herzindagi
What Are The Restrictions For Vaishno Devi Temple

वैष्णो देवी मंदिर के करने जा रहे हैं दर्शन? जान लीजिए क्या है नियम...वरना गलती करने पर जाना पड़ सकता है जेल

What Are The Restrictions For Vaishno Devi Temple: वैष्णो देवी मंदिर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको वहां के नियमों के बारे में पहले से पता होना चाहिए। अगर आप वहां कुछ गलतियां करते हैं, तो आपको जेल भी जाना पड़ सकता है। आइए जानें, वैष्णो देवी मंदिर में क्या नहीं करना चाहिए?
Editorial
Updated:- 2025-03-26, 09:45 IST

Vaishno Devi Temple Rules And Regulations: वैष्णो देवी मंदिर का महत्वपूर्ण धार्मिक महत्व है। इस मंदिर के दर्शन के लिए हर साल करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। हिंदू धर्म में वैष्णो देवी मंदिर के दर्शन का खास महत्व है। देश के कोने-कोने से श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए आते हैं। मंदिर की मान्यता इतनी ज्यादा है कि यहां आम लोग ही नहीं, बल्कि कई बड़े सेलेब्स भी आते हैं। माता के दरबार में हाजिरी लगाने के लिए अब तक कई दिग्गज सितारे भी आ चुके हैं।

हाल ही में सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर ओरहान अवत्रामणि उर्फ ओरी पर अपने दोस्तों के साथ कटरा के होटल में मंदिर के करीब शराब पीने का आरोप लगा था। तब से ही मंदिर के नियमों को लेकर विवाद छिड़ा हुआ है। अगर आप भी माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जा रहे हैं, तो आपको वहां के नियमों के बारे में जरूर पता होना चाहिए। आपकी कुछ गलतियां आपको जेल भी पहुंचा सकती हैं। आइए जानें, वैष्णो देवी के दर्शन करते हुए कौन-सी गलतियां नहीं करनी चाहिए?

यह भी देखें- Vaishno Devi Yatra: दिल्ली से सिर्फ 4 हजार में वैष्णो देवी का दर्शन, मेरी तरह आप भी ऐसे बनाएं प्ला

फोटोग्राफी ना करें

do not do photography

आजकल लगभग सभी धार्मिक स्थलों पर फोटोग्राफी करना मना है। ऐसे में आपको वैष्णो देवी मंदिर में भी यह गलती बिल्कुल नहीं करनी चाहिए। बाण गंगा के आगे के क्षेत्र में फोटोग्राफी और वीडियो बनाना सख्त मना है।

नशीले पदार्थ ले जाना है मना

अगर आप किसी भी तरह का नशा करते हैं, तो आपको वैष्णो देवी मंदिर के आसपास भूल से भी यह गलती नहीं करनी चाहिए। सिगरेट, बीड़ी, गांजा और इस तरह के नशीले पदार्थ मंदिर के पास ले जाना भी प्रतिबंधित है। बाण गंगा के आसपास लोग स्नान करते हैं। ऐसे में आपको भूल से भी इस क्षेत्र में नशा नहीं करना चाहिए। 

शराब का सेवन ना करें

Do not consume alcohol

माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाते हुए आपको भूल से भी शराब का सेवन नहीं करना चाहिए। ना ही आप अपने साथ शराब लेकर मंदिर के करीब जाना चाहिए। कटरा समेत अरली, हंसाली और मटियाल जैसे इलाकों में शराब पूरी तरह से प्रतिबंधित है। अगर आप शराब का सेवन करते हैं, तो आपको जेल जाना पड़ सकता है।

ये चीजें ले जाना है मना

मंदिर और उसके रास्ते में आपको भूल से भी कुछ चीजें नहीं ले जानी चाहिए। मंदिर में मवेशी के डंडे, लोहदंड, हथौड़े, ड्रिल, लाइटर, कैंची, खिलौना, कुल्हाड़ी, चाकू, कुल्हाड़ी और ब्लेड जैसी चीजें भी नहीं ले जा सकते। 

मांसाहार पर है प्रतिबंध

There is a ban on non-vegetarian food

पूरे कटरा जिले में मांस, मुर्गी, समुद्री भोजन और अंडे का सेवन करना मना है। अगर आप इस इलाके में इनका सेवन करते हैं, तो आपको भारी मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा, आपको विस्फोटक चीजें ले जाना भी भारी पड़ सकता है। अगर आपके पास ऐसी कोई चीज पाई जाती है, तो आप जेल जा सकते हैं। 

यह भी देखें- कुछ ऐसा था मेरा पहली बार वैष्णो देवी यात्रा का अनुभव

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit:Her Zindagi

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।