herzindagi
image

परफेक्ट जॉ लाइन के लिए 15 मिनट करें ये एक्सरसाइज

परफेक्ट जॉ लाइन पाने के लिए नियमित व्यायाम जरूरी है। यहां कुछ आसान एक्सरसाइझ हैं जो आप केवल 15 मिनट में कर सकते हैं।
Editorial
Updated:- 2024-10-08, 11:43 IST

खूबसूरत दिखने के लिए परफेक्ट जॉ लाइन काफी मायने रखती है, लेकिन आजकल की खराब जीवनशैली और खानपान के चक्कर में फेस फैट इतना जयादा बढ़ जाता है कि जॉ लाइन का पता ही नहीं चलता है। जॉ लाइन कम करने के लिए लोग परेशान रहते हैं, ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे एक्सरसाइज बता रहे हैं जो सिर्फ आप 15 मिनट करेंगे तो आपको फायदा नजर आएगा। इस बारे में योगा एक्सपर्ट कामया जानकारी दे रही हैं।

परफेक्ट जॉ लाइन के लिए 15 मिनट करें ये एक्सरसाइज

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Kamya | Yoga Teacher (@yogawithkamya_)

सीलिंग को किस करें

  • एक जगह पर सीधे बैठ जाएं।
  • अपने चेहरे को सीलिंग की तरफ उठाएं।
  • जिस तरह से आप किस करते हैं उसी मुद्रा में सीलिंग की ओर मुंह करके किस करें।
  • इस स्थिति में 2 सेकंड तक रहें फिर सामान्य स्थिति में लौटें।
  • ऐसा कम से कम 15 बार दोहराएं।
  • इससे भी आपको परफेक्ट जॉलाइन मिल सकती है।

पाउट एंड रोटेट

  • सीधे बैठ जाएं या खड़ रहें।
  • अपने होटों को पाउट करें और उन्हें गोलाई में घुमाएं।
  • इसे 15 बार क्लॉकवाइज और 15 बार एंटीक्लॉकवाइज करें।

यह भी पढ़ें- समय पर नहीं आते हैं पीरियड्स तो करें ये 5 योगासन, 1 महीने में हो जाएंगे रेगुलर

ओ शेप

  • इसे करने के लिए भी आप सीधे बैठ जाएं।
  • अपनी हथेलियों को दोनों गालों पर रखें।
  • अब होंठो से ओ का आकार बनाएं।
  • इस स्थिति में 5 सेकंड रहें और फिर सामन्य स्थिति में लौटें।
  • इसे कम से कम 15 बार दोहराएं।

स्माइल और पाउट

  • सीधे बैठें और चेहरे पर बड़ा सा मुस्कान बनाएं।
  • अब तुरंत पाउट शेप कर लें।
  • इस प्रक्रिया को फटाफट 20 बार दोहराएं।

यह भी पढ़ें- मां बनने की राह होगी आसान,करें ये 2 आसन

जॉ लिफ्ट

portrait-young-woman-beige-with-natural-makeup-with-light-sensual-smile-bare-shoulders-beauty-face-advertising-cosmetics-care_343596-7488

  • सीधे खड़ें हो या बैठें रहें।
  • अपने सिर को पीछे की ओर झुकाएं और अपनी जॉ को ऊपर की उठाएं।
  • इस स्थिति मं 5 सेकंड तक रहें और फिर सामान्य स्थिति में लौटें।
  • इसे भी कम से कम 25 बार दोहराएं।

अगर आपको हमारी स्टोरी से जुड़े सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिये गए कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।

Image Credit: Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।