जब हम वर्कआउट करते हैं तो अपनी बॉडी के हर पार्ट पर फोकस करते हैं लेकिन अक्सर कोर पर ध्यान देना भूल जाते हैं। जबकि आपको वर्कआउट के दौरान कोर स्ट्रेन्थ से जुड़ी एक्सरसाइज भी जरूर करनी चाहिए। कोर स्ट्रेन्थ को बेहतर बनाने का मतलब सिर्फ अच्छा दिखना ही नहीं होता, बल्कि यह आपको अधिक स्ट्रॉन्ग भी फील करवाता है। यूं तो हम सभी कोर स्ट्रेन्थ को बेहतर बनाने के लिए जिम में कई तरह की एक्सरसाइज करते हैं। लेकिन अगर आप जिम नहीं जाती हैं, तब भी आप अपने कोर पर फोकस कर सकती हैं।
एक बिगनर के रूप में आप सिर्फ बॉडीवेट कोर स्ट्रेन्थ एक्सरसाइज़ कर सकती हैं। बॉडीवेट एक्सरसाइज को कभी भी और कहीं पर भी किया जा सकता है, लेकिन यह उतनी ही प्रभावशाली है। कोर वर्कआउट करते हुए आप एब्स के साथ-साथ ऑब्लिक्स, हिप्स आदि पर भी इतना ही फोकस करती हैं और इससे आपकी स्ट्रेन्थ बेहतर होती है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी ही बॉडीवेट एक्सरसाइज के बारे में बता रहे हैं, जिनकी मदद से आप अपनी कोर स्ट्रेन्थ को इंप्रूव कर सकती हैं-
कोर स्ट्रेन्थ के लिए आप साइड प्लैंक एक्सरसाइज को अपने वर्कआउट रूटीन का हिस्सा बना सकती हैं। यह खासतौर से आपके साइड एब्स मसलन ऑब्लिक्स पर काम करता है। साथ ही साथ, इससे शोल्डर स्टेबिलिटी भी बेहतर होती है।
साइड प्लैंक करने के लिए आप अपने पैरों को सीधा रखते हुए अपनी तरफ लेट जाएं। अब आप खुद को फोरआर्म पर टिकाएं और अपने हिप्स को ज़मीन से ऊपर उठाएं ताकि आपका शरीर एक सीधी रेखा में आ जाए। कुछ समय के लिए इस पोजिशन में रुकें। अब आप दूसरी साइड से भी ऐसा ही करें।
इसे जरूर पढ़ें: बिगनर्स के लिए बेहद फायदेमंद है लो इंपैक्ट एरोबिक्स एक्सरसाइज, जानें
अक्सर लोग इस एक्सरसाइज को अपने कार्डियो रूटीन का हिस्सा बनाते हैं, लेकिन यह कोर स्ट्रेन्थ के लिए भी बेहद फायदेमंद है।
माउंटेन क्लाइंबर करने के लिए हाई प्लैंक में शुरुआत करें। अब अपने एक घुटने को अपनी चेस्ट की ओर ले जाएं, फिर पैरों को तेज़ी से बदलें। इस दौरान आपकी बॉडी मूवमेंट ऐसी होगी, जैसे कि आप एक ही जगह पर दौड़ रहे हों। आप इस मूवमेंट को दोनों पैरों से लगातार करें।
कोर स्ट्रेन्थ के लिए लेग रेज एक्सरसाइज भी काफी अच्छी मानी जाती है। यह एक्सरसाइज लोअर एब्स पर वर्क करती है। इस एक्सरसाइज से कोर कंट्रोल को बेहतर बनाने में मदद मिलती है।
लेग रेज करने के लिए आप अपनी पीठ के बल लेट जाएं और हाथ अपने हिप्स के नीचे रखें। अपने पैरों को सीधा रखें और उन्हें 90 डिग्री तक ऊपर उठाएं, फिर उन्हें ज़मीन से छुए बिना धीरे-धीरे नीचे लाएं। आप अपनी क्षमतानुसार 12-15 रेप्स कर सकती हैं। आप घर पर ही रोज बॉडीवेट एक्सरसाइज कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- ठंड में जिम जाने का नहीं कर रहा मन, तो इन तरीकों से करें अपना वजन कंट्रोल
साइकिल क्रंच एक ऐसी एक्सरसाइज है, जो ऑब्लिक्स और रेक्टस एब्डोमिनिस के लिए काफी अच्छी मानी जाती है। इससे आपको एक मनचाहा फिगर मिलने में मदद मिलती है।
साइकिल क्रंच करने के लिए सबसे पहले अपनी पीठ के बल लेटें और हाथों को अपने सिर के पीछे रखें। आप अपने एक घुटने को अपनी छाती की ओर लाएं ताकि वह विपरीत कोहनी से छू जाए। यह कुछ ऐसे है, जैसा कि आप लेटकर साइकिल चला रहे हों। अब इस तरह साइड बदलें। एक्सरसाइज के साथ ठंड के लिए फायदेमंद चीजें आपकी सेहत का ध्यान रखेंगे।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।