चार धामों में से एक यमुनोत्री धाम, उत्तराखंड के गढ़वाल हिमालय में स्थित है। जब से चारधाम यात्रा की शुरुआत हुई है, तब से लाखों लोग अभी तक यमुनोत्री धाम के दर्शन कर चुके हैं। सबसे पहले यमुनोत्री आता है उसके बाद गंगोत्री, केदारनाथ और अंत में बद्रीनाथ। लेकिन चार धाम यात्रा की असली शुरुआत गौरीकुंड से होती है। लेकिन गौरीकुंड यमुनोत्री की यात्रा के लिए नहीं है। अगर आप यमुनोत्री जाना चाहते हैं तो गौरीकुंड नहीं बल्कि आपको उत्तरकाशी जिले के बड़कोट या हनुमान चट्टी तक पहुंचना होगा। यहां से फिर आपको यमुनोत्री का सफर शुरू होता है, फिर आगे जाकर आप गंगोत्री के लिए बढ़ते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको यमुनोत्री से गंगोत्री जाने का सही तरीका बताएंगे।
आप हरिद्वार या रिशिकेश, जिस भी मार्ग से यमुनोत्री के लिए निकलें, ध्यान रखें कि यमुनोत्री का रास्ता धरासू से अलग हो जाता है। धरासू तक दोनों मंदिरों का रास्ता एक है। इसके बाद जो लोग यमुनोत्री जाना चाहते हैं, वह बड़कोट से होकर जानकी चट्टी तक बस से पहुंच सकते हैं। यह पूरा सफर आपका बस से होता है। इसके बाद आप जानकी चट्टी से 6 किलोमीटर पैदल चलकर यमुनोत्री पहुंच जाते हैं। इससे देखा जाए तो अन्य धाम के मुकाबले यहां तक पहुंचना आपके लिए आसान रहता है। यमुनोत्री के लिए आप खच्चर या पालकी भी ले सकते हैं। ध्यान रखें कि यमुनोत्री तक आप गाड़ी से नहीं जा सकते। पैदल चढ़ाई आपको करनी ही होगी, क्योंकि ऐसी सड़क नहीं है, जिसपर गाड़ी चलाई जा सकें। जानकी चट्टी तक पहुंचने के लिए आपको बस, टैक्सी कैब जैसी सभी सुविधाएं मिल जाती है।
इसे भी पढ़ें- बद्रीनाथ मंदिर के पास स्थित वेद व्यास गुफा भक्तों के लिए क्यों है खास? आप भी जान लीजिए
इसे भी पढ़ें-Char Dham Yatra 2025: घर बैठे बद्रीनाथ-केदारनाथ धाम की पूजा करें, ऐसे कीजिए ऑनलाइन बुकिंग
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।