herzindagi
vande bharat train ec and cc coach difference

वंदे भारत ट्रेन के EC और CC कोच कैसे हैं एक दूसरे से अलग, जानें

वंदे भारत ट्रेनें अपनी बेहतरीन और आधुनिक सुविधाओं के कारण हमेशा यात्रियों का ध्यान आकर्षित करती हैं। यह ट्रेन अन्य ट्रेन के मुकाबले अलग है, इसलिए पहली बार यात्रा करने वाले लोगों को इसमें यात्रा करने पर परेशानी होती है।
Editorial
Updated:- 2024-10-22, 15:46 IST

देश की सबसे लोकप्रिय ट्रेन वंदे भारत के आने के बाद अब जल्द ही वंदे भारत स्लीपर ट्रेन लाने की भी तैयारियां शुरू हो गई है। वंदे भारत ट्रेन में हर कोच में लगभग सभी सीटें एक जैसी ही होती है। इस ट्रेन में आप केवल बैठकर यात्रा कर सकते हैं, इसलिए हर कोच में आपको चेयर लगी हुई सीटें ही दिखेंगी। इस ट्रेन में कोच का नाम भी अन्य ट्रेनों के मुकाबले अलग तरह से लिखा होता है। इसलिए यात्रियों को अपने कोच पहचानने में परेशानी होती है।

हर कोच में केवल बैठने वाली ही सीट होने की वजह से लोग अपने कोच की पहचान नहीं कर पाते। इसी तरह वंदे भारत ट्रेन में लोगों को इसी और सीसी कोच में अंतर समझने में भी परेशानी होती है। अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं, तो परेशान न हो। आज के इस आर्टिकल में हम आपको वंदे भारत ट्रेन में कोच पहचानने के कुछ आसान टिप्स बताएंगे।

कैसा होता है वंदे भारत ट्रेन का EC कोच

VANDE BHARAT

वंदे भारत का EC कोच अन्य कोच के मुकाबले और भी ज्यादा आरामदायक होता है। क्योंकि इसमें आपको चलने और मूवमेंट में ज्यादा परेशानी नहीं होती। अक्सर आपने देखा होगा कि वंदे भारत ट्रेन में एक तरह 3 से 4 सीटें और दूसरी तरफ 2 से 3 सीटें लगी होती है। वंदे भारत के सामान्य कोच लगभग ऐसे ही होते हैं। लेकिन वंदे भारत ट्रेन के EC कोच की सीटें अलग होती हैं। इसमें आपको पूरे कोच में दोनों तरफ केवल 2 सीटों का ही जोड़ा देखने को मिलेगा।

इस कोच में सीट 2+2 में होती है और आमने-सामने की सीट में स्पेस भी ज्यादा होता है। ऐसे में जब आप अपनी सीट से उठकर बाहर जाते हैं, तो साइड वाले यात्री को परेशानी नहीं होगी। सीटों के बीच में इतना स्पेस होगा कि आप किसी यात्री को परेशान किए बिना ही निकल सकते हैं। अगर आप यात्रा कर रहे हैं, तो आपको वंदे भारत ट्रेन के नियम के बारे में जानकारी होनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें- क्या वंदे भारत ट्रेन में वेटिंग टिकट के साथ कर सकते हैं यात्रा, जाने जरूरी जानकारी

कैसा होता है वंदे भारत ट्रेन का CC कोच

VANDE BHARAT TRAIN

इस कोच की सीटें लगभग एक जैसी होती है। हालांकि यह अन्य ट्रेनों के मुकाबले आरामदायक होती है। इस कोच में आपको एक तरह 3 से 4 सीटें मिलेंगी और दूसरी तरफ 2 से 3 सीटें होगी। इसमें सीटें EC कोच के मुकाबले कम आरामदायक होता है। इन दोनों कोच में यह भी अंतर है कि आपको वंदे भारत ट्रेन के CC कोच की टिकट EC कोच के मुकबाले सस्ती पड़ेंगी। EC कोच में सीटों की बनावट और सुविधाएं अलग होने की वजह से इस कोच का टिकट प्राइस अधिक होता है। 

इसे भी पढ़ें- Vande Bharat Sleeper Train: कुछ ऐसा दिखता है वंदे भारत का स्लीपर कोच, जानें क्या है इसकी खासियत

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।