कोलकाता में एक महिला डॉक्टर के साथ रेप करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई। इस शर्मनाक घटना को लेकर पूरे देश में रोष है। डॉक्टर्स की हड़ताल जारी है और सड़कों पर आकर लोग अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। इसमें पीड़िता का परिवार, डॉक्टर और पूरे देश के लोग शामिल हैं, जो लगातार न्याय की मांग कर रहे हैं।
और हो भी क्यों ना... क्योंकि आजकल जिस तरह से महिलाओं के साथ सुलूक किया जा रहा है, यकीनन चिंता का विषय है। अब महिला सशक्तिकरण पर काफी जोर दिया जा रहा है। महिलाओं के हक को लेकर लोग सचेत हुए हैं और उनके लिए हक की मांग कर रहे हैं।
अब महिला सुरक्षा का मुद्दा ग्लोबल टॉपिक में शुमार हो गया है, जिस पर बहस की जानी चाहिए। मगर सिर्फ नियम बनाने से बात नहीं बनेगी, बल्कि हमारी खुद की भी जिम्मेदारी है कि हम खुद को सुरक्षित रख सकें। इसके लिए जरूरी है कि आप सेल्फ डिफेंस मूव्स सीख लें, ताकि आप परेशानी का खुद सामना कर सकें।
आप ग्रोइन किक मूव को सीख सकते हैं। यह खुद की सुरक्षा करने के लिए बहुत काम आ सकता है। इसे करने से न सिर्फ आप फिट रहेंगे, बल्कि सामने खड़े व्यक्ति को आसानी से हरा भी सकते हैं। यह मूव तब काम आएगी जब आपके पास अचानक हमला होता है और आपके पास सोचने या समझने का वक्त नहीं होगा।
इसे जरूर पढ़ें- महिलाओं की 10 समस्याओं का हल है यह 1 योगासन
इसे करने के लिए अपने पैर से सीधे सामने वाले व्यक्ति की ग्रोइन (जांघों के बीच) पर किक करें। ऐसा करने से सामने वाले व्यक्ति को दर्द होगा और आप बच जाएंगे।
यह बहुत ही प्रभावशाली मूव है, जिसे डिफेंस के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसमें हथेली यानी पाम हील से सामने वाले व्यक्ति के चेहरे या ठोड़ी के नीचे हिस्से पर हमला किया जाता है। यह मूव तब उपयोगी होता है, जब आप बहुत ही तेजी से किसी को मारना चाहते हैं। खासकर तब अगर आपके पास मजबूत पंच करने की ताकत या तकनीक नहीं है।
आप अपने डिफेंस में एल्बो स्ट्राइक भी सीख सकते हैं। इससे आप खुद को सुरक्षित रख सकते हैं। बता दें इसे करने से सामने वाले व्यक्ति के जबड़े, सिर और बॉडी पर प्रभाव डालने के लिए किया जाता है। यह मूव तब प्रभावी होता है जब आप सामने वाले व्यक्ति के बहुत ही पास होते हैं। इसे करने के लिए आपको नीचे बताए गए स्टेप्स से कर सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें- डिप्रेशन का शिकार होने से पहले नजर आते हैं ये 6 लक्षण
हैमर फर्स्ट स्ट्राइक बहुत ही आसान सेल्फ डिफेंस मूव है, जिसमें आपकी मुट्ठी को हथौड़े की तरह इस्तेमाल करके हमला किया जाता है। यह तकनीक तब उपयोगी होती है जब आप सामने वाले व्यक्ति पर दबाव बनाकर खुद को छोड़ा सकते हैं। इसे करना बहुत ही आसान है, जिसे जानने के लिए आपको नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
इस मूव में आपकी मुट्ठी को एक हथौड़े की तरह ऊपर से नीचे की ओर चलाया जाता है। यह हमला आमतौर पर चेहरे, सिर, या शरीर के अन्य हिस्सों पर किया जाता है। मुट्ठी का यह हिस्सा आपके हमले को एक मजबूत और प्रभावशाली बनाता है।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- (@Freepik)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।