herzindagi
supat virasana steps and benefits for women health

महिलाओं की 10 समस्याओं का हल है यह 1 योगासन

महिलाओं को सेहतमंद रहने के लिए योग को रूटीन का हिस्सा जरूर बनाना चाहिए। एक्सपर्ट का बताया यह योगासन महिलाओं की कई समस्याओं का हल है।
Editorial
Updated:- 2024-08-20, 11:00 IST

Reclined Hero Pose: महिलाओं के शरीर में उम्र के अलग-अलग पड़ाव पर कई हार्मोनल बदलाव होते हैं। हार्मोनल बदलावों का असर, महिलाओं के पूरे शरीर पर होता है। सेहतमंद रहने के लिए और हार्मोनल बदलावों के अनुसार शरीर को ढ़ालने के लिए, महिलाओं को डाइट और रूटीन पर ध्यान देना चाहिए। सेहतमंद रहने में योग काफी हद तक मदद कर सकता है। योग, निरोगी काया की कुंजी है। अक्सर महिलाएं घर और परिवार की जिम्मेदारियां संभालते हुए, जिम जाने का समय नहीं निकाल पाती हैं। ऐसे में वजन बढ़ने लगता है। वहीं, खान-पान पर ध्यान न देने की वजह से, शरीर में न्यूट्रिशन्स की कमी हो जाती है। सही डाइट और योग की मदद से, महिलाएं खुद को सेहमंतद रख सकती हैं। यहां हम आपको 1 ऐसे योगासन के बारे में बता रहे हैं, जो आपकी कई मुश्किलों का हल है। इससे महिलाओं को कई फायदे मिल सकते हैं। इस बारे में योग एक्सपर्ट नताशा कपूर जानकारी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड योगा टीचर हैं। 

महिलाओं को जरूर करना चाहिए सुप्त वीरासन या रिक्लाइंड हीरो पोज (Reclined Hero Pose Supta Virasana Steps and Benefits)

vajrasana for health

  • इस आसन को करने से कई फायदे मिल सकते हैं।
  • खासकर, डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतों को दूर करने में यह बेहद फायदेमंद है।
  • इसे करने से पेट की मसल्स मजबूत होती हैं और बेली फैट भी कम होता है।
  • इस योगासन को करने से शरीर में लचीलापन आता है।
  • अगर आपके गर्दन और कमर में दर्द होता है, तो इस योगासन को करने से दर्द कम हो सकता है।
  • इससे रीढ़ की हड्डी के दर्द को कम करने में मदद मिलती है।
  • पेल्विक फ्लोर की मसल्स को मजबूती देने में भी यह कारगर है।
  • इससे पीरियड्स से जुड़ी दिक्कतें भी दूर होती हैं।
  • पेल्विक फ्लोर की मांसपेशियां भी टोन होती हैं।
  • इससे पेल्विक फ्लोर के आस-पास ब्लड फ्लो भी सही होता है।
  • पैरों के दर्द में भी आराम मिलता है।

रिक्लाइंड हीरो पोज करने का सही तरीका ( Reclined Hero Pose Supta Virasana Steps)

supta virasana benefits

  • सबसे पहले मैट पर घुटनों के बल बैठ जाएं।
  • हिप्स को घुटने के नीचे रखें।
  • अब हाथों को घुटनों पर रखें।
  • घुटनों को एक-दूसरे के थोड़ा पास लाएं।
  • पैरों के बीच थोड़ी दूर रखें।
  • अब टोज (पैरों के टॉप्स) से फर्श की तरफ दबाव डालें।
  • अब हिप्स को नीचे की तरफ ले जाएं।
  • पिंडलियों को मोड़ें और हिप्स को एड़ियों के बीच रखें। 
  • नाभि को अंदर की ओर करें।
  • अब रीढ़ की हड्डी को पीछे खींचते हुए, सिर को पीछे की तरफ झुकाएं।
  • हाथों को सिर के ऊपर की तरफ रखें।
  • इस पोजिशन को कुछ सेकेंड्स के लिए होल्ड करें।
  • अब नॉर्मल पोजिशन में लौट आएं।

 

यह भी पढ़ें- इस 1 योगासन में छिपा है महिलाओं के लिए सेहत का खजाना

 

महिलाएं रोज 10 मिनट इस योगासन का अभ्यास करें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik, Shutterstock

 

यह भी पढ़ें- लटका हुआ पेट कुछ ही दिनों में होगा अंदर, रोज करें यह योगासन

 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

 

 

 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।