herzindagi
 facial yoga for skin tightening face and neck

बिना महंगी क्रीम या इंजेक्शन के चेहरे को लिफ्ट और टाइट कर सकती हैं आप, ये 4 फेस योगा करें ट्राई

आजकल बहुत-सी महिलाएं क्रीम या इंजेक्शन की बजाय नेचुरल तरीके अपनाना चाहती हैं, ताकि उनका चेहरा जवां, टाइट और शाइनी दिखे। ऐसे में फेस योगा बहुत ही अच्‍छा और आसान उपाय साबित हो सकता है।  
Editorial
Updated:- 2025-08-08, 13:44 IST

यूं तो आज के समय में एंटी-एजिंग क्रीम, इंजेक्शन और फिल्टर अक्सर जवां त्वचा का वादा करते हैं। लेकिन, महिलाएं बढ़ती उम्र में चेहरे को नेचुरली टोन और लिफ्ट करने के लिए पावरफुल और टिकाऊ समाधान की तलाश्‍ में रहती हैं। अगर आप भी ऐसी ही महिलाओं में से एक हैं, तो हम आपको बता दें कि इसका इलाज चेहरे की मसल्‍स में छिपा है और इसके लिए फेस योगा मदद कर सकता है। यह एक ऐसी वेलनेस प्रैक्टिस है और उन महिलाओं के बीच तेजी से लोकप्रियता हासिल कर रहा है, जो नेचुरल तरीके से टोंड, शाइनी और जवां त्‍वचा पाना चाहती हैं। इन फेशियल योगा के बारे में हमें ऑड्स फिटनेस (Odds Fitness) के फाउंडर और सीईओ असद हुसैन बता रहे हैं।
एक्‍सपर्ट का कहना है, "फेस योगा सिर्फ सुंदर दिखने के लिए नहीं है, यह खुद से जुड़ने का तरीका है। यह बताता है कि सुंदरता सिर्फ चेहरे पर नहीं, अंदर की एनर्जी से भी आती है। यह हर उम्र की महिलाओं के लिए फायदेमंद है। 30 की उम्र में त्‍वचा को ग्‍लोइंग बनाता है। 40 की उम्र में बिना सर्जरी के स्किन को लिफ्ट करता है और 50 या इससे ज्‍यादा उम्र की महिलाओं की त्वचा की खोई हुई चमक और मजबूती लौटाता है।''

फिश फेस

fish face for tighten skin

  • इसे करने के लिए पीठ को सीधा करके बैठ जाएं।
  • फिर गालों को अंदर की ओर खींचें।
  • अब होंठों को सिकोड़कर फिश की तरह मुंह बनाएं।
  • आंखें खोलें और कुछ सेकंड रुकें।
  • यह एक्सरसाइज चेहरे को टोन करती है।
  • झुर्रियां कम करने में मदद मिलती है।

इसे जरूर पढ़ें: 45+ की उम्र में भी 35 साल की दिख सकती हैं आप, बस रोजाना 5 मिनट करें ये 4 फेस योग

आइलिड योगा

  • इसे करने के लिए भी सीधी बैठ जाएं।
  • ऊपर की ओर देखें और आईब्रोज को उठाएं।
  • अब धीरे-धीरे पलकों को बंद करें, लेकिन नजर ऊपर रखें।
  • यह एक्सरसाइज आंखों की ढीली त्वचा को टाइट करती है।

‘ॐ’ का उच्‍चारण

Chant ‘Om’ With A Smile

  • हल्की मुस्कान रखें और “ॐ” का उच्चारण करें।
  • इससे चेहरे की टेंशन कम होती है।
  • माथे की झुर्रियां घटती हैं।
  • मन शांत होता है और त्वचा में निखार आता है।

गाल फुलाना

  • इसे करना बेहद आसान है।
  • सबसे पहले मुंह में हवा भरें और गाल फुलाएं।
  • कुछ सेकंड रोकें, फिर धीरे-धीरे छोड़ें।
  • इससे गाल की मसल्‍स मजबूत होती हैं।
  • चेहरा टाइट और भरा-भरा दिखता है।

फेस योगा क्यों करें?

फेस योगा में कुछ आसान एक्सरसाइज होती हैं, जो हमारे चेहरे, गर्दन और जबड़े की मसल्‍स को एक्टिव करती हैं।

  • चेहरे में ब्‍लड सर्कुलेशन बढ़ता है।
  • झुर्रियां कम होती हैं और चेहरा जवां दिखता है।
  • कोलेजन बनता है, जिससे त्वचा में कसाव आता है।
  • मसल्‍स मजबूत और टाइट होती हैं।

इसे जरूर पढ़ें: लटकते गालों और झुर्रियों को कम करके बुढ़ापा दूर भगाते हैं ये 4 फेशियल योग

फेस योगा एक सस्ता, आसान और नेचुरल तरीका है, जिससे आप अपने चेहरे को जवां बना सकती हैं। रोजाना इसे करने से आत्‍मविश्वास और अंदर से सुकून पा सकती हैं। जी हां, आप बिना महंगी क्रीम या इंजेक्‍शन के आप सिर्फ कुछ मिनट के फेस योगा त्‍वचा को टाइट कर सकती हैं।

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Shutterstock & Freepik 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।