herzindagi
image

North East Travel: पहली बार नॉर्थ ईस्ट इंडिया घूमने जा रहे हैं, तो इन ट्रैवल टिप्स एंड हैक्स का जरूर रखें ध्यान

नॉर्थ ईस्ट इंडिया देश का एक खूबसूरत हिस्सा माना जाता है। अगर आप भी देश के इस हिस्से में पहली बार घूमने जा रहे हैं, तो इन ट्रैवल टिप्स और हैक्स को भूलकर भी इग्नोर ना करें।
Editorial
Updated:- 2024-10-17, 19:30 IST

North East India Travel Tips: नई-नई जगहों को एक्सप्लोर करना लगभग हर किसी को पसंद होता है। खासकर, एक घुमक्कड़ व्यक्ति भी हर बार नई-नई जगहों को ही एक्सप्लोर करना पसंद करता है।

दक्षिण, उत्तर और पश्चिम भारत में घूमने के लिए लाखों की संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं, लेकिन देश का नॉर्थ ईस्ट इंडिया एक ऐसा हिस्सा है, जहां बहुत कम लोग ही घूमने के लिए जाते हैं। इसलिए देश के इस हिस्से में जाना कई लोगों के लिए एक नया अनुभव होता है।

अगर आप भी आने वाले दिनों में पहली बार नॉर्थ ईस्ट इंडिया घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो ट्रिप को यादगार और शानदार बनाने के लिए आपको इन ट्रैवल टिप्स एंड हैक्स को जरूर फॉलो करना चाहिए।

यातायात का ध्यान रखें

North East Travel

अगर आप पहली बार नॉर्थ ईस्ट इंडिया घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो सबसे पहले आपको यातायात माध्यम पर ध्यान देने की जरूरत है। जी हां, देश के अन्य हिस्सों में तो ट्रेन चलती है, लेकिन नॉर्थ ईस्ट इंडिया के अधिकतर हिस्सों में ट्रेन नहीं चलती है।

अगर आप ट्रेन के द्वारा नॉर्थ ईस्ट इंडिया के किसी राज्य में जाना चाहते हैं, तो आपको सबसे पहले यह चेक कर लेना चाहिए कि इस कहां तक ट्रेन चलती है। इसके अलावा, नॉर्थ ईस्ट इंडिया में एयरपोर्ट की भी कमी है। अगर आप फ्लाइट से जाना चाहते हैं, तो आपको पहले ही चेक कर लेना चाहिए कि एयरपोर्ट से डेस्टिनेशन कितनी दूरी पर है।

इसे भी पढ़ें: North East India: नॉर्थ ईस्ट इंडिया की विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक जगहें, कितना जानते हैं इनके बारे में?

परफेक्ट डेस्टिनेशन का सेलेक्ट करें

अगर आप पहली बार नॉर्थ ईस्ट इंडिया में घूमने जा रहे हैं, तो आप किस जगह घूमने जा रहे हैं, यह भी बहुत मैटर करता है। अगर आप ऐसी जगह घूमने पहुंच जाते हैं, जहां घूमने के लिए कोई जगह नहीं, घूमने के लिए कोई साधन नहीं और भोजन भी ठीक से नहीं मिले, तो सारा मजा किरकिरा हो सकता है।

अगर आप नॉर्थ ईस्ट की किसी भी जगह घूमने जा रहे हैं, तो उस जगह के बारे में सही जानकारी प्राप्त करने के बाद ही ट्रिप का प्लान बनाएं। इसके लिए आप स्थानीय सरकार या ट्रैवल इन्फ्लुएंसर्स से बात कर सकते हैं। इसके अलावा गूगल पर भी उस जगह के बारे में अच्छे से सर्च कर सकते हैं।

मौसम की जानकारी जरूर रखें

North East Travel Tips

अगर आप पहली बार नॉर्थ ईस्ट घूमने के लिए जा रहे हैं, तो मौसम की जानकारी पास में रखना भी बहुत जरूरी है। जी हां, नॉर्थ ईस्ट में ऐसी कई जगहें हैं, जहां गर्मी से लेकर सर्दी में भी बारिश होती रहती है। जैसे-मासिनराम और चेरापूंजी में सालों-साल बारिश होती रहती है। ऐसे में आप मौसम में अनुसार अपने लिए कपड़े भी पैक कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: North East Travel: नवंबर की छुट्टियों में नॉर्थ ईस्ट इंडिया की इन शानदार जगहों को बनाएं डेस्टिनेशन पॉइंट

खानपान का ध्यान रखें

first time travel in north east india

देश के किसी भी हिस्से या जगह घूमने का मजा तब अधिक हो जाता है, जब घूमने के साथ-साथ खाने के लिए पसंदीदा व्यंजन मिल जाए। नॉर्थ ईस्ट इंडिया देश का एक ऐसा हिस्सा है, जहां बहुत कम जगह ही दक्षिण, उत्तर या पूर्व भारत के प्रसिद्ध व्यंजन खाने को मिलते हैं। कई बार पसंदीदा भोजन खाने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। ऐसे में ट्रिप के दौरान अपने लिए कुछ फास्ट फूड भी पैक कर सकते हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@freepik

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।