मछली,अंडे,डेयरी उत्पाद को डाइट में शामिल करें।
यह भी पढ़े- Liver Health: लिवर को हेल्दी रखने के लिए फॉलो करें ये 3 टिप्स
पोटेशियम
पोटेशियम भी एक जरूरी पोषक तत्वों में से एक है जो बीपी को रेगुलेट करने के साथ ही हेल्दी मांसपेशियों और तंत्रिका कार्यों के लिए जरूरी होता है। पर्याप्त पोटेशियम का सेवन उच्च रक्तचाप और स्ट्रोक के जोखिम को कम करने में मदद करता है। केले, संतरे, पालक और बीन्स में प्रचुर मात्रा में पोटेशियम होता है। (पोटेशियम की कमी होने पर शरीर में दिखते हैं ये लक्षण)
विटामिन सी को भी डाइट में शामिल करना चाहिए। यह एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट हैं जो इम्यूनिटी बूस्ट करने में मददगार है। इसके साथ ही यह कोलेजन संश्लेषण को बढ़ावा देता है। वहीं फाइबर का सेवन करने से वेट मेंटेन करने में मदद मिलती है। डाइजेस्टिव सिस्टम सही रहता है। (इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए क्या करें)
यह भी पढ़े-खाने के बाद महसूस होती है ब्लोटिंग? इस ड्रिंक से मिलेगी मदद
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।