भारत में रोजाना हमें महिला अपराध से जुड़ी खबरें देखने को मिल जाती हैं। छेड़छाड़ और उत्पीड़न जैसे मामले दिल हमें यह सोचने पर मजबूर कर देते हैं कि आजादी के इतने सालों बाद महिलाओं की सुरक्षा देश के लिए एक गंभीर विषय बनती जा रही हैं। सरकारें भी लंबे समय से इन अपराधियों के खिलाफ पुख्ता कदम नहीं उठा पा रही हैं, ऐसे में महिलाओं को अपनी रक्षा के लिए खुद ही कदम उठाना चाहिए, जिससे उन्हें किसी दूसरे से सहायता की अपेक्षा ना रहे।
आज के आर्टिकल में हम आपको महिलाओं के लिए मिलने वाली सेल्फ डिफेंस किट के बारे में बताएंगे, जिसे हर महिला के पास के होना चाहिए। इस किट में कुछ ऐसे सामान होते, जिससे आप गलत इरादे से आने वाले व्यक्ति का मुकाबला कर सकती हैं। इसलिए कहीं सफर करते वक्त ऐसी कुछ चीजें हर महिला को रखनी चाहिए आइए जानते हैं किट में सेल्फ डिफेंस किट में आने वाले सामानों के विषय में।
सबसे पहले तो महिला होने के नाते आपको ही इस विषय पर पहल करते हुए सेल्फ डिफेंस की शिक्षा दिलवानी चाहिए। देश भर में लगभग हर जगह आज सेल्फ डिफेंस के लिए शिक्षा संस्थान खोले जा रहें, महिलाओं को उनकी आत्मरक्षा के लिए जागरूक बनाना चाहिए।
पेपर स्प्रे-
भारत देश जहां मनचले पीछा करने से कभी भी बाज नहीं आते हैं, उस देश में महिलाओं की सुरक्षा के बड़ा मुद्दा बन जाती है। ऐसे में हर महिला के पास के पेपर स्प्रे जरूर होना चाहिए, जो मनचलों और आवारा लोगों के लिए ही बनाया गया है। यह स्प्रे किसी भी व्यक्ति की आखों में जाकर जलन पैदा कर देता है, जिस कारण थोड़ी देर के लिए सामने वाले व्यक्ति की आंखें बुरी तरह से जलने लगती हैं। उतने समय में आप किसी मनचले को सबक सिखाकर भाग भी सकती हैं।
चाकू-
महिलाओं के बैग आत्मरक्षा के लिए एक चाकू को भी होना चाहिए, जिससे ना वो केवल अपनी जान बचा सकती हैं, बल्कि किसी मुश्किल में फंस जाने पर अपने आप को सुरक्षित बचा भी सकती हैं। आप चाहें तो अपने साथ चाकू वाला नेल कटर इस्तेमाल कर सकती हैं, उससे किसी को भी अंदाजा नहीं होगा कि आप अपने साथ चाकू भी लेकर चल रहीं हैं। वैसे आजकल तरह-तरह के शेप में चाकू उपलब्ध हैं, जिससे कंधे में छिपे हुए चाकू, मोटी पेन में छिपे हुए चाकू, इस तरह के टूल्स देखने में अच्छे लगते हैं और साथ ही ये आपको सेफ भी रखते हैं।
इसे भी पढ़ें-किसी अप्रिय स्थिति में पुलिस की तत्काल सहायता पाने के लिए क्या कर सकती हैं महिलाएं, जानिए
सेफ्टी रॉड-
ये एक तरह की फोल्डेबल रॉड होता है, जो मेटल की बनी हुई होती है। बता दें कि ये काफी छोटी भी हो जाती है, जिस कारण इस तरह की रॉड्स बड़ी आसानी से आपके बैग में आ सकती हैं। अगर आप कहीं सोलो ट्रैवल पर भी जाती हैं, तो इस तरह के सेफ्टी रॉड आपके लिए बहुत हेल्पफुल होगें। आप अपने बचाव के लिए सामने वाले पर इस रॉड की मदद से हमला कर सकती हैं, जिसके बाद काफी देर तक इंसान भारी दर्द में रहता है।
इसे भी पढ़ें-Personal Tips: दिल्ली में रहते और अकेले सफर करते हुए, अपनी सुरक्षा के लिए मैं अपनाती हूं ये 5 चीजें
सफर स्मार्ट पेंडेंट-
यह एक तरह का पेंडेंट होता है, जो सुंदर होने के साथ-साथ आपके बड़े काम का डिवाइस है। इस पेंडंट को पहनने के बाद आप जब भी किसी मुसीबत में फंसेगीं तब मात्र एक क्लिक से ही आपके परिवार वालों को आपकी लोकेशन का अलर्ट मिल जाएगा। इस डिवाइस में जीपीएस फंक्शन है, जिससे मुसीबत पड़ने पर आपकी फैमली और अपनों को आपका पता लग जाएगा।
सेफ्टी टॉर्च विद शॉक इफेक्ट-
यह एक तरह की टॉर्च प्लस शॉक डिवाइस होता है, जिसे अगर कोई भी इंसान छूता है तो उसे बहुत बुरी तरह से शॉक लगता है। इस तरह की टॉर्च आप की सेफ्टी के लिए बहुत काम आएगी। टॉर्च की मदद से आप आसानी से अपना बचाव कर सकती हैं।
तो ये थे कुछ ऐसे टूल्स जिन्हें आप अपनी रक्षा के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं। अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें, साथ ही ऐसी जानकारियों के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Recommended Video
image credit- tbo.tech, scontent.com, imimg.com and amazon.com
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों