herzindagi
Fertility Enhancing Yoga Poses

मां बनने की राह होगी आसान,करें ये 2 आसन

फर्टिलिटी को प्राकृतिक रूप से बढ़ाने और गर्भधारण की संभावना को बेहतर बनाने के लिए योगा प्रभावित तरीका हो सकता है।
Editorial
Updated:- 2024-09-25, 13:04 IST

खराब जीवनशैली और खराब खानपान का असर फर्टिलिटी पर भी पड़ता है। ऐसे में प्राकृतिक रूप से प्रजनन क्षमता को बढ़ाने और गर्भधारण की संभावना को बेहतर बनाने के लिए योग्य प्रभावित तरीका हो सकता है। आज हम आपको एक्सपर्ट के बताएं दो ऐसे ही योगासन के बारे में बता रहे हैं जो न सिर्फ आपकी फर्टिलिटी बढ़ाने में मदद करेंगे बल्कि शरीर को गर्भावस्था के लिए भी तैयार करेंगे। इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट रामित कौर जानकारी दे रही हैं।

चक्की चलनासन कैसे करें (Chakki Chalasana)

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by dt.ramitakaur | Maternal And Child Nutritionist | (@dt.ramitakaur)

  • इस आसन को करने के लिए सबसे पहले एक मैट पर बैठ जाएं।
  • अब दोनों पैरों को आगे की ओर वी शेप में फैलाकर बैठ जाएं।
  • रीढ़ की हड्डी को बिल्कुल सीधा रखें, अपने हाथों को जमीन पर सीधा रखें।
  • आप अपने दोनों हाथों को सामने की तरफ लेकर जाएं और उंगलियों को आपस में फसाएं।
  • जिस तरह से चक्की गोल-गोल घूमते हैं उसी तरह से हाथ को बाएं से दाएं की तरफ  ले जाएं।
  • अब इस क्रिया को दूसरी तरफ दोहराएं।
  • इस योग को तकरीबन 5 से 10 मिनट तक कर सकते हैं।

चक्की चलनासन  के फायदे

इस आसन को रोजाना करने से पेल्विक मांसपेशियों को टोन और मजबूत करने में मदद मिलती है। इसके साथ ही प्रजनन अंगों में रक्त का प्रवाह बढ़ता है।

कैसे करें सेतुबंधासन

woman standing bridge pose

  • पीठ के बल जमीन पर लेट जाएं और घुटनों को मोड़ लें।
  • कंधे और सिर को फर्श पर आराम से टिका दें।
  • अब हिप्स को ऊपर की तरफ उठाएं।
  • घुटनों से कंधों तक एक सीधी रेखा बनेगा।
  • अपने हाथों को जमीन से सटा कर रखें।
  • पीठ को भी धीरे-धीरे उठाएं।
  • गहरी सांस लें और इसी तरह कुछ देर रुके रहें।
  • अब वापिस सामान्य स्थिति में आ जाएं।
  • इस क्रिया को कम से कम 10 बार दोहराएं।

यह भी पढ़ें-ये सेल्फ डिफेंस मूव्स हर महिला को सीखने चाहिए, सेफ्टी के लिए हैं जरूरी

सेतुबंधासन के फायदे

  • सेतुबंधासन योगा करने सेपेल्विक फ्लोर को मजबूत करने में मददगार
  • गर्भाशय को सहारा प्रदान कर सकता है।
  • ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ावा देता है और समग्र प्रजनन कल्याण में योगदान देता है।

यह भी पढ़ें-कंसीव करने में नहीं होगी दिक्कत, रोज 10 मिनट करें ये योगासन

अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।

Image Credit- freepik

 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।