फेशियल योगा के बारे में हमने बहुत कुछ सुना हुआ है, मगर क्या आपको पता है कि रोजाना फेशियल योगा करने से आप 45 प्लीस होने के बाद भी अपनी उम्र से 10 साल कम नजर आ सकती हैं। जी हां, अगर आप सही विधि से रोज फेशियल योगा करती हैं, तो चेहरे पर पड़ने वाली झाइयां और झुर्रियां दोनों ही कम नजर आती हैं। आपकी उम्र का अंदाजा भी कोई नहीं लगा सकता है।
दिल्ली निवासी पूजा जी के साथ भी ऐसा ही होता है। पूजा अगले साल उम्र के 50वें पड़ाव पर पहुंच जाएंगी। अपनी उम्र के अर्धशतक को पूरा करने की जितनी खुशी पूजा को है उससे कहीं ज्यादा लोगों को इस बात की हैरानी है कि पूजा दिखने में 35 से ज्यादा की नहीं लगती है। ऐसे में पूजा से सभी जानना चाहते हैं कि आखिर वो कैसे इतनी यंग नजर आती है।
फिटनेस फ्रीक पूजा सिन्हा हमें बताती हैं, "हर महिला को रोजाना अपने लिए 1 घंटा जरूर निकालना चाहिए और एक्सरसाइज करनी चाहिए। फेशियल योगा के लिए 15 मिनट रोज निकालने चाहिए। हम पूरे दिन हाथ और पैर का उपयोग करते हैं। इसलिए वो एक्टिव रहते हैं। मगर चेहरे की मसल्स इतनी एक्टिव नहीं होती है। इसलिए चेहरे पर फैट जमा हो जाता है। इससे चेहरे की त्वचा भी ढीली होकर लटकने लगती है। उम्र से पहले ही आप बूढ़े नजर आने लगते हैं। ऐसे में फेशियल योगा आपके लिए बहुत ज्यादा मददगार होता है। "
इतना ही नहीं, पूजा जी हमें यह भी बताती हैं कि वो कौन से फेशियल योगा हैं, जो आपको रोज करने चाहिए, जिससे आपका चेहरा ज्यादा उम्र तक जवां नजर आता है।
फेशियल योगा करने से चेहरे की त्वचा में ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है। इससे त्वचा में ग्लो रहता है, मसल्स भी एक्टिव रहती हैं और फैट नहीं जमा होता है। चेहरे का शेप अच्छा रहता है और त्वचा जल्दी ढीली नहीं पड़ती है। इतना ही नहीं, फेस की मसल्स एक्टिव रहती हैं, तो एजिंग स्पॉट्स, रिंकल्स और पिगमेंटेशन की परेशानी भी नहीं होती है।
इस फेशियल योगा को करने से आपके होंठों के आसा-पास आने वाली फाइन लाइंस हल्की पड़ जाती हैं। अगर आप चाहती हैं कि फाइन लाइंस आए ही नहीं तो आपको पहले से ही यह योगा करना शुरू कर देना चाहिए। इसे करने की विधि नीचे बताई गई है -
मंकी माउथ फेशियल योगा भी नाक और होठों के आस-पास की फाइन लाइंस को कम कर सकता है। साथ ही यह आपके होंठों को लटकने से बचाता है। इसके करने की विधि भी बहुत आसान है-
काऊ फेस योग आपकी चीक बोन को शेप में जाने के लिए बेस्ट है। साथ ही यह होंठों के आस-पास की त्वचा के ढीलेपन को कम करता है। इस योगा को करना बहुत आसान है। इसकी विधि नीचे बताई गई है-
अगर आपको डबल चिन की प्रॉब्लम है, तो फेस अप फेशियल योगा से बेस्ट आपके लिए और कुछ नहीं हो सकता है। आप इस योगा को दिन भर में जब समय मिले तब कर सकती हैं। इसकी विधि बहुत ही आसान है।
उम्मीद है कि ऊपर बताए गए फेशियल योगा आपके लिए लाभदायक होंगे। इस लेख में दी गई जानकारी आपको पसंद आई हो तो इस लेख को शेयर और लाइक जरूर करें। हरजिंदगी से जुड़ी रहें और नए विषयों पर जानकारी प्राप्त करती रहें।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।