herzindagi
cat cow pose marjaryasana steps and benefits

इस 1 योगासन में छिपा है महिलाओं के लिए सेहत का खजाना

पेल्विक फ्लोर की मांसपेशियों को मजबूती देने से लेकर पीरियड के दर्द को कम करने तक, इस योगासन के कई फायदे हैं। इसे करने का सही तरीका और इसके फायदे एक्सपर्ट से जानें।
Editorial
Updated:- 2024-01-05, 11:48 IST

Cat Cow Pose: महिलाओं को उम्र के अलग-अलग पड़ावों पर सेहत से जुड़ी कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इन परेशानियों से बचने के लिए सही डाइट और लाइफस्टाइल बहुत जरूरी है। महिलाएं अक्सर अपनी सेहत पर ध्यान नहीं देती हैं, जिसके चलते उनकी शरीर में न्यूट्रिशन्स की कमी हो जाती है और थकान, कमजोरी, सिरदर्द समेत कई लक्षण नजर आने लगते हैं। महिलाओं की सेहत अच्छी बनी रहे, इसके लिए उन्हें रूटीन में योगा और एक्सरसाइज को भी जरूर शामिल करना चाहिए। हार्मोनल हेल्थ, पीरियड पेन, इनफर्टिलिटी समेत महिलाओं को कई मुश्किलों को हल करने में योगा कारगर है। यहां हम आपको एक ऐसे ही योगासन के बारे में बता रहे हैं, जिसमें महिलाओं के लिए सेहत का खजाना छिपा है। इस बारे में योगा, हार्मोन और लाइफस्टाइल कोच मनप्रीत कालरा जानकारी दे रही हैं।

महिलाओं को जरूर करना चाहिए कैट-काऊ पोज या मार्जरी आसन (Cat Cow Pose Marjaryasana Steps and Benefits)

cat cow pose for women health

  • यह आसन यूं तो सभी के लिए फायदेमंद है। लेकिन खासकर महिलाओं के लिए इस आसन के कई लाभ हैं।
  • इसे करने से पेल्विक फ्लोर की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। इन मांसपेशियों में खून का फ्लो सही होता है और लचीलापन बढ़ता है।
  • यह आसन पीरियड्स में ऐंठन और दर्द से राहत के लिए भी बहुत अच्छा है।
  • यह पोज रीढ़ की हड्डी को भी मजबूती देता है।
  • इससे डाइजेशन में भी सुधार होता है।
  • यह पेट की मांसपेशियों को मजबूती देता है।
  • इससे शरीर के अंगों की स्ट्रेचिंग होती है और पूरे शरीर को मजबूती मिलती है।

यह भी पढ़ें- इस 1 योगासन में छिपा है महिलाओं की अच्छी सेहत का राज

कैट-काऊ पोज करने का सही तरीका ( Cat Cow Pose Marjaryasana Steps)

cat cow pose for females

  • सबसे पहले अपने हाथों और घुटनों को फर्श पर टिकाएं।
  • घुटनों को हिप्स के नीचे और कलाई को कंधों के नीचे रखें।
  • ऐसा करते हुए बिल्ली जैसी मुद्रा बनाएं।
  • अब अपनी जांघों को ऊपर की ओर सीधा करें।
  • पैर के घुटनों पर 90 डिग्री का कोण बनाएं।
  • अब लंबी सांस लें।
  • सिर को पीछे की ओर झुकाएं।
  • ऐसा करते हुए टेलबोन को ऊपर उठाएं।
  • सांस छोड़ते हुए सिर को नीचे की ओर झुकाएं।
  • ठोड़ी को छाती से लगाने का प्रयास करें।
  • इस प्रक्रिया को दोहराएं।

यह भी पढ़ें- Belly Fat: पेट की चर्बी और कमर की अकड़न को कम कर सकते हैं ये योगासन

 

 

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik

 

 

 

 

 

 

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।