herzindagi
republic day 2026 traffic advisory in delhi metro time road divert and all details

Republic Day 2026 Traffic Advisory: गणतंत्र दिवस पर दिल्ली मेट्रो और सड़कों का क्या रहेगा हाल? जानें रूट, बंद रास्ते और वैकल्पिक मार्ग की पूरी जानकारी

गणतंत्र दिवस पर अगर आप ट्रैफिक एडवाइजरी को फॉलो करती हैं, तो आप न ही घंटों तक ट्रैफिक में फंसेंगी और न ही आपका पूरा दिन खराब जाएगा। इसलिए, दी जारी रही पूरी जानकारी को ध्यान से पढ़ लें।
Editorial
Updated:- 2026-01-23, 23:29 IST

26 जनवरी को ध्यान में रखते हुए.दिल्ली में प्रशासन की तरफ से ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है। गणतंत्र दिवस के दिन दिल्ली के आस-पास के शहरों के साथ-साथ दिल्ली वाले भी शहर में घूमने निकलते हैं। ऐसे में ट्रैफिक बहुत ज्यादा हो जाता है और सुरक्षा व्यवस्था पर ध्यान रखना मुश्किल हो जाता है। इसलिए, हर साल प्रशासन कुछ रास्तों को बंद कर देता है और कुछ जगहों पर ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया जाता है। इतना ही नहीं DMRC भी गणतंत्र दिवस पर लोगों की सुविधा के अनुसार मेट्रो के समय में बदलाव करती है। अगर आप दिल्ली में हैं या 26 जनवरी को घर से बाहर निकलने की  सोच रही हैं, तो आपको इस बारे में पूरी जानकारी पता होनी चाहिए।  


 

गणतंत्र दिवस पर कहां-क्या बंद रहेगा- आसान पॉइंट्स में समझें

  • रिहर्सल के समय बंद रहेंगे ये रास्ते- शिकोह रोड, कृष्णा मेनन मार्ग और सुनहरी मस्जिद गोलचक्कर से विजय चौक की तरफ जाने वाले रास्ते दिल्ली में रिहर्सल के समय बंद रहेंगे। इन रास्तों पर भारी वाहनों और माल ढोने वाले वाहनों के जाने की भी अनुमति नहीं है।
  • 22 जनवरी को शाम 4 बजे से ही परेड की रिहर्सल के चलते इसे बंद रखा गया था।
  • कर्तव्य पथ और रफी मार्ग के बीच का हिस्सा भी बंद रहेगा।
  • विजय चौक पूरी तरह बंद रहेगा

republic day 2026 traffic advisory in delhi metro time road divert and all details

इन रास्तों पर आज जाने से करें परहेज

  • कृषि भवन के पास गोल चक्कर से विजय चौक की तरफ जाने वाली रायसीना रोड पर जाने से बचें। आम वाहनों के के जाने पर भी रोक लगाई गई है।
  • विजय चौक से रफी मार्ग जाने का प्लान बना रहे लोग भी ध्यान रखें। इन रास्तों के बीच कर्तव्य पथ चौराहे की ओर जाने वाला रास्ता भी बंद रहेगा।

इसे भी पढ़ें- Republic Day Speech & Slogans 2026: गणतंत्र दिवस पर दें ये मोटिवेशनल स्पीच और स्लोगन, हर कोई करेगा आपकी तारीफ

किन रास्तों से जाएं?

  • जो लोग इन रास्तों से सफर नहीं कर पाएंगे, वह जाम से बचने के लिए सफदरजंग रोड, रानी झांसी रोड और मिंटो रोड, रिंग रोड, रिज रोड, अरबिंदो मार्ग और मदरसा टी.प्वाइंट जैसे दूसरों रास्तों से गुजरेंगे, तो उन्हें यात्रा में परेशानी नहीं होगी।
  • इसके अलावा ट्रकों के लिए अलग रास्ते तय किए गए हैं, जयपुर की तरफ से आने वाले ट्रक को पचगांव चौक से KMP एक्सप्रेसवे की तरफ जाने के लिए कहा गया है।
  • जो ट्रक गुरुग्राम के अंदर चलते हैं वह हीरो होंडा चौक, शंकर चौक, महरौली बॉर्डर, सोहना, पटौदी और फरुखनगर जैसे इलाकों से निकाल दिए जाएंगे।
  • एयरपोर्ट जाने वाले वाहन या दूसरे शहर या राज्य जाने वाले ट्रक, पचगांव चौक से KMP एक्सप्रेसवे का इस्तेमाल कर सकते हैं।

republic day 2026 traffic advisory

इन गाड़ियों पर कोई रोक नहीं

दूध, सब्जी और फल लाने वाली गाड़ियों के साथ-साथ, एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियों पर कोई रोक नहीं है।

परेड देखने जा रहे लोग कहां करे पार्किंग?

  • इस बार प्रशासन की तरफ से QR कोड वाली पार्किंग की सुविधा दी गई है।
  • कुल 22 पार्किंग वाली  जगहें तय की गई हैं, यहां वाहन पार्क किए जा  सकते हैं।
  • इन सभी जगहों पर लगभग 8 हजार गाड़ियां खड़ी हो सकती हैं।
  • इन QR कोड स्कैन की खासियत यह है कि जैसे ही आप स्कैन करेंगी, आपको आपकी सीट के पास वाली पार्किंग की जानकारी मिल जाएगी।
  • इससे न ही आपकी गाड़ी ज्यादा दूर पार्क होगी और न ही आप परेड देखने में लेट होंगी।

दिल्ली पुलिस की सलाह

प्रशासन की तरफ से लोगों से आग्रह किया गया है कि आप 26 जनवरी के दिन अपनी गाड़ी से कम यात्रा करें। इससे फायदा यह होगा कि आप ट्रैफिक में नहीं फंसे रहेंगे। दूसरा फायदा यह है कि हर रोज आप अपनी गाड़ी से ही सफर करते हैं, तो कभी-कभी आपको इस तरह भी यात्रा करनी चाहिए। आप कोशिश करें कि 26 जनवरी को मेट्रो या बस से यात्रा करें।

इसे भी पढ़ें- 26 जनवरी की परेड में शामिल होने का नहीं मिल रहा है मौका? दिल्ली-NCR की इन जगहों पर भी मिलेगा देश भक्ति का एहसास, दोस्तों के साथ जाएं

republic day 2026 traffic advisory in delhi metro time

ये मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद

  • 23 जनवरी और 26 जनवरी दोनों दिनों, Central Secretariat (गेट 3 और 4) सुबह 3 बजे से ही बंद रहेंगे। कोई भी यात्री इन गेट से अंदर और बाहर नहीं जा पाएंगे।
  • इसके अलावा Udyog Bhawan (गेट 1) का भी एंट्री-एग्जिट आम लोगों के लिए पूरी तरह बंद रहने वाला है।
  • अगर आप लाल किला जा रही हैं, तो ध्यान रखें कि लाल किला गेट नंबर 3 और 4 और Jama Masjid का गेट नंबर 3 और 4 पर भी इसी तरह की रोक रहेगी।
  • जो यात्री दिल्ली जा रहे हैं, वह भी Delhi Gate Metro पर गेट 1, 4 और 5 से आ-जा नहीं पाएंगे।
  • साथ ही, ITO Metro स्टेशन का गेट 3, 4 और 6 भी बंद रहेगा।
  • 26 जनवरी को दिल्ली मेट्रो से जुड़े अपडेट पढ़ते रहें।

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit-freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।