आज के दिन देशभर में गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाया जाएगा। शास्त्रों के अनुसार भगवान गणेश को प्रथम पूजनीय बताया गया है। इस दिन लोग घर में भगवान श्री गणेश जी की मूर्ति स्थापित करके 10 दिनों तक रोज इसकी पूजा करते हैं। लोग गणेश जी की पूजा करने के लिए कई तरह की मूर्ति मार्केट से खरीदते हैं। लेकिन मिट्टी से बनी हुई भगवान गणेश जी की मूर्ति को सबसे उत्तम माना जाता है लेकिन क्या आपको पता है कि मिट्टी से बने हुए गणेश जी की पूजा क्यों की जाती है? आज हम आपको इसके पीछे का कारण बताएंगे इसलिए अंत तक यह लेख जरूर पढ़ें।
मिट्टी के मूर्ति होती है शुद्ध
पौराणिक कथा के अनुसार मिट्टी से बनी मूर्ति में भगवान गणेश जी का वास होता है। आपको यह भी बता दें कि मिट्टी के बने हुए गणेश जी से माँ लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं साथ ही मिट्टी से बनी गणेश प्रतिमा की पूजा करने से कई यज्ञों का फल मिलता है।
बता दें कि पूजा करते समय भगवान गणेश जी की मिट्टी से बनी मूर्ति होना सबसे अच्छा माना जाता है क्योंकि मिट्टी में पांच तत्व होते हैं। भूमि,अग्नि, जल,वायु और आकाश यह सब एक मिट्टी में होते हैं।
ऐसा माना जाता है कि घर पर मिट्टी से गणेश मूर्ति का निर्माण करके पूजा की जाए तो इसका उत्तम फल मिलता है। आपको बता दें कि मिट्टी की मूर्ति से पूजा करने से सकारात्मक ऊर्जा भी मिलती है।
इसे भी पढ़ें: Ganesh Chaturthi 2022: राशि अनुसार करें पूजन, गणपति बप्पा पूरी करेंगे सभी मनोकामनाएं
क्यों बनाए जाते हैं मिट्टी के गणेश जी?
पौराणिक कथा के अनुसार एक बार माता पार्वती ने स्नान करने से पहले अपने शरीर के उबटन से एक प्रतिमा का निर्माण किया था। माता ने प्रतिमा को अति सुंदर रूप देने के लिए मिट्टी का उपयोग किया था और फिर उस प्रतिमा में शिव जी ने अपनी अलौकिक शक्तियों से प्राण डाल दिए थे।
प्रतिमा में प्राण आने के बाद वह प्रतिमा एक बालक के रूप में बन गई थी। यह बालक थे भगवान गणेश। आपको बता दें कि पुराणों में धातु की जगह पर मिट्टी की मूर्ति को ही महत्व दिया है।
इसे भी पढ़ें: Ganesh Chaturthi 2022: अपनों को भेजें गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं और बधाई संदेश
लेकिन तभी मार्केट में कई मूर्तियों को पीओपी से ही बनाया जाता है। पर आज भी कई लोग अपने घर में शुद्ध मिट्टी से ही भगवान की प्रतिमा बनाते हैं ताकि गणेश चतुर्थी में पूजा की पवित्रता बनी रहे।
तो यह थी गणेश जी से जुड़ी हुई जानकारी।
हमें उम्मीद है आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा। गणेश चतुर्थी की आपको ढेरों शुभकामनाएं। भगवान गणेश आपकी सारी मनोकामनाएं पूरी करें। इसी तरह के रोचक लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों