Wed Apr 1, 2026 | Updated 10:58 AM IST HZ Awards 2026
aaj ka dhanu rashifal 27 march 2026

Aaj Ka Dhanu Rashifal 27 March 2026: नवरात्रि की नवमी पर धैर्य और शांति से सुलझेंगे पुराने रुके हुए काम, जानिए धनु राशि की महिलाओं का राशिफल

27 मार्च 2026 को धनु राशि की महिलाओं के लिए सावधानी और गहरे बदलाव का दिन है। चंद्रमा आठवें घर में होने से पुरानी समस्याओं का हल मिलेगा। परिवार में धैर्य से सुनें। प्रेम में विश्वास और गहराई रहेगी। करियर में रिसर्च और जांच-पड़ताल वाले काम सफल होंगे। आर्थिक लाभ संभव है, पर खर्चों पर नियंत्रण रखें। पेट और जोड़ों का ध्यान रखें।
Editorial
Updated:- 2026-03-27, 07:15 IST

Sagittarius Horoscope Today, 27 March 2026: धनु राशि की महिलाओं के लिए 27 मार्च 2026 का दिन  सावधानी और गहरे बदलाव  वाला रहेगा। आज चंद्रमा आपके आठवें घर में अपनी ही राशि  कर्क  में गोचर कर रहे हैं। आज आप चीजों को गहराई से समझने और अपनी मानसिक शांति खोजने की कोशिश करेंगी। आज आपका ध्यान केवल बाहरी चमक पर नहीं, बल्कि अपने घर की व्यवस्था और किसी पुरानी समस्या का हल निकालने पर रहेगा। परिवार में आज आपको सबकी बातें बहुत धैर्य से सुननी पड़ सकती हैं।

आज धनु राशि का प्रेम राशिफल (Sagittarius Love Horoscope Today)

प्रेम की दृष्टि से धनु राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन विश्वास और गहराई का है। शादीशुदा महिलाएं आज अपने पति के साथ भविष्य की किसी बड़ी योजना या गुप्त बचत पर चर्चा कर सकती हैं। आज पार्टनर के साथ आपकी बातचीत कम लेकिन बहुत काम की होगी। जो महिलाएं सिंगल हैं, उनके मन में आज किसी पुराने साथी की यादें ताज़ा हो सकती हैं। आज अपनी भावनाओं को पूरी तरह व्यक्त करने के बजाय थोड़ा समय लें और सामने वाले की मंशा को समझने की कोशिश करें।
उपाय: आज के दिन अपने बड़ो का सम्मान करे और उन्हें कुछ गिफ्ट देवें।

आज धनु राशि का करियर राशिफल (Sagittarius Career Horoscope Today)

काम-काज के लिहाज से आज का दिन बारीकी से काम करने का है। आठवें भाव का चंद्रमा आपको किसी पुरानी जटिल समस्या का हल दिला सकता है। नौकरी करने वाली महिलाओं को आज ऑफिस की फालतू गपशप से दूर रहना चाहिए और केवल अपने काम पर ध्यान देना चाहिए। अगर आप रिसर्च, टैक्स, इंश्योरेंस या किसी भी जांच-पड़ताल वाले काम से जुड़ी हैं, तो आज का दिन आपके लिए बहुत सफल रहेगा। बिजनेस करने वाली महिलाओं को आज किसी बड़े निवेश से बचना चाहिए और पुराने हिसाब को दुरुस्त करना चाहिए।
उपाय: आज काम शुरू करने पहले लक्ष्मी नारायण जी को पीले फल अर्पित करें।

More For You

यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

sagittarius-career-horoscope

आज धनु राशि का आर्थिक राशिफल (Sagittarius Money Horoscope Today)

आर्थिक दृष्टि से धनु राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन लाभ और सावधानी का है। आज आठवें चंद्रमा के कारण अचानक कहीं से रुका हुआ धन या बीमा/पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई लाभ मिल सकता है। कल के मुकाबले आज आपको अपने खर्चों को लेकर थोड़ा सख्त होना पड़ेगा, क्योंकि अचानक कोई घरेलू जरूरत सामने आ सकती है। अगर आप कहीं सीक्रेट सेविंग्स करना चाहती हैं, तो आज का दिन शुभ है। लेकिन किसी अजनबी पर भरोसा करके पैसा उधार न दें।
उपाय: आज काम से काम एक बार अपने गुरु मंत्र का जाप करें।

आज धनु राशि की सेहत (Sagittarius Health Horoscope Today)

स्वास्थ्य की दृष्टि से आज धनु राशि की महिलाओं को अपने पेट और जोड़ों का ध्यान रखना होगा। आज आपको हल्का भारीपन या पाचन से जुड़ी समस्या हो सकती है, इसलिए बासी और ज्यादा मसालेदार खाने से बचें। शरीर में आलस्य महसूस हो सकता है, इसलिए काम के बीच-बीच में थोड़ा टहलें और भरपूर पानी पिएं।
उपाय: आज नहाने के पानी में थोड़ा सा कच्चा दूध या गुलाब जल डालकर नहाएं।

यह भी पढ़ें-धनु राशि वाले स्वभाव से कैसे होते हैं?

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।

अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;